ADVERTISEMENT
Thursday, July 9, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

ऋषभ पंत के घुटने का हुआ ऑपरेशन

UB India News by UB India News
January 8, 2023
in Lokshbha2024, क्रिकेट, स्वास्थ
0
ऋषभ पंत के घुटने का हुआ ऑपरेशन
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत 30 दिसंबर 2022 की सुबह एक भीषण रोड एक्सीडेंट का शिकार हो गए थे। इस हादसे के बाद उनके घुटने, सिर और पीठ में काफी गंभीर चोटे आई थीं। दिल्ली-देहरादून रोड स्थित सक्षम हॉस्पिटल में ईलाज के बाद पंत को देहरादून मैक्स शिफ्ट कर दिया गया था। यहां वह 4 जनवरी 2023 तक रहे और फिर उन्हें एयरलिफ्ट कर मुंबई ले जाया गया जहां से शनिवार 7 जनवरी को उनके घुटने का ऑपरेशन पूरा होने की जानकारी सामने आई।

एएनआई से मिली जानकारी के मुताबिक एक सूत्र ने बताया कि, ऋषभ पंत के घुटने का ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। एएनआई ने अपने ट्वीट में लिखा कि, शुक्रवार 6 जनवरी को मुंबई के एक प्राइवेट अस्पताल में ऋषभ पंत के घुटने का सफल ऑपरेशन हुआ। उन्हें हालांकि अभी मेडिकल टीम की निगरानी में रखा गया और वह काफी तेजी से रिकवर कर रहे हैं। आपको बता दें कि, बीसीसीआई की तरफ से 4 जनवरी को जानकारी दी गई थी कि पंत को एयरलिफ्ट कर मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल ले जाया गया है।

RELATED POSTS

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

आग की भट्टी क्यों बन रहे भारत के शहर…………………..

जानें ऑपरेशन का पूरा अपडेट

एक रिपोर्ट के हवाले से कहा गया है कि, अंधेरी वेस्ट स्थित कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल में पंत का ऑपरेशन किया गया। डॉ. दिनशॉ पार्दीवाला ने पंत का ऑपरेशन किया। शुक्रवार सुबह करीब 10.30 बजे डॉ. पार्दीवाला और उनकी टीम ने पंत का ऑपरेशन किया जो करीब दो से तीन घंटे तक चला। रिपोर्ट में साथ ही यह भी कहा गया है कि, अस्पताल उनकी प्रगति के बारे में मरीज की निजता के कारण कोई पुष्टि नहीं करेगा और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ही इस संदर्भ में बयान जारी करेगा। पंत को बुधवार को एयरलिफ्ट कर देहरादून से मुम्बई लाया गया था। रिपोर्ट में कहा गया है कि कुछ प्रारंभिक स्वास्थ्य चेक अप के बाद शुक्रवार को पंत की सर्जरी की गई।

लंबे समय तक क्रिकेट से रहेंगे बाहर

पंत की चोट को देखते हुए यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि, अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फरवरी-मार्च में होने वाली बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी और उसके बाद भारतीय टी20 लीग आईपीएल के 16वें संस्करण में उनका खेलना मुश्किल है। फिलहाल सभी का फोकस अभी उनके सही होने पर है ना कि इस पर कि वह कब वापसी करेंगे। बीसीसीआई द्वारा उनके इलाज का अब पूरा ध्यान रखा जा रहा है और मेडिकल टीम भी उनकी हेल्थ पर लगातार नजर बनाए हुए है। आशा करते हैं कि इस साल अक्टूबर-नवंबर में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप से पहले ऋषभ पंत पूरी तरह ठीक हो जाएं, निश्चित ही टीम मैनेजमेंट और बोर्ड की भी इसी बात पर नजर होगी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

by UB India News
July 8, 2026
0

इंग्लैंड ने तीसरे टी-20 मैच में भारत को 125 रन से हरा दिया। यह टी-20 में भारत की सबसे बड़ी...

आग की भट्टी क्यों बन रहे भारत के शहर…………………..

आग की भट्टी क्यों बन रहे भारत के शहर…………………..

by UB India News
July 6, 2026
0

दक्षिण भारत के बाद अब उत्तर भारत में भी मॉनसून ने दस्तक दे दी है. कई जगहों पर बारिश भी...

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने फूड और बेवरेज इंडस्ट्री के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है, जिससे...

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार एक्शन मोड में आ गए. वह लगातार हॉस्पिटल्स की व्यवस्थाओं को जायजा लेते दिखाई...

वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………

वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………

by UB India News
July 2, 2026
0

भारतीय क्रिकेट में जब भी कोई असाधारण युवा प्रतिभा उभरती है, देश की करोड़ों उम्मीदें उसके कंधों पर आ जाती...

Next Post
महिला यात्री पर पेशाब की घटना के आरोपी एस मिश्रा से पूछताछ जारी

महिला यात्री पर पेशाब की घटना के आरोपी एस मिश्रा से पूछताछ जारी

पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह सरारी का इस्तीफा

पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह सरारी का इस्तीफा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend