ADVERTISEMENT
Sunday, August 16, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

G-20 Summit: मोदी के चार शब्द…………’शांति के रास्ते पर लौटिए

UB India News by UB India News
November 16, 2022
in केंद्रीय राजनीती
0
G-20 Summit: मोदी के चार शब्द…………’शांति के रास्ते पर लौटिए
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

इंडोनेशिया के बाली में दुनिया के 20 बाहुबलियों की बैठक में भारत ने दुनिया के कई दिग्गजों को एक साथ साधा है। पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने यहां शांति से लेकर खाद्य सुरक्षा को लेकर दुनिया को बड़ा संदेश दे दिया। दुनिया के बड़े मंचों पर भारत अपने करीबी दोस्त रूस को कसता नजर आता है। कई बार तो उसे शांति का संदेश भी दे देता है। जी-20 के मंच से भारत ने एकबार फिर मास्को को खरी-खरी सुना दी। पीएम मोदी ने जी-20 की बैठक में साफ-साफ चार शब्दों के जरिए बड़ी लकीर खींच दी। पीएम ने कहा कि ‘शांति के रास्ते पर लौटिए’। रूस को सुनाने के बाद भारत अमेरिका से लेकर फ्रांस तक को बड़े तरीके से साध लिया। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन गर्मजोशी के साथ पीएम मोदी से मिले जबकि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने काफी देर तक पीएम से बात की।

यूक्रेन युद्ध पर मोदी ने दोस्त पुतिन को सुना दिया
जी-20 के बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि मैं लगातार कहता आ रहा हूं कि हमें यूक्रेन पर युद्धविराम और कूटनीति के पथ पर लौटना चाहिए। पिछली शताब्दी में विश्वयुद्ध के कारण दुनिया को काफी नुकसान उठाना पड़ा था। उस वक्त के नेताओं के प्रयास की बदौलत दुनिया शांति के रास्ते पर लौटी। अब हमारी बारी है। यह पहली बार नहीं है जब भारत ने रूस को यूक्रेन युद्ध को लेकर खरी-खोटी सुनाई हो। सितंबर में भी पीएम मोदी ने रूस को शांति का पाठ पढ़ाया था। शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक में पीएम मोदी ने रूसी राष्टॅपति व्लादिमीर पुतिन को साफ-साफ कहा था कि यह समय यु्द्ध का नहीं है और सभी मुद्दे का समाधान बातचीत से होनी चाहिए। पीएम के इस बयान को पूरी दुनिया में सकारात्मक संदेश के तौर पर देखा गया। अपने ‘शांति पाठ’ वाले बयान से पीएम मोदी पूरी दुनिया में छा गए थे। अमेरिका और फ्रांस ने इसकी तारीफ की थी।

संदेश के साथ मरहम भी

हालांकि, ये सिक्के का एक पहलू है। दूसरा पहलू ये भी है कि भारत अपने पुराने दोस्त को हर तरह से साथ भी दे रहा है। मरहम भी लगा रहा है। सोमवार को ही संयुक्त राष्ट्र में यूक्रेन युद्ध के लिए रूस को क्षतिपूर्ति देने वाले प्रस्ताव पर भारत खुद को वोटिंग से दूर रखा लिया। यानी बड़े मंचों पर रूस को शांति का संदेश लेकिन जब जिगरी दोस्त कहीं फंसता है तो भारत उसे मरहम लगाने में भी देरी नहीं करता है।

रूस के इकोनॉमी को यूं थाम रहा भारत

जहां पूरी दुनिया यूक्रेन युद्ध के कारण रूस पर तमाम आर्थिक प्रतिबंध लगा रहे हैं। वहीं, भारत ने अमेरिका समेत पश्चिम देशों को दो-टूक कह दिया है कि वह मास्को से तेल खरीदना जारी रखेगा। भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कुछ दिन पहले अपनी रूस यात्रा के दौरान ये साफ कर दिया था। जयशंकर ने कहा कि रूस से तेल खरीदना भारत के लिए फायदेमंद है और भारत ऐसा करना जारी रखेगा। मॉस्को में रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मुलाकात के दौरान जयशंकर ने यह बयान दिया जिसे अमेरिकी जैसे पश्चिमी देशों के लिए एक जवाब के तौर पर देखा जा रहा है। भारत के इस बयान को काफी अहम माना जा रहा है।

RELATED POSTS

शक्ति की सप्तधारा : विकसित भारत की ओर भारत की नई विकास-दृष्टि…………..

अद्भुत दूरदर्शिता वाले एक असाधारण राजनेता… अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज

अमेरिका को भी साध रहा भारत
जहां रूस को बड़े मंचों से शांति का पाठ पढ़ाकर भारत दुनिया में सुर्खियां बटोर रहा है वहीं, रूस के कट्टर दुश्मन अमेरिका को भी साध ले रहा है। दरअसल, अपनी स्वतंत्र विदेश नीति के जरिए भारत पूरी दुनिया में धाक भी जमा रहा है। अमेरिका को ये अच्छे से पता है कि भारत दुनिया का एक बड़ी आर्थिक ताकत बन चुका है। ऐसे में राष्ट्रपति बाइडन का पीएम मोदी के साथ गर्मजोशी से मुलाकात इसकी बानगी है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

शक्ति की सप्तधारा : विकसित भारत की ओर भारत की नई विकास-दृष्टि…………..

शक्ति की सप्तधारा : विकसित भारत की ओर भारत की नई विकास-दृष्टि…………..

by UB India News
August 16, 2026
0

स्वतंत्रता के 80वें वर्ष में लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के भविष्य के लिए ‘शक्ति...

अद्भुत दूरदर्शिता वाले एक असाधारण राजनेता… अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज

अद्भुत दूरदर्शिता वाले एक असाधारण राजनेता… अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज

by UB India News
August 16, 2026
0

पूर्व प्रधानमंत्री और 'भारत रत्न' अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से PM मोदी का बड़ा संदेश, सप्त शक्ति मंत्र, आत्मनिर्भर बने भारत………………

80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से PM मोदी का बड़ा संदेश, सप्त शक्ति मंत्र, आत्मनिर्भर बने भारत………………

by UB India News
August 16, 2026
0

भारत आज अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम और गर्व के साथ मना रहा है। पीएम मोदी मुख्य समारोह...

कल 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…………..

कल 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…………..

by UB India News
August 15, 2026
0

इस साल 15 अगस्त को जब देश आजादी की 80वीं वर्षगांठ मनाएगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से...

‘Shortcut Will Cut You Short’, प्रधानमंत्री मोदी ने दी युवाओं को सलाह……

‘Shortcut Will Cut You Short’, प्रधानमंत्री मोदी ने दी युवाओं को सलाह……

by UB India News
August 13, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की ऑटोबायोग्राफी- 'ट्रायम्फ ऑफ द इंडियन रिपब्लिक: माय लाइफ, माय...

Next Post
कुढ़नी के लिए भाजपा ने केदार गुप्‍ता को बनाया उम्‍मीदवार,महागठबंधन में पड़ी मतभेद की नींव

कुढ़नी के लिए भाजपा ने केदार गुप्‍ता को बनाया उम्‍मीदवार,महागठबंधन में पड़ी मतभेद की नींव

क्या है G-20, कैसे करता है काम, जानें इसका मकसद, जिसमें शिरकत कर रहे हैं PM मोदी

क्या है G-20, कैसे करता है काम, जानें इसका मकसद, जिसमें शिरकत कर रहे हैं PM मोदी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend