ADVERTISEMENT
Sunday, July 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का मिनी ऑक्शन आज दोपहर 2.30 बजे से कोच्चि में

UB India News by UB India News
December 24, 2022
in खेल
0
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का मिनी ऑक्शन आज दोपहर 2.30 बजे से कोच्चि में
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का मिनी ऑक्शन आज दोपहर 2.30 बजे से कोच्चि में शुरू होगा। नीलामी से एक दिन पहले इंग्लैंड के 18 वर्षीय लेग स्पिनर रेहान अहमद ने अपना नाम वापस ले लिया है। वहीं फ्रेंचाइजी के लिए एक अच्छी खबर भी है। बेन स्टोक्स, कैमरून ग्रीन और सैम करन जैसे टॉप इंग्लिश और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी IPL 2023 के पूरे सीजन के लिए उपलब्ध रहेंगे। ऑक्शन से एक दिन पहले BCCI ने IPL टीमों को भेजे एक पत्र में कहा है कि इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट बोर्ड ने अपने खिलाड़ियों के IPLके पूरे सीजन में उपलब्ध रहने की पुष्टि की है। वहीं BCCI ने भेजे इस मेल में यह भी खुलासा किया है कि ऑक्शन के लिए शामिल किए गए 5 भारतीय गेंदबाजों पर उनके संदिग्ध एक्शन के लिए बैन लग सकता है। जिसमें मुंबई के स्पिनर तनुष, केरल के रोहन, विदर्भ के अपूर्व वानखेड़े, गुजरात के चिराग गांधी और महाराष्ट्र के रामकृष्णन घोष शामिल हैं। IPL की 10 टीमें 87 प्लेयर्स खरीदने के लिए ऑक्शन में उतरेंगी। ऑक्शन से पहले इस खबर में हम 6 घरेलू प्लेयर्स के बारे में जानेंगे, जिन पर नीलामी में अच्छी-खासी रकम खर्च की जा सकती है।

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की आज होने वाली मिनी नीलामी में विदेशी खिलाड़ियों में इंग्लैंड के बेन स्टोक्स, सैम करन और ऑस्ट्रेलिया के कैमरन ग्रीन जबकि भारतीयों में मयंक अग्रवाल जैसे खिलाड़ियों को खरीदने के लिए 10 फ्रेंचाइजी टीमों के बीच होड़ देखने को मिल सकती है। उम्मीद की जा रही है कि बोली 20 करोड़ पार भी लग सकती है।

RELATED POSTS

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास…………

वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………

हैरी ब्रूक

बेहतरीन फॉर्म में चल रहे बल्लेबाज हैरी ब्रुक पर भी मोटी कीमत लग सकती है। ब्रुक सीमित ओवरों में पहले ही अपनी उपयोगिता साबित कर चुके हैं जबकि हाल में उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ तीनों टेस्ट मैच में शतक जमाए थे। हैरी का बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपए है।

​कैमरन ग्रीन

ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्रीन पर भी सभी की निगाहें टिकी रहेंगी। उन्होंने इस साल के शुरू में भारत में सीमित ओवरों की सीरीज के दौरान ऑस्ट्रेलिया की तरफ से पारी का आगाज करते हुए अच्छा प्रदर्शन किया था।

सैम करन

टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए करन पर मोटी बोली लगने की संभावना है। वह अभी 24 साल के हैं और टीम उन्हें लंबे समय तक बरकरार रखने की उम्मीद के साथ अपने से जोड़ना का प्रयास करेंगी। करन अब तक पंजाब किंग्स और चेन्नै सुपरकिंग्स का हिस्सा रह चुके हैं। चेन्नई फिर से उन्हें अपनी टीम से जोड़ने का प्रयास करेगा जिनका आधार मूल्य दो करोड़ रुपये है। पीठ की चोट के कारण करन 2022 सीजन में नहीं खेल पाए थे।

बेन स्टोक्स

सैम के अलावा उनके देश के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स भी टीमों के लिए हॉट टॉपिक हैं। स्टोक्स का आधार मूल्य दो करोड़ रुपए है। वह करिश्मा करने में माहिर हैं। यही बात टीमों को आकर्षित करती है। 2019 में उन्होंने इंग्लैंड को वनडे वर्ल्ड कप चैंपियन बनाया तो इस वर्ष ऑस्ट्रेलिया में टी-20 चैंपियन बनाकर खलबली मचा दी।

अब जान लीजिए 6 घरेलू प्लेयर्स के बारे में…

1. नारायण जगदीशन | वनडे पारी में 277 रन बनाए
पिछले IPL में चेन्नई सुपर किंग्स के स्क्वॉड का हिस्सा रहे नारायण जगदीशन को CSK ने रिलीज कर दिया। जिसके बाद 27 साल के जगदीशन ने विजय हजारे ट्रॉफी के 5 मैचों में 5 सेंचुरी जड़ दीं। इनमें उन्होंने 277 का वर्ल्ड रिकॉर्ड स्कोर भी बना दिया। इसी फॉर्म को उन्होंने रणजी ट्रॉफी में जारी रखा और पहले ही मैच में 77 बॉल पर शतक जड़ दिया।

टी-20 करियर में अब तक खेले 51 मैचों में उन्होंने 118.61 के स्ट्राइक रेट 1064 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 6 फिफ्टी भी जड़ीं। IPL के 7 मैचों में वह 110.61 के स्ट्राइक रेट से 73 रन ही बना सके।

इस ऑक्शन में उनका बेस प्राइज 20 लाख रुपए है। गुजरात टाइटंस की टीम को ऋद्धिमान साहा के साथ एक भारतीय विकेटकीपर की जरूरत है। ऐसे में वह जगदीशन पर बोली लगा सकते हैं। जगदीशन 8वें सेट में अनकैप्ड विकेटकीपर के रूप में उतरेंगे।

2. शिवम मावी | पिछली बार 7.25 करोड़ में बिके थे
भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम से निकले तेज गेंदबाज शिवम मावी पिछले सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स टीम का हिस्सा थे। मेगा ऑक्शन में उन्हें 7.25 करोड़ रुपए में खरीदा गया था। लेकिन, इंजरी के चलते 24 साल के तेज गेंदबाज 6 ही मैच खेल सके थे। इनमें उन्हें 5 विकेट मिले। मावी ने पिछले दिनों अपनी लेंथ और वैरिएशन के साथ डेथ बॉलिंग पर भी काम किया है।

ऑक्शन के 9वें सेट में अनकैप्ड फास्ट बॉलर्स की लिस्ट में उनका नाम है। उनका बेस प्राइज 40 लाख रुपए है। ओवरऑल 46 टी-20 मैचों में मावी ने 8.27 के इकोनॉमी रेट से 46 विकेट लिए हैं। IPL में कई टीमों को डेथ बॉलर्स की जरूरत रहती है। ऐसे में मावी पर एक बार फिर कई टीमें बोली लगा सकती हैं।

3. यश ठाकुर | मुश्ताक अली में 15 विकेट लिए
विदर्भ के पेस बॉलिंग डिपार्टमेंट का हिस्सा यश ठाकुर ने पिछले सैयद मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट में 15 विकेट लिए। 10 मैचों में उन्होंने 7.17 के इकोनॉमी से रन दिए थे। IPL में वह पंजाब किंग्स के नेट सेशन में कई बार नजर आ चुके हैं। ऐसे में पंजाब किंग्स की टीम उन पर बोली लगा सकती है।

यश ठाकुर 9वें सेट में अनकैप्ड ऑलराउंडर्स लिस्ट का हिस्सा हैं। उनका बेस प्राइज 20 लाख रुपए है। टी-20 करियर के 37 मैचों में वह 6.68 के इकोनॉमी रेट से 55 विकेट ले चुके हैं। उन्होंने लिस्ट-ए क्रिकेट के 28 मैचों में 44 विकेट लिए हैं।

4. सनवीर सिंह | 205.17 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए
पंजाब के उभरते बॉलिंग ऑलराउंडर सनवीर सिंह के हाथ भी मिनी ऑक्शन में बड़ी रकम लग सकती है। पिछले सैयद मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट के 3 मैचों में उन्होंने 205.17 के स्ट्राइक रेट से 119 रन बनाए। विजय हजारे के 5 मैचों में भी उन्होंने 7 विकेट लेने के साथ 156 रन भी बनाए।

26 साल के सनवीर चेन्नई में लीग क्रिकेट खेलने पर भी ध्यान देते हैं। उनका मानना है कि इन लीग से उनकी ऑलराउंड एबिलिटी बढ़ती है। सनवीर का बेस प्राइज 20 लाख रुपए है। सनवीर 7वें सेट के अनकैप्ड ऑलराउंडर्स लिस्ट का हिस्सा हैं। कई IPL टीमों को ऑलरांडर की जरूरत है, ऐसे में सनवीर पर भी कई टीमें दांव लगा सकती हैं।

5. मुकेश कुमार | इंडिया-ए में दिखाई काबिलियत
29 साल के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार बंगाल से रणजी ट्रॉफी खेलते हैं। पिछले दिनों न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के खिलाफ उन्हें इंडिया-ए टीम का हिस्सा भी बनाया गया। सितंबर 2022 में वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत की वनडे टीम का भी हिस्सा थे। IPL डेब्यू के बिना ही उन्हें टीम इंडिया के स्क्वॉड में जगह मिली थी। हालांकि वे अब तक इंटरनेशनल डेब्यू नहीं कर सके हैं।

टी-20 के 23 मैचों में मुकेश ने 7.20 के इकोनॉमी रेट से 25 विकेट लिए हैं। वह IPL में पिछली बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के नेट बॉलर थे। मुकेश का बेस प्राइज 20 लाख रुपए है। वह 9वें सेट में अनकैप्ड पेस बॉलर्स की लिस्ट का हिस्सा हैं।

6. आकाश वशिष्ट | टी-20 में इस साल 163 का स्ट्राइक रेट
हिमाचल प्रदेश से घरेलू क्रिकेट खेलने वाले आकाश वशिष्ट ने इस साल के सैयद मुस्ताक अली सीजन में 163.63 के स्ट्राइक रेट से 216 रन बनाए। 28 साल के ऑलराउंडर ने अपनी टीम को इस सीजन के फाइनल तक पहुंचाने में अहम रोल निभाया था।

बाएं हाथ से बैटिंग करने वाले आकाश ने टी-20 के 17 मैचों में 322 रन बनाए। इनमें उनका स्ट्राइक रेट 146.36 का रहा। आकाश 17वें सेट में अनकैप्ड ऑलराउंडर प्लेयर की लिस्ट का हिस्सा हैं। उनका बेस प्राइज 20 लाख रुपए है।

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 16वें सीजन से पहले मिनी ऑक्शन 23 दिसंबर 2022 को होगा। कोच्चि में दोपहर 2.30 बजे से शुरू होने वाली नीलामी में सभी 10 टीमें अपनी जरूरत के हिसाब से बोली लगाएंगी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास…………

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास…………

by UB India News
July 3, 2026
0

दुनिया के सबसे महान फुटबॉलर्स में शुमार क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने ताज में एक और नगीना जड़ लिया. गुरुवार को...

वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………

वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………

by UB India News
July 2, 2026
0

भारतीय क्रिकेट में जब भी कोई असाधारण युवा प्रतिभा उभरती है, देश की करोड़ों उम्मीदें उसके कंधों पर आ जाती...

सरहदें लांघ कर दिलों में जगह बनाते खिलाड़ी………….

सरहदें लांघ कर दिलों में जगह बनाते खिलाड़ी………….

by UB India News
June 24, 2026
0

सत्तर के दशक में एक छोटे से शहर तक पहुंचने वाले अख़बारों या आने वाली पत्रिकाओं ने मुझे मेरे पहले...

2026 फीफा वर्ल्ड कप : फीफा वर्ल्ड कप की कल्पना ब्राजील के बिना करना नामुमकिन है……………

2026 फीफा वर्ल्ड कप : फीफा वर्ल्ड कप की कल्पना ब्राजील के बिना करना नामुमकिन है……………

by UB India News
June 18, 2026
0

ब्राजील की फुटबॉल टीम जब मैदान पर उतरती है, तो माहौल बदल जाता है। पीले रंग की जर्सी में सजे...

96 साल, 22 संस्करण और सिर्फ 8 चैंपियन!

96 साल, 22 संस्करण और सिर्फ 8 चैंपियन!

by UB India News
June 9, 2026
0

फीफा विश्व कप दुनिया का सबसे बड़ा फुटबॉल टूर्नामेंट माना जाता है। इसकी शुरुआत 1930 में हुई थी और तब...

Next Post
चीन में हालात बेकाबू, पर भारत के लिए खतरा नहीं है कोविड

चीन में हालात बेकाबू, पर भारत के लिए खतरा नहीं है कोविड

आज से मिलेगी नेजल वैक्सीन, पटना जंक्शन और एयरपोर्ट पर रैंडम जांच शुरू; अस्पतालों में होगी मॉक ड्रिल

आज से मिलेगी नेजल वैक्सीन, पटना जंक्शन और एयरपोर्ट पर रैंडम जांच शुरू; अस्पतालों में होगी मॉक ड्रिल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend