ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राजस्थान में राहुल गांधी की यात्रा पर पानी फेर सकती है गहलोत-पायलट खेमेबाजी… समझें क्यों

UB India News by UB India News
December 5, 2022
in प्रदेश
0
राजस्थान में राहुल गांधी की यात्रा पर पानी फेर सकती है गहलोत-पायलट खेमेबाजी… समझें क्यों
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

सचिन पायलट खेमे के लोगों का मानना है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपने कट्टर विरोधी पायलट को एक इंच भी जगह नहीं देने वाले. इससे दोनों नेताओं के बीच परेशानी और तनाव बढ़ सकता है. गौरतलब है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 4 दिसंबर की शाम राजस्थान में प्रवेश कर रही है और 20 दिसंबर तक राज्य के कई शहरों से गुजरेगी. यात्रा के इन्हीं लगभग 16-17 दिन कांग्रेस नेतृत्व की रातों की नींद हराम रहने वाली है, क्योंकि पार्टी यह सुनिश्चित करना चाहती है कि राजस्थान में ‘कौन बनेगा सीएम’ का राजनीतिक द्वंद्व राहुल गांधी के प्रयासों पर पानी न फेर दे. कांग्रेस आलाकमान को आशंका है कि यात्रा का राजस्थान चरण उसके उद्देश्य को नाकाम कर सकता है. यही कारण रहा कि संगठन प्रभारी केसी वेणुगोपाल को पहले ही जयपुर भेज कर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट की संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में यह दिखाने की कोशिश की गई कि दोनों के बीच सब ठीक है. उसके पहले अशोक गहलोत ‘गद्दार’ शब्द का इस्तेमाल पायलट के लिए कर चुके थे.

अभी से शुरू हो चुका है पोस्टर वॉर
यह अलग बात है कि उस फोटो ऑप के 24 घंटे के भीतर ही राज्य के प्रमुख शहरों में अशोक गहलोत के नए पोस्टर सामने आ गए. ये पोस्टर गहलोत को राज्य के वास्तविक और एकमात्र नेता के रूप में पेश कर रहे थे. सचिन पायलट के समर्थकों ने गहलोत के इस पोस्टर दावे को खारिज करते हुए आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री कार्यालय के निर्देश पर स्थानीय प्रशासन ने सचिन पायलट के पोस्टर हटा दिए. राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान चरण में कई शहरों से गुजरेगी. इस दौरान वह 521 किलोमीटर की दूरी तय कर 18 विधानसभा क्षेत्रों के लोगों से जुड़ने का प्रयास करेगी. इनमें झालावाड़, कोटा, बूंदी, सवाईमाधोपुर, दौसा और अलवर जिले के विधानसभा क्षेत्र प्रमुख हैं. गौरतलब है कि झालावाड़ और दौसा को पायलट के गढ़ के रूप में देखा जाता है. हालांकि पार्टी सूत्रों का कहना है कि भारत जोड़ो यात्रा में झालावाड़ और दौसा को शामिल करना ‘सुविधा’ थी, कोई ‘राजनीतिक मंशा’ नहीं. यह अलग बात है कि इन दो जिलों को शामिल करना ही वह एकमात्र कारण होगा, जिसके तहत गहलोत समर्थक यह सुनिश्चित करना चाहेंगे की इन जिलों में सीएम की उपस्थिति सचिन पायलट पर भारी पड़े.

RELATED POSTS

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

सचिन पायलट के इस ट्वीट ने दिया कयासों को जन्म
सत्ता की इस खींचतान के बीच शनिवार को पायलट का एक ट्वीट आया, जिसमें वह अपने जूते के फीते बांध रहे हैं. बाद में नन्हे समर्थकों के साथ दौड़ रहे हैं. कुछ लोगों का कहना है कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान इसी अंदाज में राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा ने ट्वीट किए थे. गौरतलब है कि राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा के तहत अपने समर्थकों के साथ दौड़ते और लोगों को यात्रा में शामिल होने के आह्वान वाले वीडियो काफी शेयर किए गए. ऐसे में राजस्थान के राजनीतिक गलियारों में सवाल तैरने लगे हैं कि क्या सचिन पायलट राजस्थान में यात्रा पर हावी होना चाहते हैं या इस वीडियो के जरिये वह महज अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं? पायलट के करीबी लोगों का मानना है कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान अशोक गहलोत अपने कट्टर विरोधी को मंच पर एक इंच भी जगह नहीं देंने वाले. गहलोत खेमा यह हर हाल में सुनिश्चित करना चाहेगा कि सचिन पायलट को जरा भी भाव नहीं मिलने पाए. वास्तव में कुछ लोगों को डर है कि नेताओं के एक वर्ग को पायलट पर दोष मढ़ने के लिए परेशानी खड़ी करने के लिए कहा जा सकता है. हालांकि गहलोत के समर्थक इसे बेबुनियाद आरोप बताते हैं. वे तर्क देते हैं कि यह बेहद स्वाभाविक है कि मुख्यमंत्री के रूप में राहुल गांधी के बाद अशोक गहलोत यात्रा का नेतृत्व करें.

कांग्रेस आलाकमान रख रहा है फूंक-फूंक कर कदम
सचिन पायलट के इस ट्वीट और दोनों पक्षों के बीच पोस्टर वार ने यह साफ कर दिया है कि केसी वेणुगोपाल की उपस्थिति में गहलोत-पायलट के मिलाए गए हाथ की पकड़ मजबूत नहीं है. दोनों नेताओं और समर्थक खेमों के बीच भरोसे का नितांत अभाव है. यहां तक ​​कि शीर्ष नेतृत्व भी जानता है कि दोनों पक्ष कभी एक साथ नहीं आ सकते हैं. अगले साल राजस्थान में आसन्न विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यह कोई शुभ संकेत नहीं है. सचिन पायलट को लगता है कि उनके पक्ष में फैसला आना तय है, क्योंकि कांग्रेस आलाकमान ने उन्हें भरोसा दिया था कि उनका समय भी आएगा. हालांकि इस फेर में हो रही देरी ने उन्हें अधर में छोड़ दिया है. गौरतलब है कि भारत जोड़ो यात्रा के मध्य प्रदेश चरण के दौरान ही अशोक गहलोत ने सचिन पायलट पर ‘गद्दार’ के रूप में जोरदार हमला बोला था. वह भी तब जब वह सोनिया गांधी से माफी मांग चुके थे. सूत्रों के मुताबिक पार्टी आलाकमान ने दोनों नेताओं से कहा है कि मुख्यमंत्री कौन रहेगा या बनेगा, इस पर फैसला 20 दिसंबर के बाद ही लिया जाएगा. यानी जब भारत जोड़ो यात्रा रेगिस्तानी राज्य से विदा हो चुकी होगी. ऐसे में तब तक उन्हें यह सुनिश्चित करना होगा कि कोई नया राजनीतिक तूफान न उठे खासकर यात्रा के राजस्थान में रहते हुए.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

by UB India News
July 31, 2026
0

बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन शुक्रवार को 19 साल बाद कोलकाता पहुंचीं। कोलकाता पहुंचने पर तस्लीमा नसरीन बेहद खुश दिखाई दीं।...

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

by UB India News
July 31, 2026
0

दिल्ली के जंतर मंतर पर सीजेपी और दिल्ली पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद अब पुलिसकर्मियों का परिवार सामने...

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

by UB India News
July 31, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रोटेस्ट के दौरान पैलेट गन के इस्तेमाल मामले में आज यानी गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

कौन हैं सीजेपी आंदोलन से निकले वायरल चेहरे?

by UB India News
July 29, 2026
0

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन आप सभी ने देखा होगा. यह जेन जी का द‍िल्‍ली में पहला...

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 25, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

Next Post
दिल्ली नगर निगम (MCD) के 250 वार्डों के लिए आज वोटिंग जारी

दिल्ली नगर निगम (MCD) के 250 वार्डों के लिए आज वोटिंग जारी

कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव में JDU और BJP का बहुत कुछ दांव पर लगा हुआ है………

कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव में JDU और BJP का बहुत कुछ दांव पर लगा हुआ है.........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend