ADVERTISEMENT
Tuesday, July 14, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

ब्रिटेन के गले में बीबीसी का फंदा…

UB India News by UB India News
January 22, 2023
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर, मीडिया
0
ब्रिटेन के गले में बीबीसी का फंदा…
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

गुजरात दंगों पर ब्रिटिश ब्रॉड़कास्टिंग कारपोरेशन (बीबीसी) पर प्रदर्शित एक ड़ॉक्यूमेंट्री को लेकर भारत और ब्रिटेन के संबंधों में खटास पैदा हो गई है। कहने के लिए इस ड़ॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन भारत में नहीं होना था‚ लेकिन इसे यूट्यूब पर पोस्ट किया गया तथा भारत में भी इसे लोगों ने देखा। विवाद के दो दिन बाद सूचना प्रसारण मंत्रालय ने इसे यूट्यूब ेसे हटाने के लिए कथित रूप से निर्देश जारी किए। साथ ही यूट्यूब से कहा गया कि वह वीडि़यो के लिंक संबंधी ट्विट की पुष्टि न करे। सरकार की इस कार्रवाई पर कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस ने आलोचना की है। दूसरी ओर अनेक अवकाशप्राप्त न्यायाधीशों‚ सैन्य अधिकारियों और राजदूतों ने एक पत्र जारी कर बीबीसी और ब्रिटेन के सत्ता प्रतिष्ठान की निंदा की है। इस ड़ॉक्यूमेंट्री का निष्कर्ष यह है कि वर्ष २००२ के गुजरात दंगे राज्य के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी की देखरेख में हुए। ब्रिटेन या किसी अन्य देश का दर्शक इसी नतीजे पर पहुंचेगा कि गुजरात दंगे नरेन्द्र मोदी ने ही करवाए थे। घटनाक्रम के २० वर्ष बाद इस तरह की ड़ॉक्यूमेंट्री का निर्माण और प्रदर्शन मीडि़या की आजादी के साथ ही अंतरराष्ट्रीय राजनीति के दाव–पेचों पर भी सवाल खड़े़ करता है।

इस समय इस ड़ॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन क्यों किया गया। इस संदर्भ में क्या थ्योरी हो सकती है। क्या यूक्रेन युद्ध के संदर्भ में भारत द्वारा रूस का समर्थन किए जाने से जुड़़ा हैॽ क्या यह ब्रिटेन में भारतीय मूल के प्रधानमंत्री बनने को लेकर खीज हैॽ क्या यह वर्ष २०२४ के लोक सभा चुनाव के मद्देनजर पश्चिमी मीडि़या के मोदी विरोधी चुनाव प्रचार की शुरुआत हैॽ क्या यह जी–२० शिखर वार्ता के आयोजन वर्ष में भारत की अंतरराष्ट्रीय छवि खराब करने की योजनाबद्ध कोशिश हैॽ सामान्य परिस्थितियों में यह ड़ॉक्यूमेंट्री अभिव्यक्ति की आजादी के तहत एक सामान्य कोशिश थी। किसी भी अन्य ड़ॉक्यूमेंट्री की तरह इसे पसंद या नापसंद किया जा सकता है। यह तय करना दर्शक या श्रोता का काम हो सकता है।

RELATED POSTS

‘एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है………………

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट…….

ड़ॉक्यूमेंट्री को लेकर उठे विवाद के बाद बीबीसी की ओर से कहा गया कि यह बहुत खोजबीन और शोध के बाद तैयार की गई है। ब्रिटेन की संसद में पाकिस्तानी मूल के एक सांसद इमरान हुसैन ने जब सदन में यह मामला उठाया तब प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने गोलमोल जवाब दिया। भारत की मीडि़या में यह प्रचारित किया गया कि ऋषि सुनक ने प्रकारांतर से इस ड़ॉक्यूमेंट्री को खारिज कर दिया। लेकिन वास्तविक स्थिति यह नहीं है। सुनक ने केवल इतना कहा कि वह इमरान हुसैन की मोदी के बारे में कही गई बातों से सहमत नहीं हैं।

इस विवादास्पद ड़ॉक्यूमेंट्री में सबसे आपत्तिजनक बात यह है कि इसमें गुजरात दंगों के बारे में ब्रिटेन के उच्चायोग द्वारा की गई जांच तथा इस संबंध में ब्रिटेेन के तत्कालीन मंत्री जैक स्ट्रॉ की टिप्पणी भी शामिल हैं। इस कथित जांच रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि गोधरा ट्रेन आगजनी कांड़ नहीं होता तो भी गुजरात दंगे होते। जैक स्ट्रॉ इस कथित रिपोर्ट से सहमत नजर आते हैं। ड़ॉक्यूमेंट्री में यह भी दिखाया गया है कि ब्रिटेन की अदालत में मोदी की गिरफ्तारी को लेकर वारंट जारी कराने की कोशिश की गई थी। जांच का आधार यह बनाया गया था कि दंगों में एक ब्रिटिश नागरिक की हत्या हुई है। यह दूसरा अवसर है जब ब्रिटेन के सत्ता तंत्र की ओर से मोदी के विरुद्ध अभियान छेड़़ा गया है।

यूक्रेन युद्ध के संबंध में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बहुत सूझबूझ और सावधानी का परिचय दिया है। लेकिन पश्चिमी सत्ता प्रतिष्ठान और मीडि़या में मोदी सरकार के खिलाफ गुस्सा पनप रहा है। सरकारी स्तर पर तो इसका इजहार नहीं हो रहा है‚ लेकिन पश्चिमी मीडि़या भारत को सबक सिखाने के मूड़ में है। पिछले दिनों रूस के मंत्रालय ने भारत में ब्रिटिश राज के दौरान की गई अरबों–खरबों की लूट और लाखों लोगों के कत्लेआम के बारे में बयान जारी किया था। भारत में भी ब्रिटेन के इन अमानवीय कृत्यों पर चर्चा शुरू हुई है। पश्चिमी देश और वहां की मीडि़या यदि यह सोचते हैं कि इस तरह की ड़ॉक्यूमेंट्री और दुष्प्रचार से भारत रूस के साथ अपने संबंधों को कमजोर करेगा तो यह उनकी बड़़ी भूल है। अलबत्ता होगा यह कि पश्चिमी देशों के साथ भारत के संबंधों में टकराव पैदा होगा।
पश्चिमी देश और वहां की मीडि़या यदि यह सोचते हैं कि इस तरह की ड़ॉक्यूमेंट्री और दुष्प्रचार से भारत रूस के साथ अपने संबंधों को कमजोर करेगा तो यह उनकी बड़़ी भूल है। अलबत्ता होगा यह कि पश्चिमी देशों के साथ भारत के संबंधों में टकराव पैदा होगा……..

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है………………

‘एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है………………

by UB India News
July 13, 2026
0

देश में एथेनॉल मिश्रित ईंधन (Ethanol Blended Fuel) को लेकर चल रही बहस के बीच केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग...

यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर………

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट…….

by UB India News
July 13, 2026
0

अयोध्या के राम मंदिर में श्रद्धालुओं के दान की कथित चोरी पर सुप्रीम कोर्ट ने जानकारी मांगी है. चीफ जस्टिस...

डिएगो गार्सिया पर हमले ने उड़ा दी US की नींद ………………

नाक का सवाल क्यों बन गया है होर्मुज स्ट्रेट !…………..

by UB India News
July 13, 2026
0

अमेरिका और ईरान ने 19 जून, 2026 को स्विट्जरलैंड में 14-सूत्रीय समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर दस्तखत किए थे. इसके बाद...

तेज प्रताप की उम्मीदवार वीणा मानवी हिरासत में…………..

तेज प्रताप की उम्मीदवार वीणा मानवी हिरासत में…………..

by UB India News
July 13, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से बड़ी खबर सामने आई है. जनशक्ति जनता दल की उम्मीदवार वीणा मानवी को पुलिस ने गिरफ्तार...

नेपाल में 100 रुपये वाले नए नियम पर क्यों मचा है बवाल……………

भारत और नेपाल में सुस्ता विवाद क्या है?

by UB India News
July 13, 2026
0

भारत और नेपाल के बीच सुस्ता क्षेत्र को लेकर चला आ रहा तनाव एक बार फिर गहराने लगा है। हाल...

Next Post
बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर , 5 की मौत, 14 से ज्यादा की हालत गंभीर

बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर , 5 की मौत, 14 से ज्यादा की हालत गंभीर

बीजेपी के विरोध के लिए आस्था पर चोट !

बीजेपी के विरोध के लिए आस्था पर चोट !

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend