ADVERTISEMENT
Sunday, August 16, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

रोज खाता हूं 3 किलो गालियां, मेरे अंदर प्रॉसेस होकर बन जाती हैं न्यूट्रीशन………….

UB India News by UB India News
November 13, 2022
in केंद्रीय राजनीती
0
रोज खाता हूं 3 किलो गालियां, मेरे अंदर प्रॉसेस होकर बन जाती हैं न्यूट्रीशन………….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

तेलंगाना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिना नाम लिए राज्य के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (KCR) पर निशाना साधा। पीएम ने उन पर भ्रष्टाचार और वंशवाद की राजनीति का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राज्य को ऐसी सरकार चाहिए जो लोगों को पहले रखे नाकि परिवार को। पीएम ने कहा कि कई लोग उनसे पूछते हैं कि वह इतनी मेहनत करने के बावजूद थकते क्यों नहीं। उन्होंने कहा, “मैं नहीं थकता क्योंकि मैं हर दिन 2-3 किलो गालियां खाता हूं…भगवान ने मुझे ऐसा आशीर्वाद दिया है कि यह (गालियां) मेरे अंदर पोषण में बदल जाती हैं।”

पीएम ने कहा कि तेलंगाना के कार्यकर्ताओं से मेरा व्यक्तिगत अनुरोध है। कुछ लोग हताशा, भय और अंधविश्वास के कारण मोदी के लिए चुनी हुई गालियों का इस्तेमाल करेंगे। मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि आप इन युक्तियों से न भटकें। पीएम ने लोगों से कहा कि गालियों से परेशान नहीं होंगे न… सीना चौड़ा करके चलिए, देखिए हमें याद रखना है कि राजनीति सामान्य मानविकी सेवा करने और उनकी समस्या सुलझाने का माध्यम है। इससलिए राजनीति में हमारा अजेंडा और मकसद हमेशा सेवा भाव से भरा होना चाहिए और साकारात्मक होना चाहिए।

RELATED POSTS

शक्ति की सप्तधारा : विकसित भारत की ओर भारत की नई विकास-दृष्टि…………..

अद्भुत दूरदर्शिता वाले एक असाधारण राजनेता… अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज

‘अंधविश्वास के कारण तेलंगाना का विकास रुका’
तेलंगाना के मुख्यमंत्री पर हमला करते हुए पीएम ने कहा, ‘यहां तेलंगाना में अंधविश्वास के नाम पर क्या-क्या हो रहा है यह देश के लोगों को जानना चाहिए। अगर तेलंगाना का विकास करना है, उसे पिछड़े पन से निकालना है, तो उसे सबसे पहले यहां के हर तरह के अंधविश्वास को दूर करना होगा। उन्होने कहा कि यह शहर सूचना और प्रौद्योगिकी का किला है। जब मैं यह देखता हूं कि आधुनिक शहर में अंधविश्वास को बढ़ावा दिया जा रहा है तो बहुत दुख होता है। ऐसा लगता है कि यहां कि सरकार ने अंधविश्वास को राज्याश्रित दिया हुआ है।’

‘जनता की सेवा में काम आती हैं गालियां’
केसीआर पर निशाना साधते हुए पीएम ने कहा कि तेलंगाना में जिन लोगों को सत्ता मिली है उनका ध्यान सिर्फ मोदी को गाली देने और कोसने में लगा रहता है। उन्होंने कहा, ‘मैं कल सुबह दिल्ली में था, दोपहर को कर्नाटक में फिर रात को तमिलनाडु पहुंच गया और अब तेलंगाना में हूं। लोग मुझसे पूछते हैं कि इतनी एनर्जी कहां से आती है? मैं बताता हूं कि मैं रोज ढाई-तीन किलो गाली खाता हूं। परमात्मा ने मेरे अंदर ऐसी रचना कर दी है कि सारी गालियां अंदर जाकर न्यूट्रीशन में प्रॉसेस हो जाती हैं, सकारात्मक ऊर्जा बन जाती हैं। जो जनता की सेवा में काम आती हैं।’

‘खोजते हैं नई-नई गालियां’
प्रधानमंत्री ने आगे कहा, ‘जो दिन रात मुझे गाली देते हैं, नई-नई गालियां खोजते रहते हैं, मैं उन्हें कहना चाहता हूं कि चाहे कितनी ही गालियां दीजिए, मैं हजम कर जाऊंगा। बीजेपी को गालियां दीजिए कोई फर्क नहीं पड़ता लेकिन तेलंगाना के लोगों को गाली दी तो लेने के देने पड़ जाएंगे। लोगों के सपनों से मुकाबला किया तो मामला बहुत संगीन हो जाएगा।’

‘गाली देने से भला हो तो देते रहिए’
पीएम ने कहा कि मोदी और बीजेपी को गाली देने से अगर तेलंगाना का भला होता है तो देते रहिए। अगर लोगों की सुख-सुविधा बढ़ती है तो देते रहिए। बीजेपी और मोदी को गाली देकर किसान समृद्ध होते हैं तो जरूर दीजिए। तेलंगाना के किसानों की स्थिति किसी से छिपी नहीं है। हल्दी किसान किन हालातों मे हैं किसी से छिपा नहीं है। विकास के रास्ते में रोड़े अटकाए जा रहे हैं।

तेलंगाना मेरे लिए बना टर्निंग पॉइंट’
मोदी ने कहा कि ‘बीजेपी तेलंगाना में पॉजिटिव अजेंडा के साथ आ रहे हैं। मिलकर विकास की नई गाधा लिखेंगे। तेलंगाना और हैदराबाद मेरे लिए खास है। 2013 में मैं यहां आया था। तब मैं पार्टी का पीएम उम्मीदवार भी नहीं था। सिर्फ प्रचार समिति का हिस्सा था, लेकिन तेलंगाना ने जो प्यार दिया, वह देश के लिए टर्निंग पॉइंट न गया था। मैं आपके इस प्यार को ब्याज समेत लौटा रहा हूं और लौटाता रहूंगा।’

‘खुद आगे बढ़े, तेलंगाना को पीछे ढकेला’
मोदी ने कहा कि मुझे अफसोस है कि तेलंगाना के नाम पर जो लोग फले-फूले, आगे बढ़े, सत्ता पाई, वह खुद तो आगे बढ़ गए लेकिन तेलंगाना को पीछे ढकेल दिया। तेलंगाना का जो सामर्थ्य है, तेलंगाना के लोगों की जो प्रतिभा है, उसके साथ यहां की सरकार और नेता लगातार नाइंसाफी करते रहते हैं।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

शक्ति की सप्तधारा : विकसित भारत की ओर भारत की नई विकास-दृष्टि…………..

शक्ति की सप्तधारा : विकसित भारत की ओर भारत की नई विकास-दृष्टि…………..

by UB India News
August 16, 2026
0

स्वतंत्रता के 80वें वर्ष में लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के भविष्य के लिए ‘शक्ति...

अद्भुत दूरदर्शिता वाले एक असाधारण राजनेता… अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज

अद्भुत दूरदर्शिता वाले एक असाधारण राजनेता… अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज

by UB India News
August 16, 2026
0

पूर्व प्रधानमंत्री और 'भारत रत्न' अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से PM मोदी का बड़ा संदेश, सप्त शक्ति मंत्र, आत्मनिर्भर बने भारत………………

80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से PM मोदी का बड़ा संदेश, सप्त शक्ति मंत्र, आत्मनिर्भर बने भारत………………

by UB India News
August 16, 2026
0

भारत आज अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम और गर्व के साथ मना रहा है। पीएम मोदी मुख्य समारोह...

कल 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…………..

कल 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…………..

by UB India News
August 15, 2026
0

इस साल 15 अगस्त को जब देश आजादी की 80वीं वर्षगांठ मनाएगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से...

‘Shortcut Will Cut You Short’, प्रधानमंत्री मोदी ने दी युवाओं को सलाह……

‘Shortcut Will Cut You Short’, प्रधानमंत्री मोदी ने दी युवाओं को सलाह……

by UB India News
August 13, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की ऑटोबायोग्राफी- 'ट्रायम्फ ऑफ द इंडियन रिपब्लिक: माय लाइफ, माय...

Next Post
बिहार में शराबबंदी पर महागठबंधन के नेताओं ने उठाए सवाल, कहा- हम फेल हुए

बिहार में शराबबंदी पर महागठबंधन के नेताओं ने उठाए सवाल, कहा- हम फेल हुए

आईसीसी के वित्त और वाणिज्यिक मामलों की कमेटी के अध्यक्ष चुने गये जय शाह

आईसीसी के वित्त और वाणिज्यिक मामलों की कमेटी के अध्यक्ष चुने गये जय शाह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend