मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पूरा भरोसा है कि जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की पहचान जल्द ही क्षेत्रीय पार्टी से निकलकर राष्ट्रीय पार्टी के रूप में होगी। जदयू के प्रदेश कार्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में शनिवार को पार्टी के राष्ट्रीय परिषद की बैठक में राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के दूसरी बार जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाये जाने की घोषणा के बाद मुख्यमंत्री ने पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि जदयू पहले सिर्फ बिहार में मान्यता प्राप्त पार्टी थी‚ अन्य दो राज्यों में भी इसे मान्यता मिली है। अब एक और राज्य में मान्यता मिलते ही यह राष्ट्रीय पार्टी हो जायेगी।
मुख्यमंत्री ने पार्टी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष का अभिनंदन करते हुए कहा‚‘आप पुराने साथी हैं‚ सबकी इज्जत और सम्मान कीजिये। मजबूती से काम कर इस बार जदयू को राष्ट्रीय पार्टी बना दीजिये। इसका पूरा भरोसा है और इसलिए आपको यह काम सौंपा गया है।’ उन्होंने कहा कि हमारे राज्य में तो खुशी की बात है कि बड़ी संख्या में सदस्यता अभियान चला। सभी साथियों से अनुरोध है कि पार्टी की सदस्यता के लिए लोगों को प्रेरित करते रहें। मुख्यमंत्री ने कुढÃनी विधानसभा उपचुनाव में मिली हार के संदर्भ में कहा कि एक जगह चुनाव हारने से सब कुछ खत्म नहीं हो जाता। सभी लोग आम लोगों से मिलें–जुलें और उनसे ठीक से बात करें। उन्होंने कहा कि शराबबंदी को लेकर कुछ लोग मेरे खिलाफ बहुत बोलते हैं। बापू की इच्छा के अनुसार राज्य में शराबबंदी की गई है। इससे न जाने कितने परिवारों की स्थिति सुधरी है। राज्य में किसी पार्टी ने शराबबंदी का विरोध नहीं किया था‚ सभी ने एकजुट इसका समर्थन किया था। कांग्रेस पार्टी की तो सदस्यता रसीद में ही लिखा है कि शराब नहीं पीनी है।
जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने राष्ट्रीय परिषद की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि युगपुरुष नीतीश कुमार के नेतृत्व में काम करना हम सबके लिए सबसे बड़े सौभाग्य की बात है। हमारी पार्टी न्याय के साथ समावेशी विकास के आधार पर आगे बढ़ रही है। जदयू समाजवादी संस्कृति को जीवित रखने वाली पार्टी है। कुशवाहा ने कहा कि हमारे नेता का जो चेहरा है‚ उसका मुकाबला देश में कोई नहीं कर सकता है। हमें जरूरत है अपनी खूबियों और कमियों को पहचानने की। आज पूरे देश को भाजपा के कुप्रचार में फंसाया जा रहा है कि भाजपा के सारे नेता दूध के धुले हैं और उनके विरोध में खड़े सारे लोग भ्रष्ट हैं। हमारी पार्टी भाजपा विरोधी मतों के ध्रुवीकरण में लगी है। बैठक में जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा‚ राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी अनिल हेगड़े‚ केसी त्यागी‚ वशिष्ठ नारायण सिंह‚ बिजेंद्र प्रसाद यादव‚ रामनाथ ठाकुर‚ दिलेश्वर कामत‚ विजय कुमार चौधरी‚ अफाक अहमद‚ विभिन्न प्रदेशों के अध्यक्ष‚ सभी सांसद‚ विधायक‚ विधान पार्षद आदि मौजूद थे।
पूर्व सांसद‚ विधायक‚ विधान पार्षद और पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित थे। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने अपने ऊपर विश्वास व्यक्त करने के लिए सबको धन्यवाद देते हुए कहा‚ ‘हमारे नेता ने जिस विश्वास के साथ मुझे यह जिम्मेवारी सौंपी है‚ उसके लिए उनके प्रति आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने कहा कि आप सभी साथियों का सहयोग मुझे अपनी जिम्मेवारी पूरी करने में चाहिए। आप सबके सक्रिय सहयोग और समर्थन से ही हम अपने उद्ेश्य में सफल हो पायेंगे। हम जिस घर में जायेंगे‚ वहां हमें समर्थन अवश्य मिलेगा‚ आवश्यकता है हमें एक–एक के घर तक पहुंचने और वहां नीतीश जी का संदेश पहुंचाने की। ललन सिंह ने कहा कि हम सभी को मिलकर पार्टी को मजबूत करना है। प्रदेश के साथियों ने लIय से अधिक सदस्य बनाने का काम किया‚ सात प्रदेश में सदस्यता अभियान पूर्ण कर चुनाव करा लिया गया है। जिस राज्य में सदस्यता अभियान नहीं चला है‚ वहां सदस्यता अभियान चलाकर चुनाव करवाया जायेगा।







