ADVERTISEMENT
Saturday, July 11, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

2 दिन में 39 की मौत; कोई चंदा मांग कर जला रहा शव तो किसी के थम नहीं रहे आंसू

UB India News by UB India News
December 16, 2022
in अपराध, खास खबर, सारण
0
2 दिन में 39 की मौत; कोई चंदा मांग कर जला रहा शव तो किसी के थम नहीं रहे आंसू
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

शराबबंदी वाले बिहार के छपरा यानी सारण जिले में जहरीली शराब ने कहर बरपा दिया है. सारण जिले में शराब माफियाओं ने आम लोगों की जिंदगी से ऐसा खतरनाक खेल खेला कि देखते ही देखते जिले में 39 से अधिक लोगों की लाशें बिछ गईं. अब तक के आंकड़ों के मुताबिक, छपरा जिले के मशरक और इसुआपुर थाना क्षेत्र में महज दो दिन के भीतर 39 से अधिक लोगों ने जहरीली शराब की वजह से जान गंवा दी है, जबकि अब भी कई लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है और अब तक 17 लोगों का पोस्टमार्टम हो चुका है. छपरा शराबकांड ने सबसे अधिक गरीबों पर कहर बरपाया है. कोई चंदा मांगकर शव को जला रहा है तो कोई ठंड में आग जलाने के लिए रखे लकड़ी से शवों का अंतिम संस्कार कर रहा है. रोने और सिसक की आवाज को छोड़ दिया जाए तो मृतकों के घर पर सन्नाटा पसरा हुआ है. परिवार वालों के चेहरे पर अपनों के बिछड़ने का गम है और उनके आंखों से लगातार आंसू बह रहे हैं.

लगातार बढ़ रही मृतकों की संख्या
छपरा में अब नए इलाके से भी शराब से मौत के मामले सामने आने लगे हैं. शराब की वजह से मढ़ौरा में 3 लोगों की मौत हुई है, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग बीमार हैं, जिसमें चार को छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बुधवार को मढ़ौरा के लालापुर निवासी सुरेंद्र महतो और धुरेन्द्र महतो की तबीयत बिगड़ गई और सीने में दर्द और आंख की रोशनी जाने की शिकायत के बाद परिजन मढ़ौरा रेफरल अस्पताल लेकर पहुंचे. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर किया. वहीं, बुधवार रात ही मढौरा के खरौनी निवासी बिक्रम राज की मौत हो गई. मढौरा रेफरल अस्पताल में करीब एक दर्जन लोग इलाज के पहुंचे और अधिकांश लोगों को आंख से कम दिखने और सीने में दर्द की शिकायत थी, डॉक्टरों ने सभी की प्राथमिक जांच कर बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर किया, जहां सभी का इलाज जारी है.

RELATED POSTS

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

शराब बेचने वाले को भी काल ने नहीं छोड़ा
बिहार में जिन महिलाओं के लिए शराबबंदी की गई थी, उन महिलाओं के आंखों में आंसू नजर आ रहे हैं. छपरा के मढ़ौरा की रहने वाली बबीता देवी के परिवार के तीन सदस्यों की शराब के कारण मौत हो गई है. बताया गया कि सबने विवाह समारोह में शराब पी थी, जिसके बाद एक-एक कर सबकी तबीयत बिगड़ने लगी. बबीता देवी के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. अपने पति के शव के पास विलाप कर रही कविता देवी का कहना है कि सरकार शराबबंदी के नाम पर सिर्फ नाटक कर रही है. वहीं, अस्पताल में मौजूद महिलाओं का भी रो-रोकर बुरा हाल है.

चंदा मांगकर कर रहे अंतिम संस्कार
छपरा के महुली गांव समेत आसपास के इलाकों में जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या 30 पार कर चुकी है. बताया जा रहा है कि मरने वाले सभी गरीब तबके के लोग हैं, जिनके पास लाश जलाने के लिए भी पैसा नहीं है. मृतकों के परिजन अब चंदा मांगकर लाश को जला रहे हैं. वहीं कुछ लोग घरों में ठंड से बचने केलिए जो लकड़ियां रखी थी, अब लाश जलाने में उसका इस्तेमाल कर रहे हैं. महुली गांव के लोगों ने कहा कि इतनी बड़ी घटना के बावजूद सरकार की तरफ से कोई भी आर्थिक मदद इन परिवारों को नहीं मिल रही है. यहां तक कि लाश जलाने के लिए कबीर अंत्येष्टि योजना का लाभ भी प्रभावित परिवारों को नहीं दी जा रही.

सारण जिले में ग्राउंड जोरी पर  कई हैरान करने वाली जानकारी मिली है. जब सारण के इसुआपुर प्रखंड के महुली गांव में चौकाने वाली तस्वीर सामने आई. गांव में तहकीकात करने पर पता चला कि शराब माफिया अपनी शराब की खेप हर गांव में खपाते हैं. ऐसा ही एक परिवार मंजू देवी का है. मंजू देवी खुद शराब बेचने का काम करती थीं. शराब माफिया यहां शराब की खेप पहुंचाते थे और बेचने के बाद पैसा लेकर जाते थे. आज मंजू देवी खुद जहरीली शराब का शिकार हो गई है. लोग अपनों को आनन-फानन में लेकर अस्पताल भाग रहे हैं. गांव वालों ने खुलकर बताया कि मंजू देवी शराब बेचती थी और इसुआपुर थाना के चौकीदार हरी राय हर महीने 3 हजार रुपए लेकर जाता है. गांव वालों ने पुलिस में कई बार इसकी शिकायत की तो उन्हें डांटकर भगा दिया गया.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

by UB India News
July 11, 2026
0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में छठे प्रोजेक्ट 17ए स्वदेशी स्टील्थ...

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

by UB India News
July 11, 2026
0

नरोत्तम मिश्रा मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दिग्गज नेताओं में गिने जाते रहे हैं. शिवराज सिंह चौहान...

विधानसभा चुनाव :  BJP ने असम के लिए 88 और केरल के लिए 39 उम्मीदवारों का ऐलान………..

बांकीपुर को लेकर बीजेपी इतना अव्यवस्थित क्यों है ! …

by UB India News
July 11, 2026
0

बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी ने अपने पहले उम्मीदवार अभिषेक बंटी (पिता का चारा घोटाले में नाम होने...

पटना में पूर्व मुखिया संजय यादव की हत्या पर भारी बवाल…………

पटना में पूर्व मुखिया संजय यादव की हत्या पर भारी बवाल…………

by UB India News
July 10, 2026
0

पूर्व मुखिया संजय यादव की अपराधियों ने हत्या कर उनके शव को बिहटा थानाक्षेत्र के राघोपुर गांव के बधार स्थित...

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

by UB India News
July 10, 2026
0

प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्रा से जुड़े कार्यक्रम को लेकर सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि...

Next Post
Love Jihad: प्रेमिका के शारीर के 35 टुकड़े किए,6 माह बाद गिरफ्तार

महरौली हत्याकांड: जंगलों से बरामद हड्डियां श्रद्धा की थीं, पिता विकास वालकर से मैच हुआ DNA

फीफा वर्ल्ड कप में  फ्रांस लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप के फाइनल में

फीफा वर्ल्ड कप में फ्रांस लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप के फाइनल में

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend