ADVERTISEMENT
Sunday, July 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कोरोना के नए वैरिएंट से सांसत में सांसद, संसद में बढ़ाई सतर्कता, ओम बिरला ने की सावधानी बरतने की अपील

UB India News by UB India News
December 23, 2022
in Lokshbha2024, स्वास्थ
0
भारतीय संसदीय प्रणाली पूरी दुनिया में एक नजीर है…….

RELATED POSTS

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

देश में कोरोना के नए वैरिएंट BF.7 ने दस्तक दे दी है। यही वैरिएंट चीन में हाहाकार मचा रहा है। कोरोना के नए वैरिएंट से संसद में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। खुद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सांसदों से सतर्कता और सावधानी बरतने की अपील की है। कोविड-19 मामलों को लेकर संसद में सतर्कता बढ़ा दी गई है। लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पिछले अनुभवों को देखते हुए सभी सांसदों से कोविड प्रोटोकॉल अपनाने और सावधानी बरतने की अपील की है। वहीं केंद्र सरकार ने भी कोविड प्रोटोकॉल मानने की सलाह दी है।

लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने कहा कि सभी सांसद और सदन के कर्मचारी मास्क का उपयोग करें। वहीं अपने क्षेत्र में कोरोना के प्रति जनजागरण के लिए भी सांसद प्रयास करें। उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयासों से कोविड को हराया जा सकता है। इससे पूर्व आज संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले खुद लोकसभा अध्यक्ष संसद भवन में मास्क पहनकर आए। स्पीकर बिरला ने सभी से कहा कि मास्क लगाएं। एक ओर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कोविड प्रोटोकॉल की अपील की। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पार्लियामेंट में मास्क पहनकर आए। वे राज्यसभा में मास्क लगाकर आए। कई अन्य सांसद भी दोनों सदनों में मास्क लगाए दिखे।

 

गौरतलब है कि चीन में कोरोना का कहर बढ़ने के बाद भारत में भी कोरोना के नए वैरिएंट BF.7 ने दस्तक दे दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कल अहम बैठक ली और कई दिशा निर्देश दिए। नए वैरिएंट से देश के कई राज्य सहम गए हैं। चीन में कोरोना के नए वैरिएंट BF.7 के मामले बेतहाशा बढ़ गए हैं। वहां हालात बहु​त बुरे हैं। इसी वैरिएंट ने भारत में भी दस्तक दे दी है। इसे देखते हुए भारत सरकार सतर्क हो गई है। इस महामारी से निपटने के लिए राज्य सरकार को भी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। यही वजह है कि उत्तर प्रदेश से लेकर छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश से लेकर महाराष्ट्र तक में राज्य सरकारों ने कोरोना की रोकथाम के लिए कई अहम फैसले लिए हैं।

बंद की जाए चीन से फ्लाइट: भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण से बचाव की तैयारियों के बीच सीएम भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार से चीन से आने वाली फ्लाइटों पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि भारत सरकार को सबसे पहले चीन से भारत आने वाली फ्लाइट और लोगों को रोक लगानी चाहिए।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने फूड और बेवरेज इंडस्ट्री के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है, जिससे...

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार एक्शन मोड में आ गए. वह लगातार हॉस्पिटल्स की व्यवस्थाओं को जायजा लेते दिखाई...

निशांत को ‘एंग्री–यंग–मैन’ बनने के पीछे कौन हैं ……………..

निशांत को ‘एंग्री–यंग–मैन’ बनने के पीछे कौन हैं ……………..

by UB India News
June 29, 2026
0

सोशल मीडिया पर कभी बैठने, चलने के अंदाज और ढीले-ढाले कुर्ता-पायजामा को लेकर ट्रोल होने वाले निशांत कुमार इन दिनों...

पटना PMCH के प्रिंसिपल पर बड़ी कार्रवाई

by UB India News
June 26, 2026
0

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने PMCH के प्रभारी प्रिंसिपल डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह को उनके पद से हटा दिया है।...

बिहार के 4 जिलों में हीट वेव, 5 में बारिश का अलर्ट; 13 शहरों का तापमान 40°C के पार

बिहार में मौसम का डबल अटैक, 19 जिलों में आज बारिश का ऑरेंज अलर्ट , हीटवेव की चपेट में चार जिले………….

by UB India News
June 23, 2026
0

बिहार में मौसम का डबल अटैक होने वाला है. मानसून के बीच राज्य के कई हिस्सों में अचानक मौसम ने...

Next Post
पटना हाईकोर्ट ने पलटा 10 लोगों की फांसी की सजा का फैसला

पटना हाईकोर्ट के सामने से बंदूक की नोक पर अपराधियों ने दिनदहाड़े अधिवक्ता का किया अपहरण

देश में कोरोना का नया वेरिएंट मिलने के बाद योगी सरकार अलर्ट, उच्च स्तरीय बैठक कर द‍िए न‍िर्देश

देश में कोरोना का नया वेरिएंट मिलने के बाद योगी सरकार अलर्ट, उच्च स्तरीय बैठक कर द‍िए न‍िर्देश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend