ADVERTISEMENT
Saturday, July 11, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जेंटलमैन vs माननीय मैडम: लोकसभा में स्मृति इरानी से क्यों भिड़ गए कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी?

UB India News by UB India News
December 17, 2022
in Lokshbha2024
0
जेंटलमैन vs माननीय मैडम: लोकसभा में स्मृति इरानी से क्यों भिड़ गए कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

क्या किसी को ‘जेंटलमैन’ कहकर संबोधित करना असंसदीय या अपमानजनक है? आप फैसला करते रहिए, लेकिन जान लीजिए कि लोकसभा में एक सांसद को ‘जेंटलमैन’ कहे जाने पर हंगामा मच गया। केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने बीजू जनता दल (BJD) के सांसद चंद्रशेखर साहू के लिए ‘जेंटलमैन’ शब्द का उपयोग किया तो सदन में कांग्रेस संसदीय दल के नेता अधीर रंजन चौधरी ने तुरंत आपत्ति जता दी। फिर तो हंगामे की स्थिति पैदा हो गई। दरअसल, महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति इरानी ने बीजेडी सांसद को सदन में आमतौर पर उपयोग किए जाने वाले संबोधन ‘माननीय सदस्य’ के स्थान पर ‘जेंटलमैन’ कहा। जब कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी ने इसका विरोध किया तो उनके कुछ और सदस्य समर्थन में उतर गए।

प्रश्नकाल के दौरान हंगामा

बीजू जनता दल के सांसद चंद्रशेखर साहू प्रश्नकाल के दौरान महिला एवं बाल विकास मंत्रालय से संबंधित पूरक प्रश्न पूछ रहे थे और इसका जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने उन्हें ‘जेंटलमैन’ कहकर संबोधित किया। इस पर आपत्ति व्यक्त करते हुए कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि उक्त सांसद इस सदन के सदस्य हैं और इस तरह से ‘जेंटलमैन’ कहना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि मंत्री को ‘माननीय सदस्य’ कहना चाहिए।

RELATED POSTS

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

अधीर रंजन पर स्मृति इरानी का कटाक्ष

इस मुद्दे पर बार-बार टोकाटोकी करने पर स्मृति इरानी ने कहा कि ऐसा लगता है कि वह (अधीर रंजन) अपने राजनीतिक आकाओं को प्रभावित करने का प्रयास कर रहे हैं और सदन में हंगामा करके शाबाशी लेना चाहते हैं। मंत्री ने कहा, ‘मैं इन जेंटलमैन (अधीर रंजन) को कहना चाहती हूं कि उन्हें जान लेना चाहिए कि उनकी बात उनके आकाओं तक पहुंच गई है।’ इस दौरान निचले सदन में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी मौजूद थीं।

सांसद ने मंत्री को कहा- माननीय मैडम

जब बीजू जनता दल के सांसद साहू ने दूसरा पूरक प्रश्न पूछा तब उन्होंने स्मृति इरानी को ‘माननीय मैडम’ भी कहकर संबोधित किया। इसके बाद साहू के प्रश्न का उत्तर देते हुए स्मृति इरानी ने कहा कि ‘माननीय जेंटलमैन से उन्हें सम्मानपूर्वक ‘मैडम’ कहकर संबोधित किया है, इसके लिये वह उनकी आभारी हैं।’ इस पर अधीर रंजन चौधरी ने इरानी द्वारा सदस्य को पुन: ‘जेंटलमैन’ कहे जाने पर फिर आपत्ति व्यक्त की और कुछ सदस्यों ने उनका समर्थन किया।

अधीर रंजन को भी कह दिया ‘जेंटलमैन’

वहीं, इरानी ने कहा कि उन्हें सदस्य (बीजद सांसद) द्वारा सम्मान प्रदर्शित किए जाने के कारण राजनीतिक तौर पर परेशान किया जा रहा है। उन्होंने अधीर रंजन को भी ‘जेंटलमैन’ कहा। इरानी ने कहा कि एक ‘जेंटलमैन’ द्वारा इस प्रकार से सदन में खड़े होकर एक महिला को परेशान करना उपयुक्त नहीं है, और वह भी तब जब संसद में स्वतंत्र रूप से अभिव्यक्ति की पैरोकारी की जाती है।

तब स्मृति ने कहा था- लेडी मेंबर और हुआ था विवाद

इससे पहले भी केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी को सदन में ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ा था। इसी वर्ष अप्रैल में लोकसभा में स्मृति इरानी द्वारा एक महिला सांसद को ‘लेडी मेंबर’ संबोधित करने पर कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी तथा तृणमूल कांग्रेस के सौगत रॉय ने आपत्ति व्यक्त की थी। तब प्रश्नकाल के दौरान वाईएसआरसीपी सदस्य गीता विश्वनाथ के पूरक प्रश्न का उत्तर देते हुए इरानी ने उन्हें ‘लेडी मेंबर’ (महिला सदस्य) संबोधित किया था। इस पर चौधरी और रॉय ने आपत्ति व्यक्त करते हुए कहा था कि मंत्री को ‘महिला सदस्य’ की बजाए ‘माननीय सदस्य’ या ‘संसद सदस्य’ के रूप में संबोधित करना चाहिए। वहीं, इरानी ने कहा था कि यह शब्द असंसदीय नहीं है और ‘एक महिला सदस्य को महिला कहना गलत नहीं है।’

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

by UB India News
March 28, 2024
0

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू के मुक्तो विधानसभा सीट से निर्विरोध जीतने की संभावना है. इसके साथ ही वह...

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

by UB India News
March 23, 2024
0

दिल्ली शराब नीति केस में प्रवर्तन निदेशालय की रिमांड पर चल रहे आम आदमी पार्टी के संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद...

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के 3 अयोग्य विधायकों ने दिया इस्तीफा, भाजपा में हो सकते हैं शामिल

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के 3 अयोग्य विधायकों ने दिया इस्तीफा, भाजपा में हो सकते हैं शामिल

by UB India News
March 23, 2024
0

हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ते राजनीतिक संकट के बीच कई पूर्व विधायक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो सकते...

उम्मीदवार घोषित करने में बीजेपी ने क्यों की जल्दबाजी?

मिशन-370 के लिए दक्षिण के भरोसे PM मोदी? BJP की कौनसी रणनीति आएगी काम

by UB India News
March 21, 2024
0

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) को लेकर BJP के नेतृत्व में NDA की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं....

राजद से टिकट की आस बाहुबली अशोक महतो ने शादी रचाई

राजद से टिकट की आस बाहुबली अशोक महतो ने शादी रचाई

by UB India News
March 20, 2024
0

लोकसभा चुनाव शुरू होने में अब काफी कम समय बाकी रह गया है। सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे...

Next Post
तरनतारन आरपीजी अटैक मामला: पाकिस्तान में बैठा लखबीर लड़ा निकला मास्टर माइंड, सात आरोपी गिरफ्तार

तरनतारन आरपीजी अटैक मामला: पाकिस्तान में बैठा लखबीर लड़ा निकला मास्टर माइंड, सात आरोपी गिरफ्तार

गाम्बिया में 66 बच्चों की मौत: WHO ने गलती से भारत के कफ सिरप का नाम जोड़ा

गाम्बिया में 66 बच्चों की मौत: WHO ने गलती से भारत के कफ सिरप का नाम जोड़ा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend