ADVERTISEMENT
Tuesday, August 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

ब्रिटेन के होने वाले प्रधानमंत्री ऋषि सुनक पर भारत में पक्ष विपक्ष वाक वार ..

UB India News by UB India News
October 25, 2022
in खास खबर, राष्ट्रीय
0
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारतीय मूल के ऋषि सुनक ब्रिटेन के प्रधानमंत्री होंगे और इस खबर को लेकर भारत में विपक्षी दल के कई नेता यह पूछ रह हैं कि क्या यह भारत में भी संभव है। जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा कि ब्रिटेन ने एक अल्पसंख्यक को अपने प्रधानमंत्री के रूप में स्वीकार किया है। वहीं हम अभी भी एनआरसी और सीएए जैसे विभाजनकारी और भेदभावपूर्ण कानूनों से बंधे हुए हैं। वहीं कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि हम भारतीय सुनक की इस उपलब्धि का जश्न मना रहे हैं लेकिन ईमानदारी से पूछें कि क्या यहां यह हो सकता है। वहीं विपक्ष के सवालों पर बीजेपी की ओर से भी निशाना साधा गया है। बीजेपी नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने पूछा कि महबूबा मुफ्ती क्या आप जम्मू-कश्मीर में अल्पसंख्यक को राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में स्वीकार करेंगी।

रविशंकर प्रसाद ने इस मुद्दे पर एक के बाद एक कई ट्वीट किए। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा ब्रिटेन के पीएम के रूप में ऋषि सुनक के चुने जाने के बाद कुछ नेता बहुसंख्यकवाद के खिलाफ अति सक्रिय हो गए। उन्होंने लिखा कि मैं याद दिलाना चाहता हूं कि एपीजे अब्दुल कलाम, मनमोहन सिंह 10 साल तक प्रधानमंत्री के रूप में और अब आदिवासी नेता द्रौपदी मुर्मू हमारी राष्ट्रपति हैं।

RELATED POSTS

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

रविशंकर प्रसाद ने महबूबा मुफ्ती पर निशाना साधते हुए कहा कि ऋषि सुनक के यूके के पीएम के रूप में चुने जाने के बाद भारत में अल्पसंख्यकों के अधिकारों पर टिप्पणी करते हुए महबूबा मुफ्ती का ट्वीट देखा। रविशंकर प्रसाद ने ट्वीट कर लिखा कि महबूबा मुफ्ती जी क्या आप जम्मू-कश्मीर में अल्पसंख्यक को राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में स्वीकार करेंगी। इसका भी जवाब दें।

ऋषि सुनक के पीएम बनने की खबर पर भारत में कुछ विपक्षी नेताओं ने उम्मीद जताई कि भारत इस घटनाक्रम से सीख लेगा और अल्पसंख्यकों में से किसी को एक दिन शीर्ष पद पर चुने जाने की परंपरा को अपनाएगा। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि इस असाधारण सफलता के लिए हम सभी को ऋषि सुनक की तारीफ करने की जरूरत है। यह दुखद है कि कुछ भारतीय राजनेता दुर्भाग्य से इस अवसर पर इसे अलग रंग देने की कोशिश कर रहे हैं।

वहीं इस मुद्दे पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने ट्वीट कर लिखा कि हम सभी को यह स्वीकार करना होगा कि एक अल्पसंख्यक को सबसे शक्तिशाली पद पर आसीन कर ब्रिटेनवासियों ने दुनिया में बहुत दुर्लभ काम किया है। हम भारतीय सुनक की इस उपलब्धि का जश्न मना रहे हैं तो आइए ईमानदारी से पूछें कि क्या यहां यह हो सकता है। वहीं पी चिदंबरम ने एक ट्वीट में कहा कि पहले कमला हैरिस और अब ऋषि सुनक। अमेरिका और ब्रिटेन के लोगों ने अपने देशों के गैर-बहुसंख्यक नागरिकों को गले लगाया है। मुझे लगता है कि भारत और बहुसंख्यकवाद का पालन करने वाले दलों को एक सबक सीखना चाहिए।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 4, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

by UB India News
August 3, 2026
0

देश में 1 जुलाई 2024 से लागू भारतीय न्याय संहिता Bharatiya Nyaya Sanhita , BNS 2023 ने भारतीय दंड संहिता...

Next Post

घंटो वाट्सएप सर्वर डाउन रहने से यूजर्स रहे परेशान ..

अमेरिकी राष्ट्रपति Joe Biden ने मनाई दिवाली, भारतवंशियों का जताया आभार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend