ADVERTISEMENT
Sunday, July 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भुलाए नहीं भूलेगा यह विश्व कप

UB India News by UB India News
December 23, 2022
in खास खबर, फूटबाल, ब्लॉग
0
भुलाए नहीं भूलेगा यह विश्व कप
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अर्जंटीना के चैंपियन बनने से लियोनल मेसी का सपना जरूर साकार हो गया। पर कतर में खेले गए इस फीफा विश्व कप के फाइनल में सही मायनों में फुटबॉल की जीत हुई है। अर्जंटीना और पिछली चैंपियन फ्रांस के बीच खेले गए फाइनल में जिस तरह से खेल खेला गया‚ उसकी कोई दूसरी मिसाल मुझे तो नहीं दिखती है। फुटबॉल को आमतौर पर रणनीति‚ अनुशासन और एकाग्रता का खेल माना जाता है और इसमें फिटनेस और कौशल की भी भूमिका होती है। पर कभी–कभी यह सभी बातें धरी–की–धरी रह जातीं हैं और लुसैल स्टेडि़यम में खेले गए फाइनल भी काफी कुछ ऐसा था। इस मुकाबले में जिस तरह से स्थितियां बदलीं‚ उसके हिसाब से ही स्टेडि़यम और टेलीविजन सेटों के सामने चुपककर बैठे प्रशंसकों के हाव–भाव भी बदलते रहे।

दोनों टीमों के हीरो लियोनल मेसी और किलियन एमबापे अपनी टीम को विजेता बनाने में कोई कसर छोड़़ने को तैयार नहीं दिख रहे थे। इसी का परिणाम था कि पहले निर्धारित समय में दो–दो की बराबरी के बाद अतिरिक्त समय में भी ३–३ की बराबरी बने रहने पर आखिर में गोलकीपर एमीलियो मार्टीनेज ने पेनल्टी शूटआउट में अर्जंटीना को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई। अर्जंटीना ने इस खिताब पर ३६ सालों बाद कब्जा जमाया है। कतर को विश्व कप मिलने का तमाम देशों ने विरोध किया था पर फीफा अपने फैसले पर ड़टा रहा और अब कतर ने आयोजन को सफलतापूर्वक करके आलोचकों मुंह बंद कर दिए हैं। इस विश्व कप की सफलता को महान फुटबॉलर पेले के बधाई संदेश से समझा जा सकता है। उन्होंने कहा‚ फुटबॉल ने एक बार फिर अपनी कहानी दिलचस्प तरीके से बयां की। मेसी ने अपना पहला विश्व कप जीता‚ जिसके वे पूरी तरह से हकदार थे। हमारे खेल के भविष्य के लिए यह शानदार प्रदर्शन को देखना किसी उपहार से कम नहीं था। लियोनल मेसी ने महान फुटबॉलर माराड़ोना की तरह अपने देश और अपने क्लबों को हर तरह की सफलताएं दिलाइ थीं। पर वह विश्व कप जीतने के मामले में पिछड़़े नजर आते थे। माराड़ोना १९८६ में अर्जंटीना को चैंपियन बना चुके थे और मेसी २०१४ में इसके करीब पहुंचकर भी विश्व कप को चूमने का गौरव हासिल नहीं कर सके थे‚ लेकिन अब वह अपनी इस कमी को दूर करने में सफल हो गए हैं। मेसी २०१८ के रूसी विश्व कप में चैंपियन का तमगा हासिल नहीं कर पाने के बाद २०१६ में कोपा अमेरिका के फाइनल में जब चिली के हाथों हार का सामना किया तो वह निराशा में संन्यास का फैसला करने को मजबूर हो गए। पर अर्जंटीना के राष्ट्रपति के प्रयासों से मेसी का फैसला बदल गया और इसका फायदा २०१८ के विश्व कप के बाद कोच की जिम्मेदारी संभालने वाले लियोनल स्केलोनी को मिला। स्केलोनी कोच की जिम्मेदारी संभालने के समय किसी सीनियर टीम को प्रशिक्षित करने की काबिलियत नहीं रखते थे। इस नियुक्ति पर माराड़ोना ने कहा था कि वह ट्रैफिक को तो निर्देश दे नहीं सकता‚ राष्ट्रीय टीम को कैसे संभालेगाॽ क्या हम सभी पागल हो गए हैं। पर स्केलोनी वह कर दिखाया‚ जो पिछले ३६ सालों से कोच नहीं कर पा रहे थे। दुनियाभर के फुटबाल फ्रेमियों के लिए एक खुशखबरी यह भी है कि मेसी अभी अंतरराष्ट्रीय फुटबाल से संन्यास लेने नहीं जा रहे हैं। अर्जंटीना के चैंपियन बनने पर मेसी ने कहा‚ ‘निश्चित तौर पर मैं इस खिताब के साथ अपने कॅरियर को संपूर्ण बनाना चाहता था। इसके बाद अब क्या बचा है। मैं विश्व चैंपियन के नाते अपनी राष्ट्रीय टीम के साथ अभी कुछ और खेलना चाहूंगा।’ यही नहीं कोच स्केलोरी तो चाहते हैं कि मेसी अगले विश्व कप तक खेलते रहे हैं। यह सही है कि अर्जंटीना की यह सफलता टीम प्रयासों का फल है। पर १९८६ में माराड़ोना ने पांच गोल करके और पांच में सहयोग करके अहम भूमिका निभाई थी‚ उसी तरह मेसी ने इस बार यह भूमिका निभाई। उन्होंने सात गोल किए और तीन गोल में सहयोग किया।

RELATED POSTS

कूटनीति की नई उड़ान, आज से 6 देशों के दौरे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर…

लोक संस्कृति की अमर स्वर-साधिका तीजन बाई……………….

इस प्रदर्शन पर उन्हें गोल्ड़न बॉल अवॉर्ड़ मिला। मेसी सबसे ज्यादा विश्व कप मैच खेलने वाले खिलाड़़ी बन गए हैं। उन्होंने २६ मैच खेलकर जर्मनी के पूर्व खिलाड़़ी लोथर मथायस का २५ मैचों के रिकॉर्ड़ को तोड़़ा है। मेसी की अहमियत को इससे भी समझा जा सकता है कि वह ग्रुप चरण‚ क्वार्टर फाइनल‚ सेमीफाइनल और फाइनल सभी में गोल जमाने वाले पहले खिलाड़़ी बन गए हैं। फ्रांस लगातार दूसरा विश्व कप जीतने में भले ही सफल नहीं हो सकी‚ लेकिन उन्होंने एमबापे की अगुआई में जिस संघर्ष क्षमता का प्रदर्शन किया‚ उसे सालों–साल याद रखा जाएगा। एमबापे ने हैट्रिक जमाकर दो बार टीम की खेल में वापसी कराई। लेकिन उनके यह प्रयास भी टीम को सफल बना नहीं सके। इसका दर्द उनके चेहरे पर साफ नजर आ रहा था। वह सबसे ज्यादा आठ गोल जमाकर गोल्ड़न बूट अवार्ड़ पान के बाद भी खिताब नहीं जीत पाने की वजह से मायूस नजर आए। हर विश्व कप की तरह इस बार कुछ दिग्गज इस खेल से जुदा होते दिखेंगे‚ तो कई युवा स्टार बनकर आने वाले सालों में राज करते दिखेंगे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत की डिप्लोमेसी के धुरंधर निकले जयशंकर…….

कूटनीति की नई उड़ान, आज से 6 देशों के दौरे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर…

by UB India News
July 5, 2026
0

विदेश मंत्री एस. जयशंकर रविवार से चार देशों का दौरा शुरू करेंगे. वे कतर, बहरीन, कुवैत और ओमान जाएंगे. वहां...

लोक संस्कृति की अमर स्वर-साधिका तीजन बाई……………….

लोक संस्कृति की अमर स्वर-साधिका तीजन बाई……………….

by UB India News
July 5, 2026
0

छत्तीसगढ़ की संस्कृति को देश के कोने-कोने और विदेशों तक पहुंचाने वाली पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई का निधन हो...

पाकिस्तान को आतंकवाद पर नरमी की उम्मीद नहीं करनी चाहिए…………

पाकिस्तान को आतंकवाद पर नरमी की उम्मीद नहीं करनी चाहिए…………

by UB India News
July 5, 2026
0

केंद्र सरकार ने गैर-कानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम यानी यूएपीए के तहत पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में रह रहे...

बच्चों का बचपन लाइक्स-व्यूज के बीच…………………

बच्चों का बचपन लाइक्स-व्यूज के बीच…………………

by UB India News
July 5, 2026
0

इंटरनेट मीडिया की दुनिया में आज बच्चों का बचपन लाइक्स और व्यूज के बीच पलने को मजबूर है। बच्चे के...

स्वतंत्रता की मूल भावना क्या है या वास्तव में क्या होनी चाहिए?

स्वतंत्रता की मूल भावना क्या है या वास्तव में क्या होनी चाहिए?

by UB India News
July 5, 2026
0

सन 1944 के मई महीने में न्यूयार्क में न्यायमूर्ति लर्नड हैंड ने ‘स्वतंत्रता के मर्म’ पर एक संक्षिप्त, किंतु कालजयी...

Next Post
किसान दिवस : किसानों के प्रति आदर और आभार व्यक्त करने का दिन ………

किसान दिवस : किसानों के प्रति आदर और आभार व्यक्त करने का दिन .........

देश का माहौल ठीक नहीं; मेरे बच्चे विदेश की नागरिकता ले लें….

देश का माहौल ठीक नहीं; मेरे बच्चे विदेश की नागरिकता ले लें....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend