ADVERTISEMENT
Friday, July 10, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

महागठबंधन सरकार में भी होंगे दो उपमुख्यमंत्री !

UB India News by UB India News
January 8, 2023
in जदयू, पटना
0
महागठबंधन सरकार में भी होंगे दो उपमुख्यमंत्री !
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में जब एनडीए की सरकार थी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार थे तब बीजेपी कोटे में दो डिप्टी सीएम की कुर्सी थी. आज नीतीश जी महागठबंधन के मुख्यमंत्री हैं और अभी एकमात्र तेजस्वी यादव डिप्टी सीएम है यानी एक उपमुख्य मंत्री की कुर्सी ख़ाली है. क्या आप डिप्टी सीएम बनना चाहेंगे, इस सवाल को जब जदयू संसदीय बोर्ड के नेशनल प्रेसिडेंट उपेन्द्र कुशवाहा से पूछा गया तो उपेन्द्र कुशवाहा का जवाब एक बड़ा इशारा कर गया. उन्होंने इस सवाल का जवाब देने के लिये नीतीश कुमार का नाम लेकर इशारों में ही बड़ी मांग कर दी,

उपेन्द्र कुशवाहा ने इस सवाल को खारिज नहीं किया और ना ही टालते दिखे. उन्होंने कहा कि सरकार में किसको कहां रखा जाए, किसको नहीं रखा जाए ये मुख्यमंत्री का निर्णय होता है. इस पर मुझे कुछ नहीं कहना है. ये निर्णय मुख्यमंत्री को करना है. दरअसल, उपेन्द्र कुशवाहा ने जेडीयू प्रदेश कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस बुलाया था. उसी में ये सवाल उनसे पूछा गया जिसका जवाब जदयू में हलचल तेज कर गया. इस जवाब पर उपेन्द्र कुशवाहा से जब न्यूज 18 ने सवाल पूछा कि आपके जवाब के कई अर्थ निकाले जा रहे हैं तो इस पर उपेन्द्र कुशवाहा कहते हैं कि कोई क्या अर्थ निकालता है, ये वो जाने लेकिन मैंने पहले ही साफ कर दिया था कि मुझे बिहार सरकार में मंत्री नहीं बनना है.

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव: BJP से अब नीरज सिन्हा उम्मीदवार, अभिषेक के पीछे हटने के बाद ऐलान

प्रशांत किशोर बांकीपुर सीट के लिए वो 13 जुलाई को नामांकन करेंगे!

कुशवाहा ने कहा कि जहां तक बात उपमुख्यमंत्री की कुर्सी की है तो ये नीतीश जी को ही तय करना है. इसमें डिमांड जैसी कोई बात नहीं है और मैं आज भी डिमांड नहीं कर रहा है. ये तो नीतीश जी का ही फैसला होगा. उपेन्द्र कुशवाहा कहते हैं कि मैंने जदयू को आगे बढ़ाने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा रखी है और मैंने इसके लिए अपनी पार्टी से लेकर अपना संगठन और समर्थकों तक को जदयू में समाहित कर दिया है, क्या ये निःस्वार्थ सेवा जदयू के लिए नहीं है. आज भी मैं पूरी ताकत से नीतीश जी और जदयू को मजबूत करने में लगा हुआ हूं. कुशवाहा ने कहा कि अगर मुझे लेकर उपमुख्य मंत्री की जो चर्चा हो रही है इससे जदयू को मजबूती मिलती है, जदयू के हजारों लाखों कार्यकर्ताओ का उत्साह बढ़ाता है तो ये फैसला मुख्यमंत्री को लेना है.

जाहिर है उपेन्द्र कुशवाह ने इशारों में ही सही नीतीश कुमार से उप मुख्यमंत्री की कुर्सी की मांग कर डाली है और अब गेंद नीतीश कुमार के पाले में डाल दी है, ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा की लव कुश की पार्टी माने जाने वाले जदयू के समीकरण को नीतीश कुमार किस तरह से साधने की कोशिश करते हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर उपचुनाव: BJP से अब नीरज सिन्हा उम्मीदवार, अभिषेक के पीछे हटने के बाद ऐलान

बांकीपुर उपचुनाव: BJP से अब नीरज सिन्हा उम्मीदवार, अभिषेक के पीछे हटने के बाद ऐलान

by UB India News
July 10, 2026
0

भारतीय जनता पार्टी ने बिहार की बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए नया उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा घोषित किया है. इससे...

जनता अगर BJP का अहंकार तोड़ना चाहती हैं तो उसे बदलाव के लिए वोट देना चाहिए…………..

प्रशांत किशोर बांकीपुर सीट के लिए वो 13 जुलाई को नामांकन करेंगे!

by UB India News
July 10, 2026
0

बिहार की बांकीपुर सीट पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं. नामांकन दाखिल करने...

एनडीए और महागठबंधन ने अपने अपने प्रत्याशीयों को जिताने का लिया संकल्प…………….

एनडीए और महागठबंधन ने अपने अपने प्रत्याशीयों को जिताने का लिया संकल्प…………….

by UB India News
July 10, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि जिस प्रकार बिहार विधान सभा चुनाव में एनडीए में शामिल पार्टियों ने ‘पांच पांडव’...

पटना में पूर्व मुखिया संजय यादव की हत्या पर भारी बवाल…………

पटना में पूर्व मुखिया संजय यादव की हत्या पर भारी बवाल…………

by UB India News
July 10, 2026
0

पूर्व मुखिया संजय यादव की अपराधियों ने हत्या कर उनके शव को बिहटा थानाक्षेत्र के राघोपुर गांव के बधार स्थित...

क्या चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप की गिरफ्तारी होने वाली है?

क्या चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप की गिरफ्तारी होने वाली है?

by UB India News
July 10, 2026
0

बिहार के चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप एक बार फिर विवादों में हैं। मनीष कश्यप ने हाल में अपनी गाड़ी के...

Next Post
PMO पहुंचा जोशीमठ का मामला, पीएम मोदी के प्रधान सचिव की अध्‍यक्षता में आज बड़ी बैठक

PMO पहुंचा जोशीमठ का मामला, पीएम मोदी के प्रधान सचिव की अध्‍यक्षता में आज बड़ी बैठक

कही  साधु, योगी, तपस्वी तो कही सद्दाम , फॉरेस्ट , कार्ल  के बिच बढती दाढ़ी में क्या छिपा है संदेश ,………….

कही साधु, योगी, तपस्वी तो कही सद्दाम , फॉरेस्ट , कार्ल के बिच बढती दाढ़ी में क्या छिपा है संदेश ,.............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend