ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

चिंताजनक टकराहट…….

UB India News by UB India News
November 30, 2022
in कानून, खास खबर, राष्ट्रीय
0
चिंताजनक टकराहट…….

RELATED POSTS

नीट पेपर लीक मामले पर पटना हाईकोर्ट ने तीन फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित किए……….

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

उच्च न्यायालयों और सर्वोच्च न्यायालय में जजों की नियुक्ति के लिए कॉलेजियम की ओर से अनुशंसित नामों को मंजूरी देने में केंद्र सरकार की ओर से देरी पर न्यायपालिका एक बार फिर आहत हुई है। सोमवार को न्यायमूर्ति संजय किशन कौल और न्यायमूर्ति ए. एस. ओका की पीठ ने न्यायाधीशों की नियुक्ति में देरी के मामलों पर सुनवाई करते हुए कहा कि यह नियुक्ति के तरीकों को प्रभावी रूप से विफल करता है। वास्तव में अदालतों के अंदर तो बड़ी संख्या में मामले लंबित पड़े हैं और उसका एक कारण कॉलेजियम द्वारा अनुशंसित न्यायाधीशों को सरकार अनुमोदन नहीं दे रही है। दूसरी ओर सरकार लगातार कह रही है कि कॉलेजियम पद्धति अपारदर्शी तथा संविधान की भावना के विपरीत है और इसकी संस्तुति के लिए जिस गहन विचार–विमर्श की जरूरत है‚ उसकी कमी है। कुल मिलाकर यह दुखद स्थिति है जो न्यायपालिका और कार्यपालिका की टकराहट को चिंताजनक रूप से प्रकट करती है। किसी भी लोकतंत्र में न्यायपालिका और कार्यपालिका के बीच इस तरह के मतभेद सामने आते रहते हैं और यह स्वाभाविक भी प्रतीत होते हैं‚ लेकिन जब मतभेद इस स्थिति पर दिखाई देने लगे कि दोनों ही एक दूसरे के प्रति शंकग्रस्त हैं और दोनों का ही एक–दूसरे के न्यायिक बोध के प्रति गहरा अविश्वास है तो यह सामान्य स्थिति नहीं रह जाती। इस ताजा प्रकरण के संबंध में न्यायपालिका कार्यपालिका के प्रति संदेह व्यक्त कर रही है कि कार्यपालिका न्यायिक हितों में सही फैसला नहीं ले सकती‚ ठीक उसी तरह से कार्यपालिका संदेह व्यक्त कर रही है कि न्यायपालिका अपनी हद का अतिक्रमण करके कार्यपालिका को उसके संवैधानिक भूमिका से वंचित कर रही है। यह टकराहट दोनों संस्थाओं की नेतृत्वकारी शक्तियों के बीच है। इसका एक समाधान यह हो सकता है कि ऐसे मुद्दों पर दोनों ही संस्थाओं के शीर्ष प्रतिनिधि आपस में मिलकर एक मेज पर बैठें‚ संयुक्त रूप से विचार विमर्श करें और आम सहमति कायम करें। शत्रुतापूर्ण व्यवहार छोड़कर एक दूसरे की राय का सम्मान करने की ओर सामूहिक निर्णय पर पहुंचने की प्रक्रिया निर्धारित की जानी चाहिए। यह तभी हो सकता है जब दोनों के ही प्रतिनिधि एक दूसरे पर भरोसा रखते हुए वार्तारत हों। संविधान में भी शक्तियों के पृथक्करण का सिद्धांत लागू है और शासन के तीनों अंगों के क्षेत्राधिकार भी निर्धारित हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

नीट पेपर लीक मामले पर पटना हाईकोर्ट ने तीन फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित किए……….

नीट पेपर लीक मामले पर पटना हाईकोर्ट ने तीन फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित किए……….

by UB India News
July 29, 2026
0

नीट और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक तथा धांधली के मामलों को लेकर पटना हाईकोर्ट ने बड़ा कदम उठाया...

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

Next Post
तो इसलिए ममता हुइ मुलायम…………..

तो इसलिए ममता हुइ मुलायम..............

द्विपक्षीय मुक्त व्यापार समझौतों का दायरा बढ़ाना चाहिए…….

द्विपक्षीय मुक्त व्यापार समझौतों का दायरा बढ़ाना चाहिए.......

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend