ADVERTISEMENT
Saturday, July 11, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

2024 लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी की निगाह इन चुनावों पर, जानें कहां होगा समर

UB India News by UB India News
December 15, 2022
in खास खबर, प्रदेश
0
2024 लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी की निगाह इन चुनावों पर, जानें कहां होगा समर
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

इस साल की शुरुआत में पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों (Assembly Elections) के परिणाम मार्च में आने के अगले ही दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) अहमदाबाद में रोड शो करने निकल जाते हैं. यह संकेत था कि पांच में से चार राज्यों में भगवा झंडा फहराने के बाद भारतीय जनता पार्टी गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस चुकी है. गुजरते साल से एक और संकेत को समझिए… गुजरात (Gujarat) में ऐतिहासिक जीत और हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में सत्ता परिवर्तन का ‘रिवाज’ बदलने से महज 0.9 फीसदी वोट शेयर से चूकने के बाद मतगणना संपन्न होने की ऐन शाम यानी 8 दिसंबर को बीजेपी ने दिल्ली में अगले साल आसन्न चुनावों को लेकर बैठक आहूत कर ली. इस कड़ी में पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को महाराष्ट्र की शीतकालीन राजधानी नागपुर से फिर अगले साल के विधानसभा चुनावों को एजेंडा तय कर दिया. उन्होंने हिमाचल प्रदेश और गुजरात चुनाव में कई राजनीतिक दलों की मुफ्त योजनाओं पर निशाना साथा. जनता को सावधान करते हुए कहा कि महज सरकार बनाने के लिए इस तरह का शॉर्टकट रास्ता अपनाने वालों की पहचान कर लें. ऐसे में जानना बेहतर रहेगा कि 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले किन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं. भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अलावा 2024 के लोकसभा चुनावी समर में भरपूर जोश और उत्साह के साथ उतरने के लिए सभी राजनीतिक दल इन आसन्न चुनावों में ऐड़ी-चोटी का जोर लगा देंगे. आइए एक नजर डालते हैं इन राज्यों और वहां होने वाले विधानसभा चुनावों के समय पर…

मेघालय- कार्यकाल मार्च 2023 में खत्म
2018 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने कांग्रेस पार्टी को हराया था. फिर नेशनल पीपुल्स पार्टी के कोनराड संगमा के नेतृत्व में अन्य छोटे दलों के साथ गठबंधन कर एनडीए सरकार बनाई. 60 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस बहुमत हासिल नहीं कर सकी थी. हालांकि भाजपा के लिए अब चुनौती यह है कि वह अगले साल के विधानसभा चुनावों में पिछली बार के 2 फीसदी वोट शेयर में इजाफा करे. इस तरह वह राज्य में अपना मुख्यमंत्री बना सकेगी. हालांकि राजनीतिक पंडितों की मानें तो इस बार भी चुनाव में छोटे दलों के प्रदर्शन पर अगली सरकार का दारोमदार होगा.

RELATED POSTS

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

त्रिपुरा- कार्यकाल मार्च 2023 में खत्म
2018 में भाजपा ने पहली बार त्रिपुरा जीता. हाल के दिनों में पार्टी के भीतर बिप्लब कुमार देव के नेतृत्व का मुद्दा गर्मा रहा है. त्रिपुरा को फिर से जीतना भाजपा के लिए एक चुनौती है, क्योंकि प्रद्योत माणिक्य देब बर्मन के नेतृत्व वाला एक क्षेत्रीय गठबंधन टीआईपीआरए राजनीतिक हालातों को चुनौतीपूर्ण बना रहा है. पश्चिम बंगाल में अपनी जीत से उत्साहित तृणमूल कांग्रेस भी त्रिपुरा में अपनी स्थिति मजबूत करना चाह रही है. कयास हैं कि टीआईपीआरए और तृणमूल गठबंधन कर अगले साल विधानसभा चुनाव में अहम भूमिका निभा सकते हैं.

नागालैंड- अवधि मार्च 2023 में खत्म
60 सदस्यीय विधानसभा में 12 सीटों के साथ भाजपा पिछले चुनाव में निर्णायक बनकर उभरी थी. अब देखना यह होगा कि क्या बीजेपी फिर अपना दबदबा कायम रख सरकार बना पाती है.

कर्नाटक- कार्यकाल मई 2023 में खत्म
गुजरात सरीखा एक और राज्य जहां बीजेपी बसवराज बोम्मई के तहत एक नए नेतृत्व को बढ़ावा देने के लिए एक पुराने और शक्तिशाली क्षत्रप येदियुरप्पा को हटा चुकी है. बीजेपी के नेताओं की आपसी गुटबाजी के बीच अगले साल होने वाला कर्नाटक विधानसभा चुनाव कांग्रेस के लिए भी खुला मैदान है. फिलवक्त कांग्रेस संयुक्त मोर्चा बचाए रखने के लिए संघर्ष कर रही है. कर्नाटक चुनाव कांग्रेस के नए पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लिए प्रतिष्ठा समेत अस्तित्व का चुनाव अभी से बन रहा है.

मिजोरम- दिसंबर 2023 में कार्यकाल खत्म
असम और मिजोरम के बीच हालिया सीमा संघर्ष ने भाजपा के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं. मिजो नेशनल फ्रंट भाजपा के महत्वाकांक्षी नॉर्थ ईस्ट डेमोक्रेटिक अलायंस का एक घटक है, जिसका नेतृत्व असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा कर रहे हैं. भाजपा के पूर्वोत्तर गढ़ के लिए मिजोरम चुनाव महत्वपूर्ण है.

मध्य प्रदेश- जनवरी 2024 में कार्यकाल समाप्त हो रहा
ज्योतिरादित्य सिंधिया के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों के दलबदल के बाद भाजपा फिर सरकार बनाने में सफल रही थी. हालांकि मध्य प्रदेश में अभी से सत्ता विरोधी लहर है. सीएम शिवराज सिंह चौहान को बदलने की आवाजें भी उठने लगी हैं. अब देखना यह होगा कि शिवराज चौहान पार्टी का चेहरा बने रहेंगे या फिर बीजेपी किसी नए नेता की तलाश करेगी.

राजस्थान- कार्यकाल जनवरी 2024 में खत्म
यह एक ऐसा राज्य है जहां सत्तारूढ़ कांग्रेस और विपक्षी भाजपा दोनों ही आंतरिक गुटबाजी को चुनाव से पहले खत्म करने के लिए जूझ रहे हैं. हिमाचल प्रदेश की तरह राजस्थान भी मौजूदा सरकार को लगातार दूसरा मौका नहीं देता है. फिर भी दोनों के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही है. कांग्रेस आलाकमान के लिए एक बड़ी चुनौती वर्तमान सीएम अशोक गहलोत का ख्याल रखते हुए युवा नेता सचिन पायलट की महत्वाकांक्षाओं को पूरा करना है.

छत्तीसगढ़- कार्यकाल जनवरी 2024 में खत्म
2018 में भारी बहुमत से चुनाव जीतने के बावजूद कांग्रेस नेतृत्व संकट का सामना कर रही है. अगर सीएम भूपेश सिंह बघेल और उनके मंत्री टीएस सिंह देव के बीच रार जारी रही, तो पार्टी को नुकसान हो सकता है. राज्य में बीजेपी एक शक्तिशाली विपक्षी पार्टी है, जो कांग्रेस को कमजोर करने के लिए महज अवसर की तलाश में है.

तेलंगाना- कार्यकाल जनवरी 2024 में खत्म
दो बार मुख्यमंत्री रहे केसी राव कमजोर जरूर हुए हैं, लेकिन राजनीतिक मैदान में विपक्ष से कहीं आगे खड़े हैं. एआईएमआईएम संग उनका जरूरत केंद्रित गठबंधन अन्य पार्टियों पर बढ़त बनाए रखने में मदद करता है. ग्रेटर हैदराबाद नगरपालिका चुनावों में बेहतरीन प्रदर्शन के बाद बीजेपी को विधानसभा चुनाव में बहुत उम्मीदें हैं. इस बीच आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी की छोटी बहन वाईएस शर्मिला तेलंगाना में खुद को सार्थक विकल्प के रूप में स्थापित करने के लिए कड़ी मेहनत शुरू कर चुकी हैं.

जम्मू और कश्मीर- केंद्र शासित प्रदेश
जम्मू-कश्मीर में भी अगले साल चुनाव होने हैं. पूर्व राज्य में राज्य के विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 हटने के बाद अगले साल पहली बार चुनाव होंगे. अनुच्छेद 370 हटाने से पहले भाजपा ने अपने पूर्व गठबंधन सहयोगी पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) से गठबंधन तोड़ दिया था. इससे राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती अपना कार्यकाल पूरा करने से चूक गई थीं. परिसीमन के बाद चुनावों की घोषणा अगले साल हो सकती है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

by UB India News
July 11, 2026
0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में छठे प्रोजेक्ट 17ए स्वदेशी स्टील्थ...

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

by UB India News
July 11, 2026
0

नरोत्तम मिश्रा मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दिग्गज नेताओं में गिने जाते रहे हैं. शिवराज सिंह चौहान...

विधानसभा चुनाव :  BJP ने असम के लिए 88 और केरल के लिए 39 उम्मीदवारों का ऐलान………..

बांकीपुर को लेकर बीजेपी इतना अव्यवस्थित क्यों है ! …

by UB India News
July 11, 2026
0

बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी ने अपने पहले उम्मीदवार अभिषेक बंटी (पिता का चारा घोटाले में नाम होने...

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

by UB India News
July 10, 2026
0

प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्रा से जुड़े कार्यक्रम को लेकर सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि...

डिएगो गार्सिया पर हमले ने उड़ा दी US की नींद ………………

भारत की ऊर्जा सुरक्षा और महंगाई पर खतरा बढ़ा ………………………….

by UB India News
July 10, 2026
0

पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच जून में बड़ी मुश्किल से हुआ युद्धविराम जिस तरह से दोनों देशों...

Next Post
2 दिन में 39 की मौत; कोई चंदा मांग कर जला रहा शव तो किसी के थम नहीं रहे आंसू

2 दिन में 39 की मौत; कोई चंदा मांग कर जला रहा शव तो किसी के थम नहीं रहे आंसू

Love Jihad: प्रेमिका के शारीर के 35 टुकड़े किए,6 माह बाद गिरफ्तार

महरौली हत्याकांड: जंगलों से बरामद हड्डियां श्रद्धा की थीं, पिता विकास वालकर से मैच हुआ DNA

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend