ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

Love Jihad: प्रेमिका के शारीर के 35 टुकड़े किए,6 माह बाद गिरफ्तार

UB India News by UB India News
November 15, 2022
in Lokshbha2024, अपराध, दिल्ली, समाज
0
Love Jihad: प्रेमिका के शारीर के 35 टुकड़े किए,6 माह बाद गिरफ्तार
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

दिल्ली पुलिस ने आफताब नाम के ऐसे दरिंदे को गिरफ्तार किया है, जिसने 6 महीने पहले अपनी लिव-इन हिंदू पार्टनर (Live-in Hindu Partner) की न सिर्फ बेरहमी से हत्या कर दी, बल्कि उसके शव के 35 टुकड़े कर दिये. यही नहीं, आफताब (Aftab) अपने घर में बड़ा फ्रीजर लेकर आया, जहां उसने करीब 18 दिनों तक शव के टुकड़ों को सुरक्षित रखा और हर रात 2 बजे वो एक थैले में श्रद्धा के शव के एक-दो टुकड़ों को थैली में लेकर निकलता और यहां-वहां फेंक कर चला आता. अंतत: करीब 6 महीने बाद उसके पापों का खुलासा हुआ है और दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने आफताब को गिरफ्तार कर लिया है. आफताब से काफी पूछताछ के बाद ये दिल दहला देने वाली कहानी सामने आई है.

लिव-इन पार्टनर ने ही ले ली थी जान

RELATED POSTS

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

दिल्ली की महरौली पुलिस (Mehrauli Police) ने पूरी कहानी का खुलासा करते हुए बताया कि आफताब और श्रद्धा मुंबई में लिव-इन पार्टनर के तौर पर रहने लगे थे. घर वालों ने विरोध किया तो दोनों दिल्ली आ गए. दिल्ली पुलिस ने कहा कि मुंबई से आए एक व्यक्ति ने हमसे शिकायत की कि उनकी बेटी काफी समय से गायब है. वो अपने पार्टनर के साथ रहती थी. उसकी आखिरी लोकेशन दिल्ली में मिली थी. दिल्ली पुलिस (Delhi Police) के एडिशनल डीसीपी-1 अंकित चौहान ने बताया कि मुंबई के व्यक्ति ने महरौली पुलिस थाने में जैसे ही शिकायत दर्ज कराई, वैसे ही पुलिस एक्शन में आ गई. और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया.

अलग-अलग टुकड़ों में फेंका

दिल्ली पुलिस के एडिशनल डीसीपी-1 अंकित चौहान (Ankit Chauhan, Addl DCP-I, South dist, Delhi) ने बताया कि दोनों मुंबई में प्राइवेट नौकरी करते थे. दोनों डेटिंग ऐप के माध्यम से मिले थे. दोनों साथ में रहने लगे. इसके बाद दिल्ली शिफ्ट हो गए. इस बीच, दोनों में शादी के मुद्दे पर विवाद हुआ तो मई महीने में आफताब ने श्रद्धा की हत्या कर दी. उसने श्रद्धा को टुकड़ों में काट दिया, और टुकड़ों को कई दिनों के अंतर में अलग-अलग फेंक दिया.

जिस लड़की का मर्डर हुआ है, वह पहले मुंबई में एक मल्टीनेशनल कंपनी के कॉल सेंटर में काम करती थी. हत्या का आरोपी आफताब अमीन पूनावाला शादी का झांसा देकर 26 साल की श्रद्धा वाकर को मुंबई के मलाड इलाके से दिल्ली ले आया था. विकास मदान वाकर (59) ने 8 नवंबर को अपनी बेटी के अपहरण की एफआईआर दिल्ली के महरौली थाने में दर्ज कराई थी. श्रद्धा के पिता ने बताया कि वह परिवार सहित महाराष्ट्र के पालघर में रहते हैं. उनकी 26 साल की बेटी श्रद्धा वाकर मुम्बई के मलाड इलाके में स्थित बहुराष्ट्रीय कम्पनी के कॉल सेंटर में नौकरी करती थी. वहीं पर श्रद्धा की आफताब अमीन से मुलाकात हुई. फिर दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे और वे लिव-इन रिलेशन में रहने लगे. जब परिवार को इस रिश्ते के बारे में जानकारी हुई तो उन्होंने विरोध करना शुरू कर दिया. परिवार के विरोध करने पर श्रद्धा और आफताब ने अचानक मुम्बई को छोड़ दिया था. इसके बाद वो महरौली के छतरपुर इलाके में रहने लगे.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

by UB India News
July 31, 2026
0

बदलाव प्रकृति का नियम है. पीढ़ियों के बदलने के साथ बहुत कुछ बदल जाता है. पहनावा, खान-पान और भाषा यानी...

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

by UB India News
July 31, 2026
0

दिल्ली के जंतर मंतर पर सीजेपी और दिल्ली पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद अब पुलिसकर्मियों का परिवार सामने...

भरत तिवारी एनकाउंटरः पहली गोली मारने वाला STF जवान गिरफ्तार

भरत तिवारी एनकाउंटरः पहली गोली मारने वाला STF जवान गिरफ्तार

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार में भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर में बड़ी कार्रवाई हुई है। उस पर गोली चलाने वाले बिहार एसटीएफ के...

बिहार में Facebook-X, Instagram पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों की अब खैर नहीं

बिहार में Facebook-X, Instagram पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों की अब खैर नहीं

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार सरकार ने इंटरनेट मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक, भ्रामक और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली सामग्री के खिलाफ कड़ा...

2.20 करोड़ रुपए के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा गिरफ्तार…………..

2.20 करोड़ रुपए के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा गिरफ्तार…………..

by UB India News
July 30, 2026
0

क्सलियों के खिलाफ जारी अभियान में ऐतिहासिक सफलता मिली। 2.20 करोड़ रुपए के इनामी भाकपा माओवादी पोलित ब्यूरो सदस्य मिसिर...

Next Post
न्यायपालिका के समक्ष कई चुनौतियां हैं………

न्यायपालिका के समक्ष कई चुनौतियां हैं.........

जांच एजेंसियों पर उठते सवाल

जांच एजेंसियों पर उठते सवाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend