ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आखिर उपेंद्र कुशवाहा के मन में क्या है?

UB India News by UB India News
November 13, 2022
in Lokshbha2024, खास खबर, जदयू, पटना
0
यूपी में जदयू नीतीश मॉडल के नाम पर जनता से मांगेंगे वोट
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

क्या उपेंद्र कुशवाहा जेडीयू छोड़ने की सोच रहे हैं? जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष कुशवाहा क्या बीजेपी में जा रहे? बिहार के सियासी गलियारे में ऐसी खबरें लगातार चर्चा में हैं। हर कोई ये जानना चाहता है कि आखिर उपेंद्र कुशवाहा के मन में क्या है? ऐसे में दिग्गज जेडीयू नेता ने पूरे सियासी घटनाक्रम पर खुलकर बात की है। बीजेपी की ओर से किए जा रहे दावों को उन्होंने सिरे खारिज कर दिया। जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने साफ कहा कि राजनीति खत्म कर लूंगा लेकिन बीजेपी के साथ नहीं जाऊंगा।

बीजेपी में जाने की सपने में भी नहीं सोच सकते: कुशवाहा
उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि जैसी गंदी राजनीति बीजेपी कर रही है कभी सपने में भी उपेंद्र कुशवाहा नहीं सोच सकता है कि उनके साथ जाएंगे। उनकी विचारधारा जिस तरह से लोगों को तोड़ने, देश को बर्बाद करने वाली है, उसके बारे में सोचा कैसे जा सकता है। जो लोग भी इस तरह की खबरें फैला रहे हैं भगवान मालिक है उनकी बुद्धि की। या ऐसा लगता है कि बीजेपी के लोग ही उन्हें ऑपरेट कर रहे हैं।

RELATED POSTS

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

‘ऐसी खबरों के पीछे बीजेपी के लोग’
उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बीजेपी के लोग ऐसी खबरों के पीछे हैं इसलिए इस तरह की रिपोर्ट्स आ रही हैं। हम एक बात कहते रहे हैं कि जहां धुआं होता है वहां आग है, लेकिन अब तो बिना आग के भी धुआं निकाला जा रहा। बीजेपी की ओर से जेडीयू नेताओं के संपर्क में होने के दावे पर भी उपेंद्र कुशवाहा ने रिएक्ट किया। उन्होंने कहा कि ऐसे तो बीजेपी के भी कई नेता हमारे संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को गुमराह करके बीजेपी लोगों के वोट लेने की कोशिश कर रही है। यही उनकी एक साजिश बची है इसी के तहत वो ऐसा कर रहे हैं।

सुशील मोदी पर क्या बोले कुशवाहा
पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी के नीतीश कुमार पर हमले और बिहार का विकास प्रभावित होने की बात पर भी कुशवाहा ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व के कारण ही एनडीए भी विकास के कार्य कर रहा था। जिस तरह से नीतीश कुमार ने बीजेपी और एनडीए के साथ रहते हुए जैसे काम किए वो बिना उनके भारतीय जनता पार्टी ऐसे फैसले नहीं ले सकती थी। नीतीश कुमार ने सीएम रहते हुए काम करके दिखाया है। उनकी सरकार में विकास नहीं हो रहा तो इससे बड़ा मजाक और क्या हो सकता है।

‘युवाओं को लेकर काम कर रही नीतीश सरकार… बीजेपी सिर्फ झूठ फैला रही’
जेडीयू नेता ने कहा कि बीजेपी ने सरकार में रहते हुए नौजवानों के लिए कोई काम नहीं किया। अब जब नीतीश सरकार युवाओं को लेकर कदम उठा रही है तो ये झूठ फैला रहे हैं। वहीं तारापुर विधायक राजीव सिंह के सम्राट चौधरी पर बयान को लेकर रिएक्ट किया। उन्होंने कहा कि हमने ये बयान नहीं देखा है। जब देखेंगे तभी टिप्पणी कर सकेंगे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 3, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

by UB India News
August 3, 2026
0

देश में 1 जुलाई 2024 से लागू भारतीय न्याय संहिता Bharatiya Nyaya Sanhita , BNS 2023 ने भारतीय दंड संहिता...

Next Post

बिहार में 28 दिसंबर से शुरू होगी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा, राहुल गांधी नहीं होंगे शामिल

गोपालगंज और मोकामा में उपचुनाव के बाद अब सियासी दलों की नजरें मुजफ्फरपुर के कुढ़नी विधानसभा पर

गोपालगंज और मोकामा में उपचुनाव के बाद अब सियासी दलों की नजरें मुजफ्फरपुर के कुढ़नी विधानसभा पर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend