ADVERTISEMENT
Monday, August 17, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

करप्शन के खिलाफ ऐक्शन में राज्य सरकार , दो IPS अफसर सस्पेंड़

UB India News by UB India News
October 20, 2022
in अपराध, खास खबर, पटना
0
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राज्य सरकार ने भ्रष्टाचार के आरोप में मंगलवार को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के दो अधिकारियों आदित्य कुमार और पूर्णिया के तत्कालीन एसपी दयाशंकर को निलंबित कर दिया। आदित्य कुमार पर डीजीपी को फर्जी फोन कॉल कर दबाव डलवाने का आरोप है‚ जबकि पूर्णिया के एसपी रह चुके दयाशंकर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का खुलासा हुआ है।

बिहार सरकार ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आईपीएस अफसरों को सस्पेंड कर दिया है. गया के पूर्व एसएसपी आदित्य कुमार और पूर्णिया के वर्तमान एसपी दयाशंकर को निलंबित किया गया है. गृह विभाग ने इस कार्रवाई को लेकर निर्देश जारी किया है. बिहार सरकार ने भ्रष्टाचार और जालसाजी के आरोप में बिहार कैडर के इन दो आईपीएस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की है.

RELATED POSTS

अगर आरोप इतने गंभीर थे, तो सीबीआई ने अब तक स्वतः संज्ञान लेते हुए कोई कार्रवाई क्यों नहीं की…

24 घंटे में खुद ही सामने आ गए दिमागी नक्सली………………

पुलिस महकमे की किरकिरी करने वाले आदित्य कुमार और दयाशंकर को सरकार ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. जालसाज अभिषेक अग्रवाल द्वारा हाईकोर्ट का फर्जी चीफ जस्टिस बन डीजीपी एसके सिंघल को फोन करने के मामले में गया के पूर्व एसएसपी और अभी पुलिस मुख्यालय में पुलिस महानिरीक्षक के सहायक आदित्य कुमार को निलंबित किया गया है. इसके अलावा पिछले सप्ताह विशेष निगरानी इकाई यानी एसवीयू की छापेमारी में मिली आय से अधिक संपत्ति मामले में पूर्णिया के एसपी दयाशंकर को भी निलंबित कर दिया गया है.

गृह विभाग ने इससे जुड़ा आदेश जारी कर दिया है. निलंबन की अवधि में दोनों आईपीएस अधिकारियों का मुख्यालय आईजी, केंद्रीय क्षेत्र पटना का कार्यालय होगा. इस दौरान अफसरों को केवल जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा. विभागीय सूत्रों की मानें तो जल्द ही दोनों अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगते हुए विभागीय कार्रवाई भी शुरू की जाएगी. पूर्णिया के एसपी रहे दयाशंकर 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं. उनके विरुद्ध कनीय पुलिस पदाधिकारियों की मिलीभगत से अवैध वसूली करने के आरोप लगे हैं.

इसके बाद 11 अक्टूबर को एसपी दयाशंकर के साथ सदर थानाध्यक्ष संजय सिंह, एसपी के रीडर नीरज कुमार सिंह और सिपाही सावन कुमार के ठिकानों पर छापेमारी हुई. इसमें आय से करीब 72 लाख रुपये अधिक संपत्ति मिली थी. इस मामले में पूर्णिया के सदर थानाध्यक्ष समेत तीन पुलिसकर्मियों को पहले ही निलंबित किया जा चुका है. आदित्य कुमार 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं. ये चर्चा में तब आए थे जब मगध रेंज के आईजी अमित लोढ़ा से इनका विवाद हो गया था. गया में एसएसपी रहते उनपर शराब माफिया से सांठ-गांठ के आरोप लगे थे, जिसकी विभागीय कार्रवाई चल रही है.

इस मामले में बचने के लिए आदित्य ने अपने दोस्त अभिषेक अग्रवाल के साथ मिलकर फर्जी कॉल की साजिश रची. इसमें पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के नाम पर डीजीपी को 40 से 50 बार कॉल कर दबाव बनाया गया. इस मामले में आदित्य कुमार पर प्राथमिकी भी हुई है. फिलहाल वो ड्यूटी से गायब हैं. आर्थिक अपराध इकाई ने आदित्य कुमार की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी शुरू कर दी है. हालांकि वह फिलहाल आर्थिक अपराध इकाई के हाथ नहीं लगे हैं. इस पूरे मामले में जालसाज अभिषेक अग्रवाल को आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने रिमांड पर ले लिया है और पूछताछ जारी है.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर………

अगर आरोप इतने गंभीर थे, तो सीबीआई ने अब तक स्वतः संज्ञान लेते हुए कोई कार्रवाई क्यों नहीं की…

by UB India News
August 17, 2026
0

आय से अधिक संपत्ति मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल राहत मिली है.  राहुल गांधी...

24 घंटे में खुद ही सामने आ गए दिमागी नक्सली………………

24 घंटे में खुद ही सामने आ गए दिमागी नक्सली………………

by UB India News
August 17, 2026
0

पी. चिदंबरम ने खुद को 'दिमागी नक्सली' बताया था. जिस पर बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस...

‘ईरान-अमेरिका के बीच शांति समझौता…………..

अमेरिका-ईरान की 60 दिन की डील आज खत्म, अब क्या होगा?

by UB India News
August 17, 2026
0

मिडिल ईस्ट में जारी जंग को खत्म करने के लिए ईरान और अमेरिका के बीच जो अंतरिम समझौता (MoU) हुआ...

भारतीय बैंकिंग सेक्टर में आने वाले समय में देखने को मिल सकते है बड़े बदलाव ……………

भारतीय बैंकिंग सेक्टर में आने वाले समय में देखने को मिल सकते है बड़े बदलाव ……………

by UB India News
August 17, 2026
0

भारत को 2047 तक विकसित देश बनाने के लक्ष्य के बीच सरकार अब बैंकिंग सेक्टर में बड़े सुधारों की तैयारी...

राहुल गांधी ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, आंदोलन कर रहे छात्रों के प्रतिनिधियों से खुद मिलने की अपील की…………….

राहुल गांधी ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, आंदोलन कर रहे छात्रों के प्रतिनिधियों से खुद मिलने की अपील की…………….

by UB India News
August 17, 2026
0

झारखंड में छात्र आंदोलन जारी है. स्टूडेंट्स बड़े पैमाने पर भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी का आरोप लगा रहे हैं. इस...

Next Post

खेल में राजनीति........

आरोपों में उलझी जांच....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend