ADVERTISEMENT
Friday, July 10, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सियासी भंवर में फंसे नीतीश कुमार को नहीं मिल रहा भाव, ‘तीर’ चलने से पहले ही ‘प्लान BJP’ फुस्स!

UB India News by UB India News
December 11, 2022
in पटना, मुख्यमंत्री
0
जेडीयू-बीजेपी गठबंधन का टूटना लगभग तय, नीतीश ने राज्यपाल से मिलने का समय मांगा-सूत्र
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ( Nitish Kumar ) सियासी भंवर में फंस गए हैं? तीर चलने से पहले ही बिहार सीएम का प्लान बीजेपी फुस्स हो गया है? विपक्षी एकता की कवायद पूरी तरह फेल हो गया है? ये सवाल नीतीश कुमार के बयान से ही उठ रहे हैं। शनिवार को नीतीश कुमार ने पटना में पत्रकारों से बात कर रहे थे। इसी दौरान पत्रकारों ने उनसे एक सवाल पूछा, जिस पर नीतीश कुमार ने कहा कि अब सारा काम जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष देखेंगे। यानी कि ललन सिंह ( Lalan Singh ) देखेंगे। दरअसल, बीजेपी को कई फ्रंट पर घेरने की कोशिश में जुटे नीतीश कुमार कई मोर्चे पर फेल होते नजर आ रहे हैं। हालांकि पटना में आयोजित जेडीयू राष्ट्रीय पदाधिकारियों की मीटिंग में बीजेपी विरोधी दलों को कड़ा मैसेज देने की भरपूर कोशिश की गई। यही कारण था कि जेडीयू नेता केसी त्यागी ने कहा कि नीतीश कुमार फिर दिल्ली जाने वाले हैं। हालांकि उन्होंने ये नहीं बताया कि बिहार सीएम दिल्ली कब जाएंगे।

नीतीश कुमार ने क्या कहा
दरअसल, शनिवार को जेडीयू राष्ट्रीय परिषद की बैठक हुई। बैठक में नीतीश कुमार भी शामिल हुए। हालांकि उन्होंने यहां पर कोई भाषण नहीं दिया। ना ही किसी तरह का संबोधन किया। बैठक से बाहर निकले तो पत्रकारों ने 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर सवाल पूछा। इस पर नीतीश कुमार ने कहा कि ये सब ललन सिंह आपको बताएंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, वही बताएंगे। इस दौरान नीतीश कुमार ने कहा कि जो भी होने वाला होगा, वो सब उन्ही की जिम्मेवारी है, वही सब बताएंगे।

RELATED POSTS

सूबे के विश्वविद्यालयों में नया पीजी रेगुलेशन लागू……….

बांकीपुर उपचुनाव: 422 मतदान केंद्रों के लिए ईवीएम आवंटित

दरअसल, नीतीश कुमार अगस्त में बीजेपी से पाला बदलकर महागठबंधन के साथ आ गए थे। आरजेडी की मदद से बिहार में सरकार चला रहे हैं। अक्सर कहा करते थे कि देश में विपक्षी एकता बना कर रहेंगे। नीतीश कुमार दावा करते थे कि 2024 लोकसभा चुनाव में बीजेपी कहीं की नहीं रहेगी। नीतीश कुमार दिल्ली जाकर विपक्षी नेताओं से मिले भी थे। हालांकि किसी नेता ने नीतीश से मुलाकात के बात विपक्षी एकता की बात नहीं की।

तो नीतीश कुमार को नहीं मिल रहा भाव?
ऐसे में सवाल उठता है कि नीतीश कुमार अन्य पार्टियों से उस तरह का भाव नहीं मिला रहा, जैसा नीतीश कुमार मानकर चल रहे थे। कहा जा रहा है कि पहला झटका सोनिया गांधी ने तरजीह नहीं देकर दिया। दूसरा झटका कांग्रेस के ‘सोचेंगे’ वाले बयान से लगा। इतना ही नहीं, सीएम नीतीश की प्लानिंग को पलीता देश के छोटे और क्षेत्रीय दल मिलकर लगा रहे हैं। इसका मुख्य कारण है सबकी अपनी-अपनी महत्वाकांक्षा।

जेडीयू का दावा- आमने-सामने की लड़ाई में हारेगी बीजेपी
शनिवार को हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में जेडीयू की ओर से कहा गया कि बीजेपी को जिन राज्यों में आमने-सामने की लड़ाई का सामना करना पड़ा, वहां बीजेपी की हार हुई। इसलिए विपक्ष को एकजुट होने की जरूरत है। जेडीयू की ओर से कहा गया कि सीएम नीतीश कुमार लगातार अन्य पार्टियों के नेताओं से संपर्क कर रहे हैं। पटना में पत्रकारों से बात करते हुए केसी त्यागी ने कहा कि नीतीश कुमार की विपक्षी एकता की मुहिम काफी जरूरी है। लेकिन नीतीश कुमार ने जिस तरह बयान दिया, उससे तो यही लग रहा है कि उनको भाव नहीं मिल रहा!

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत में सबसे बेहतर होता है बिहार का आम : राज्यपाल

सूबे के विश्वविद्यालयों में नया पीजी रेगुलेशन लागू……….

by UB India News
July 9, 2026
0

सूबे के विश्वविद्यालयों में नया पीजी रेगुलेशन लागू हो गया है। इसके तहत एक वर्षीय और दो वर्षीय कोर्स की...

एम-1 मॉडल की ईवीएम अब इतिहास बनी……

बांकीपुर उपचुनाव: 422 मतदान केंद्रों के लिए ईवीएम आवंटित

by UB India News
July 9, 2026
0

बांकीपुर विस उप चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार...

समय पर उपचार उपलब्ध कराना प्राथमिकता: निशांत

समय पर उपचार उपलब्ध कराना प्राथमिकता: निशांत

by UB India News
July 9, 2026
0

स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने कहा है कि सरकार का लक्ष्य गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर...

सम्राट कैबिनेट की आज दूसरी बैठक, नई योजनाओं पर लग सकती है मुहर……

सम्राट कैबिनेट में लगी 22 अहम एजेंडों पर मुहर…………

by UB India News
July 9, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बिहार कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, कृषि,...

जनता अगर BJP का अहंकार तोड़ना चाहती हैं तो उसे बदलाव के लिए वोट देना चाहिए…………..

जनता अगर BJP का अहंकार तोड़ना चाहती हैं तो उसे बदलाव के लिए वोट देना चाहिए…………..

by UB India News
July 9, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव को लेकर बयानबाजी शुरू हो चुकी है। इस बीच जन सुराज के संस्थापक और बांकीपुर से प्रत्याशी प्रशांत...

Next Post
पहले बाबूजी ने बिहार को ठगा अब बेटा’: प्रशांत किशोर

पहले बाबूजी ने बिहार को ठगा अब बेटा': प्रशांत किशोर

राजद ने भूमिहार समाज पर सबसे ज्यादा आघात कियाः पप्पू

मर्डर केस में उम्र कैद फिर भी बिहार के रॉबिनहुड........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend