ADVERTISEMENT
Friday, July 10, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

घर में हार और दिल्ली के लिए पुकार, बिहार के नीतीशे कुमार

UB India News by UB India News
December 14, 2022
in पटना, मुख्यमंत्री
0
ईडी-सीबीआई का दुरुपयोग करने वालों से निपट लेगी जनता: नीतीश कुमार
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

हमको कुछ नहीं बनना है। इन लोगों को ( तेजस्वी की ओर हाथ करते हुए ) आगे बढ़ाना है। नीतीश कुमार का ये बयान तो आपको याद ही होगा। नीतीश कुमार ने यही बयान एक बार फिर अपने गृह जिला नालंदा में दिया है। सोमवार को सीएम नीतीश अपने गृह जिले नालंदा के रहुई में दंत चिकित्सा हॉस्पिटल का उद्घाटन करने पहुंचे थे। इस दौरान सीएम नीतीश ने कहा कि तेजस्वी यादव ( Tejashwi Yadav ) को और आगे बढ़ाना है। दूसरी ओर आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ( Jagdanand Singh ) का कहना है कि नीतीश कुमार में प्रधानमंत्री बनने की काबिलियत है। इधर, जेडीयू कार्यकर्ता भी कह रहे हैं कि देश मांगे नीतीश कुमार।

दरअसल, मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जेडीयू प्रत्याशी मनोज कुशवाहा की करार हार हुई। नीतीश कुमार के कैंडिडेट की हार के बाद बिहार की सियासत गर्म है। बीजेपी लगातार नीतीश कुमार पर हमलावर है। गाहे-बगाहे आरजेडी और जेडीयू के नेता भी बयानबाजी कर रहे हैं। इन सबके बीच जेडीयू कार्यकर्ता लगातार नीतीश कुमार को पीएम उम्मीदवार बनाने की मांग कर रहे हैं। पोस्टर से लेकर नारेबाजी तक की जा रही है। हालांकि नीतीश कुमार अभी तक यही कहते आ रहे हैं हमें कुछ बनना नहीं है। इन लोगों को ( Tejashwi Yadav ) आगे बढ़ाना है।

RELATED POSTS

एनडीए और महागठबंधन ने अपने अपने प्रत्याशीयों को जिताने का लिया संकल्प…………….

पटना में पूर्व मुखिया संजय यादव की हत्या पर भारी बवाल…………

देश मांगे नीतीश कुमार
दो दिन पहले यानि शनिवार को पटना में जेडीयू राष्ट्रीय परिषद की बैठक हुई थी। बैठक में नीतीश कुमार भी शामिल हुए थे। राष्ट्रीय परिषद की बैठक में कार्यकर्ताओं के बीच कैलेंडर बांटा गया था। कैलेंडर में लिखा हुआ था कि स्वच्छ प्रतिभा, सुशासन और संयमी नेतृत्व। नीतीश कुमार की यही पहचान है। उन्होंने बिहार का कायापलट किया। महिलाओं को सुरक्षित किया। युवाओं को भरोसा दिया। अब देश को नीतीश कुमार का इंतजार है। कैलेंडर के सार से यही लग रहा है कि जेडीयू कार्यकर्ता नीतीश कुमार को पीएम बनाना चाहते हैं। पार्टी भी इसी मुहिम को आगे बढ़ा रही है। हालांकि नीतीश कुमार कई मौकों पर कह चुके हैं, वे पीएम पद के उम्मीदवार नहीं हैं।

हमारा पीएम कैसा हो….
रविवार को जेडीयू के राष्ट्रीय परिषद की बैठक के बाद खुला अधिवेशन बुलाया गया था। अधिवेशन में देश भर के जेडीयू कार्यकर्ता और नेता शामिल हुए। अधिवेशन के दौरान जेडीयू कार्यकर्ताओं ने जमकर नारे लगाए। सीएम नीतीश कुमार के सामने ही कार्यकर्ताओं ने ‘2024 में देश का प्रधानमंत्री कैसा हो… नीतीश कुमार जैसा हो’ का नारा लगाया। इतना नहीं, इसी अधिवेशन में कार्यकर्ताओं ने 2024 में नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प भी लिया।

नीतीश कुमार में प्रधानमंत्री बनने की काबिलियत
दूसरी ओर आरजेडी भी बार-बार कह रही है कि नीतीश कुमार को दिल्ली की सियासत करनी है। सोमवार को आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार पीएम बनने की काबिलियत मौजूद है। जगदानंद सिंह ने कहा कि गुजरात के पास लोकसभा की 26 सीट ही है, लेकिन बिहार के पास 40 सीटें हैं। जगदानंद सिंह ने सवालिया लहजे में कहा कि बिहार का व्यक्ति प्रधानमंत्री क्यों नहीं बन सकता। हालांकि जगदानंद सिंह ने ये भी कहा कि बीजेपी विरोधी पार्टियों को तय करना है कि वे किसके नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि हम लोगों ने तय कर लिया है कि 2024 में नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे। बिहार से नीतीश कुमार ही चेहरा होंगे।

जेडीयू की हार पर सियासी हाहाकार
कुढ़नी में नीतीश कुमार की पार्टी की हार क्या हुई, बिहार में सियासी हाहाकार मचा हुआ। बीजेपी के साथ आरसीपी और प्रशांत किशोर भी नीतीश-तेजस्वी पर हमलावर हैं। पीके ने कहा कि जब से चाचा-भतीजा ( Nitish Kumar-Tejashwi Yadav) सत्ता में आए हैं, तब से तीन उपचुनाव हुए हैं, जिसमे दो में इन्हें हार का सामना करना पड़ा है। पीके ने कहा कि तेजस्वी यादव तो लालू के बिना कुछ नहीं हैं। जहां तक नीतीश कुमार की बात है, तो वो एक भी चुनाव नहीं जीता सकते। दूसरी ओर नीतीश कुमार के कभी खास रहे जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने कहा कि जब सात पार्टियां एक साथ होकर कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव नहीं जीत रहे तो 2024 में लोकसभा चुनाव में बिहार में क्या होगा। ऐसे में नीतीश कुमार को पीएम बनने का सपना छोड़ देना चाहिए।

2025 में जेडीयू मुक्त होगा बिहार
बिहार बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी का कहना है कि जेडीयू नेता कह रहे हैं कि 2024 में देश बीजेपी से मुक्त हो जाएगा, लेकिन ये सपना उनका पूरा नहीं होगा। बीजेपी नेता ने कहा कि 2025 में बिहार जेडीयू मुक्त जरूर हो जाएगा। सुशील मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार की लोकप्रियता घटी है। मुख्यमंत्री में आधार वोट पार्टी को दिलाने की क्षमता भी खत्म हो गई है। विपक्ष की एकजुटता पर राज्यसभा सांसद ने कहा कि नीतीश कुमार ने विपक्षी एकता की मुहिम में अपनी विफलता स्वीकार कर ली है। ऐसे में अब उन्हें 2029 के लिए प्रयास करना चाहिए।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

एनडीए और महागठबंधन ने अपने अपने प्रत्याशीयों को जिताने का लिया संकल्प…………….

एनडीए और महागठबंधन ने अपने अपने प्रत्याशीयों को जिताने का लिया संकल्प…………….

by UB India News
July 10, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि जिस प्रकार बिहार विधान सभा चुनाव में एनडीए में शामिल पार्टियों ने ‘पांच पांडव’...

पटना में पूर्व मुखिया संजय यादव की हत्या पर भारी बवाल…………

पटना में पूर्व मुखिया संजय यादव की हत्या पर भारी बवाल…………

by UB India News
July 10, 2026
0

पूर्व मुखिया संजय यादव की अपराधियों ने हत्या कर उनके शव को बिहटा थानाक्षेत्र के राघोपुर गांव के बधार स्थित...

क्या चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप की गिरफ्तारी होने वाली है?

क्या चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप की गिरफ्तारी होने वाली है?

by UB India News
July 10, 2026
0

बिहार के चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप एक बार फिर विवादों में हैं। मनीष कश्यप ने हाल में अपनी गाड़ी के...

बांकीपुर उपचुनाव: तीन चेहरे, तीन दावे और मतदाता की असली परीक्षा

बांकीपुर उपचुनाव: तीन चेहरे, तीन दावे और मतदाता की असली परीक्षा

by UB India News
July 10, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव अब केवल भाजपा और राजद के बीच की लड़ाई नहीं रह गया है। यह चुनाव भाजपा के...

बांकीपुर उपचुनाव: शपथपत्र में दिखी दो उम्मीदवारों की अलग-अलग तस्वीर

बांकीपुर उपचुनाव: शपथपत्र में दिखी दो उम्मीदवारों की अलग-अलग तस्वीर

by UB India News
July 10, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अभिषेक कुमार सिन्हा उर्फ बंटी और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की...

Next Post
दक्षिण में परचम लहराएगी बीजेपी? गुजरात के बाद अब PM मोदी का मिशन कर्नाटक

दक्षिण में परचम लहराएगी बीजेपी? गुजरात के बाद अब PM मोदी का मिशन कर्नाटक

हिमाचल-गुजरात चुनाव परिणाम बने राजस्थान में सत्ता संघर्ष के नए प्रतीक, समझें इस खेल को

हिमाचल-गुजरात चुनाव परिणाम बने राजस्थान में सत्ता संघर्ष के नए प्रतीक, समझें इस खेल को

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend