ADVERTISEMENT
Thursday, July 9, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

साल की पहली पूर्णिमा आज

UB India News by UB India News
January 6, 2023
in Lokshbha2024, अध्यात्म
0
साल की पहली पूर्णिमा आज
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

6 जनवरी यानी आज पौष माह की पूर्णिमा है, जिसे पौष पूर्णिमा भी कहा जाता है. हिन्दू धर्ममें पूर्णिमा तिथि का बहुत महत्व है. पूर्णिमा की तिथि चंद्रमा को प्रिय होती है और इस दिन चंद्रमा अपने पूर्ण आकार में होता है. पौष पूर्णिमा के दिन दान, स्नान और सूर्य देव को अर्घ्य देने का विशेष महत्व बताया गया है.

पौष पूर्णिमा के दिन काशी, प्रयागराज और हरिद्वार में गंगा स्नान का भी बड़ा महत्व होता है. इस दिन लोग प्रात:काल में स्नान के बाद सूर्य देव को जल से अर्घ्य देते हैं और व्रत और पूजा का संकल्प करते हैं. आज पौष पूर्णिमा के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग का विशेष योग बन रहा हैं. आइए जानते हैं इस दिन के शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व को बारे में.

RELATED POSTS

धीरज धर्म मित्र अरु नारी, आपद काल परिखिअहिं चारि……………….

राम मंदिर के नाम पर फर्जी रसीद ,गोपाल राव पर भी चढ़ावा चोरी की आंच!

पौष पूर्णिमा व्रत 2023 का शुभ मुहूर्त

पौष पूर्णिमा तिथि की शुरूआत: 06 जनवरी, शुक्रवार दोपहर 02:14 मिनट से
पौष पूर्णिमा तिथि की समाप्ति: 07 जनवरी, शनिवार, प्रात: 04:37 मिनट पर
ब्रह्म योग: प्रात:काल से लेकर सुबह 08:11 बजे तक
इंद्र योग: सुबह 08:11 बजे से अगली सुबह तक
सर्वार्थ सिद्धि योग: रात 12:14 मिनट से कल सुबह 07:15 मिनट तक
पौष पूर्णिमा का चंद्रोदय समय: शाम 05:00 बजे

 

पौष पूर्णिमा का महत्व

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पौष सूर्य देव का माह कहलाता है. इस मास में सूर्य देव की आराधना से मनुष्य को मोक्ष की प्राप्ति होती है. इसलिए पौष पूर्णिमा के दिन पवित्र नदियों में स्नान और सूर्य देव को अर्घ्य देने की परंपरा है. पौष का महीना सूर्य देव का माह है और पूर्णिमा चंद्रमा की तिथि है. इसलिए सूर्य और चंद्रमा का यह अद्भूत संगम पौष पूर्णिमा की तिथि को होता है. इस दिन सूर्य और चंद्रमा दोनों के पूजन से मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जीवन में आने वाली सारी बाधाएं दूर होती है.

पौष पूर्णिमा की पूजन विधि

पौष पूर्णिमा पर स्नान, दान, जप और व्रत करने से पुण्य की प्राप्ति होती है और मोक्ष मिलता है. इस दिन प्रातःकाल स्नान से पहले व्रत का संकल्प लें. पवित्र नदी या कुंड में स्नान करें और स्नान से पूर्व वरुण देव को प्रणाम करें.

स्नान के पश्चात सूर्य मंत्र का उच्चारण करते हुए सूर्य देव को अर्घ्य देना चाहिए. इसके बाद भगवान मधुसूदन की पूजा करनी चाहिए और उन्हें नैवेद्य अर्पित करना चाहिए. किसी जरुरतमंद व्यक्ति या ब्राह्मण को भोजन कराएं और  तिल, गुड़, कंबल का दान कर उन्हें विदा करें.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या चंपत राय को उनका अहंकार ले डूबा?

धीरज धर्म मित्र अरु नारी, आपद काल परिखिअहिं चारि……………….

by UB India News
July 9, 2026
0

श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट विवाद में सबसे बड़े सवाल महासचिव चंपत राय व अनिल मिश्रा को लेकर उठे, अब दोनों का...

क्या है अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावे के गबन का पूरा मामला………………

राम मंदिर के नाम पर फर्जी रसीद ,गोपाल राव पर भी चढ़ावा चोरी की आंच!

by UB India News
July 8, 2026
0

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस ने आरोपियों से मंदिर की फर्जी चंदे की...

अमरनाथ यात्रा आज से, 4800 यात्रियों का पहला जत्था कश्मीर पहुंचा

महज 5 दिन में ही क्यों अंतर्ध्यान हो गए बाबा बर्फानी , जम्मू से अब तक का सबसे बड़ा जत्था 9837 श्रद्धालुओं का जत्था हुआ रवाना …………

by UB India News
July 9, 2026
0

वार्षिक अमरनाथ यात्रा ने बुधवार को नया कीर्तिमान रच दिया। भगवती नगर यात्री निवास जम्मू से एक ही दिन में...

भारत के मंदिरों को चलाने में सरकार की क्या है भूमिका?

भारत के मंदिरों को चलाने में सरकार की क्या है भूमिका?

by UB India News
July 6, 2026
0

अयोध्या में भव्य राम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही यहां देश और दुनिया से...

राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक आज, चढ़ावा चोरी के मामले को लेकर हो सकता बड़ा फैसला……..

राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक आज, चढ़ावा चोरी के मामले को लेकर हो सकता बड़ा फैसला……..

by UB India News
July 7, 2026
0

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट सोमवार यानी आज एक अहम बैठक करेगा। यह बैठक अयोध्या राम मंदिर में दान...

Next Post
अगर तुम मोदी के प्रतिनिधि हो तो जाओ उन्हीं से सवाल पूछो

नफरत की जमीन पर मंदिर का निर्माण किया जा रहा

अब नीतीश को कुछ याद नहीं रहता, गद्दी छोड़ दें’: बीजेपी

अब नीतीश को कुछ याद नहीं रहता, गद्दी छोड़ दें': बीजेपी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend