ADVERTISEMENT
Saturday, July 11, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अब ‘पठान’ के विरोध’ में खड़ी हुई हिंदू सेना, सेंसर बोर्ड से की फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग

UB India News by UB India News
December 17, 2022
in Lokshbha2024, मनोरंजन
0
अब ‘पठान’ के विरोध’ में खड़ी हुई हिंदू सेना, सेंसर बोर्ड से की फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

फिल्म ‘पठान’ के खिलाफ विरोध का बिगुल और तेज हो गया है। हिंदू और मुस्लिम संगठनों ने पहले ही इस फिल्म को रिलीज न करने देने की चेतावनी जारी कर दी थी। अब हिंदू सेना ने ‘पठान’ के खिलाफ मैदान में उतर आई है। हिंदू सेना ने सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी को एक चिट्ठी लिखकर फिल्म की रिलीज पर रोक की मांग की है। साथ ही सेंसर बोर्ड पर भी सवाल उठाए हैं और पूछा है कि आखिर ‘बेशर्म रंग’ गाने को पास कैसे किया गया, जिसमें भगवा रंग को ही ‘बेशर्म’ बताया गया है?

Pathaan का हाल ही Besharam Rang गाना रिलीज हुआ, जिसमें दीपिका पादुकोण ने भगवा रंग की बिकीनी पहनी। साथ ही गाने में Shah Rukh Khan और Deepika Padukone के कुछ बोल्ड सीन भी हैं, जिन्हें लेकर बवाल मचा हुआ है। फिल्म का टाइटल ‘बेशर्म रंग’ है, इसलिए कहा जा रहा है कि गाने में भगवा रंग को बेशर्म कहा गया है। इंदौर में शाहरुख और दीपिका के पुतले जलाए गए।

RELATED POSTS

क्या आमिर खान से शादी के बाद गौरी स्प्रैट ने अपनाया इस्लाम?

बिहार में बजाया डबल मीनिंग या अश्लील गाना तो खैर नहीं…………

उलेमा बोर्ड और मुस्लिम संगठन भड़के- मुसलमानों के खिलाफ ‘पठान’

उलेमा बोर्ड के साथ-साथ ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमिटी ने भी फिल्म का विरोध किया। AIMTC ने ‘पठान’ को इस्लाम समुदाय के विरुद्ध बताया और कहा इस फिल्म में मुस्लिमों की भावनाओं को भड़काया गया है और यह मुसलमानों के खिलाफ है। AIMTC ने यह भी कहा था कि अगर विरोध के बावजूद फिल्म को रिलीज किया गया तो वह प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान और राज्यपाल तक को चिट्ठी लिखेंगे।

हिंदू सेना की चेतावनी, ‘पठान’ की रिलीज पर लगे रोक

अब इस विवाद में हिंदू सेना की एंट्री हो चुकी है। हिंदू सेना ने प्रसून जोशी को चिट्ठी लिखने के बाद कहा कि दीपिका ने ‘पठान’ में भगवा रंग की बिकीनी पहनकर साधु-संत ही नहीं बल्कि राष्ट्र के रंगों का भी अपमान किया है। उन्होंने हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने कहा कि शाहरुख खान लगातार सनातन धर्म का अपमान करते रहे हैं और यह बहुत ही दुखद है। उन्होंने सवाल उठाया है कि आखिर फिल्म में भगवा रंग के इस्तेमाल की जरूरत क्या थी?

सेंसर बोर्ड पर उठाए सवाल, दीपिका के डांस पर भी आपत्ति

यही नहीं ‘बेशर्म रंग’ गाने में दीपिका पादुकोण के डांस करने के तरीके और हाव-भाव पर भी बवाल मचा हुआ है। आरोप लगाया जा रहा है कि मेकर्स ने ऐसा सोची-समझी साजिश के तहत किया ताकि भगवा रंग को बदनाम किया जा सके। हिंदू सेना ने सेंसर बोर्ड पर भी सवाल उठाए और पूछा कि बोर्ड इस तरह के सीन सेंसर क्यों नहीं करता है? सेंसर बोर्ड को लिखी गई चिट्ठी में हिंदू सेना की तरफ से लिखा गया है कि बॉलीवुड पिछले कुछ समय से लगातार सनातन धर्म के खिलाफ काम कर रहा है। गाने में भगवा रंग को बेशर्म बताया गया है और सेंसर बोर्ड ने बिना आपत्ति के इसे कैसे पास कर दिया?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या आमिर खान से शादी के बाद गौरी स्प्रैट ने अपनाया इस्लाम?

क्या आमिर खान से शादी के बाद गौरी स्प्रैट ने अपनाया इस्लाम?

by UB India News
July 6, 2026
0

आमिर खान और उनकी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट 5 जुलाई को शादी के बंधन में बंध गए. कपल ने बेहद सादगी...

बिहार में बजाया डबल मीनिंग या अश्लील गाना तो खैर नहीं…………

बिहार में बजाया डबल मीनिंग या अश्लील गाना तो खैर नहीं…………

by UB India News
June 17, 2026
0

बिहार में सार्वजनिक स्थानों और शादी समारोहों में अश्लील, डबल मीनिंग और जातीय विद्वेष को बढ़ावा देने वाले गाने बजाने...

हरे पेड़ों के गिरने का कोई मौसम नहीं होता, मुसाफिर हैं हम भी……………..

हरे पेड़ों के गिरने का कोई मौसम नहीं होता, मुसाफिर हैं हम भी……………..

by UB India News
May 30, 2026
0

1971 में भारत पाकिस्तान समझौता (शिमला समझौता) हो रहा था. इसी दौरान जुल्फिकार अली भुट्टो ने इंदिरा गांधी को एक...

पहले दिन ‘राजा शिवाजी’ ने ‘प्रैटियट’ और ‘एक दिन’ पर बनाई बढ़त

पहले दिन ‘राजा शिवाजी’ ने ‘प्रैटियट’ और ‘एक दिन’ पर बनाई बढ़त

by UB India News
May 1, 2026
0

शुक्रवार, 1 मई को बड़े पर्दे पर रोमांटिक से लेकर ऐतिहासिक ड्रामा और स्पाई थ्रिलर फिल्में रिलीज हुई हैं. इनमें...

आशा भोसले का आज राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

आशा भोसले का आज राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

by UB India News
April 13, 2026
0

दिग्गज गायिका आशा भोसले का रविवार 12 अप्रैल को 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। आज सोमवार शाम...

Next Post
जेंटलमैन vs माननीय मैडम: लोकसभा में स्मृति इरानी से क्यों भिड़ गए कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी?

जेंटलमैन vs माननीय मैडम: लोकसभा में स्मृति इरानी से क्यों भिड़ गए कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी?

तरनतारन आरपीजी अटैक मामला: पाकिस्तान में बैठा लखबीर लड़ा निकला मास्टर माइंड, सात आरोपी गिरफ्तार

तरनतारन आरपीजी अटैक मामला: पाकिस्तान में बैठा लखबीर लड़ा निकला मास्टर माइंड, सात आरोपी गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend