ADVERTISEMENT
Sunday, July 12, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के आपत्तिजनक कमेंट पर बवाल

UB India News by UB India News
December 17, 2022
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के आपत्तिजनक कमेंट पर बवाल
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के आपत्तिजनक कमेंट पर बवाल शुरू हो गया है। बीजेपी इस वक्त दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायोग के सामने विरोध प्रदर्शन कर रही है। बड़ी तादाद में बीजेपी के नेता, कार्यकर्ता पाकिस्तानी हाईकमीशन पहुंचे हैं और प्रदर्शन कर रहे हैं। बीजेपी कार्यकर्ता पाकिस्तान हाय-हाय और बिलावल भुट्टो शर्म करो के नारे लग रहे हैं। बिलावल भुट्टो के बयान पर भारत में जबरदस्त गुस्सा है और सभी दलों के सांसदों ने बिलावल भुट्टो के बयान का विरोध किया।

बिलावल भुट्टो की बिलबिलाहट आखिर क्यों निकली है?

RELATED POSTS

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

बता दें कि बिलावल से सवाल लादेन पर पूछा गया था और लादेन के जिक्र से सकपकाए बिलावल गुजरात दंगे की बात करने लगे। इस दौरान भुट्टो ने पीएम मोदी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की। दरअसल, बिलावल भुट्टो ने संयुक्त राष्ट्र की बैठक के दौरान भारत को कश्मीर के मुद्दे पर नसीहत दी थी इसके बाद जब भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर के बोलने की बारी आई तो उन्होंने ऐसा कुछ कह दिया कि पाकिस्तान की बोलती बंद हो गई। जयशंकर ने कहा कि ओसामा बिल लादेन को मेहमान बनाने वालों को संयुक्त राष्ट्र की बैठक में उपदेश देने का कोई हक नहीं है।

जयशंकर ने बिलावल को जवाब देते हुए कहा था, ”यूएन की सार्थकता इस बात पर है कि हमारे वक्त की सबसे बड़ी चुनौतियों जैसे महामारी, जलवायु परिवर्तन और आतंकवाद पर इसका रवैया असरदार दिखे। हम इस समस्याओं का समाधान अभी भी तलाश कर रहे हैं, लेकिन इन समस्याओं को सामान्य मान लेना बिल्कुल स्वाकीर नहीं किया जा सकता। दुनिया जिसे बर्दाश्त करने लायक नहीं मानती उसके पक्ष में दलीलें देने का सवाल ही नहीं उठता। ये बात आतंकवाद को सरकारों के समर्थन पर भी लागू होती है। ओसामा बिन लादेन को मेहमान बनाकर रखने वाले और दूसरे देश की संसद पर आतंकी हमला करने वाले इस परिषद को उपदेश देने का अधिकार नहीं रखते।”

‘पाकिस्तान अपने घर में सांप पालेगा तो ये सांप उसे भी डंसेगा’
जयशंकर ने बिलावल को यही तक नहीं छोड़ा, कल भी उन्होंने बिलावल भुट्टो पर जोरदार हमला किया था। जयशंकर ने कहा था कि पाकिस्तान आतंकवाद के मुद्दे पर सारी दुनिया को मूर्ख नहीं बना सकता। जयशंकर ने न केवल बिलावल को लताड़ लगाई, उन्होंने पाकिस्तान की विदेश राज्य मंत्री हिना रब्बानी खार को भी नहीं बख्शा। अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन के पुराने बयान दिलाई और कहा कि अगर पाकिस्तान अपने घर में  सांप पालेगा तो ये सांप उसे भी डंसेगा।

‘दुनिया बेवकूफ नहीं है, पाकिस्तान का सच जानती है’
उन्होंने कहा, ”दक्षिण एशिया और उसके बाहर भी आतंकी घटनाओं में पाकिस्तान का फिंगरप्रिंट हैं। दुनिया बेवकूफ नहीं है, पाकिस्तान का सच जानती है। पड़ोसी देशों पर आतंक फैलाने का आरोप लगाकर पाकिस्तान सच्चाई नहीं छिपा सका। पाकिस्तान अच्छे पड़ोसी होने का फर्ज निभाए और आर्थिक विकास करे।” कुल मिलकर जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक के अंदर और बाहर मीडिया से बातचीत में पाकिस्तान की पोल पट्टी खोलकर रख दी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

by UB India News
July 11, 2026
0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में छठे प्रोजेक्ट 17ए स्वदेशी स्टील्थ...

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

by UB India News
July 11, 2026
0

नरोत्तम मिश्रा मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दिग्गज नेताओं में गिने जाते रहे हैं. शिवराज सिंह चौहान...

विधानसभा चुनाव :  BJP ने असम के लिए 88 और केरल के लिए 39 उम्मीदवारों का ऐलान………..

बांकीपुर को लेकर बीजेपी इतना अव्यवस्थित क्यों है ! …

by UB India News
July 11, 2026
0

बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी ने अपने पहले उम्मीदवार अभिषेक बंटी (पिता का चारा घोटाले में नाम होने...

ईरान ने अमेरिका पर समझौते के उल्लंघन का आरोप लगाया, अमेरिका ने दी धमकी…………….

ईरान ने अमेरिका पर समझौते के उल्लंघन का आरोप लगाया, अमेरिका ने दी धमकी…………….

by UB India News
July 11, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम टूट चुका है और लगातार पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ रहा है। होर्मुज में...

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

by UB India News
July 10, 2026
0

प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्रा से जुड़े कार्यक्रम को लेकर सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि...

Next Post
आप हमदर्दी के दो शब्द नहीं कह सकते तो उन बच्चों के आंसू और दर्द पर नमक मत छिड़किए.

आप हमदर्दी के दो शब्द नहीं कह सकते तो उन बच्चों के आंसू और दर्द पर नमक मत छिड़किए.

जो शराब पिएगा वो मरेगा ही… छपरा शराबकांड पर बोले सीएम नीतीश कुमार ,मरने वालों की संख्या 39 हुई

शराब से मौत पर कोई मुआवजा नहींः नीतीश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend