ADVERTISEMENT
Monday, August 17, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

खेल में राजनीति……..

UB India News by UB India News
October 19, 2022
in क्रिकेट, खास खबर, संपादकीय
0

RELATED POSTS

अगर आरोप इतने गंभीर थे, तो सीबीआई ने अब तक स्वतः संज्ञान लेते हुए कोई कार्रवाई क्यों नहीं की…

24 घंटे में खुद ही सामने आ गए दिमागी नक्सली………………

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड़ ऑफ इंडि़या (बीसीसीआई) के अध्यक्ष पद से सौरव गांगुली की विदाई का मसला खेल कम राजनीतिक ज्यादा हो गया है। मंगलवार को जिस तरह से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सौरव को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) के प्रमुख पद के लिए लड़़ने में मदद करने का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से आग्रह किया है‚ उससे एक बात तो साफ है कि बीसीसीआई में अब राजनीति का बोलबाला ज्यादा हो गया है। ममता ने सीधे भाजपा पर हमला बोला और यह कहने में नहीं हिचकिचाई कि गांगुली बंगाल का गौरव हैं और उन्हें बीसीसीआई अध्यक्ष पद पर दोबारा नहीं रखने को लेकर बहुत गलत किया गया है। साफहै कि भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के बीच गांगुली को लेकर तलवारें खिंच गई है। तृणमूल और भाजपा के बीच आरोप–प्रत्यारोप से ‘जेंटलमैन गेम’ को ही नुकसान होगा। खेल में राजनीति की नाखून बराबर भी मौजूदगी नहीं होनी चाहिए। मगर देश में शुरुआत से ही क्रिकेट बोर्ड़ पर नियंत्रण के लिए सियासतदानों की रुचि रही है। विश्व के सबसे अमीर बोर्ड़ में बीसीसीआई की गिनती है; यही वजह है कि बोर्ड़ में इंट्री के लिए खिलाडि़़यों के साथ ही राजनेताओं की भी जोर–आजमाइश होती है। दरअसल‚ सौरव गांगुली भाजपा और तृणमूल कांग्रेस की राजनीति के शिकार हो गए। पिछले वर्ष ऐसी चर्चा थी कि अगर भाजपा विधानसभा में जीत हासिल करती है तो गांगुली मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हो सकते हैं। हालांकि उसी समय तृणमूल कांग्रेस भी गांगुली को अपने पाले में करने की कोशिश में जुटी थी। सियासी गलियारे में एक चर्चा यह भी थी कि गांगुली पर भाजपा या तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने का भारी दबाव था‚ मगर बाद में उन्होंने निरपेक्ष रहना उचित समझा। वैसे‚ ममता की कोशिश है कि गांगुली को दूसरा मौका न देने का आरोप भाजपा पर मढ़ा जाए और यह प्रचारित किया जाए कि खेल में राजनीति को खत्म करने का जो दावा प्रधानमंत्री करते हैं‚ वह कितना खोखला है। इस प्रकरण में कांग्रेस और वामपंथी पार्टियों ने भी गांगुली के मसले को बंगाल के गौरव से जोड़़ा और बीसीसीआई अध्यक्ष पद से हटने को सीधे तौर पर भाजपा से जोड़़ा। खैर‚ अब गांगुली का अगला कदम क्या होगा‚ यह तो भविष्य के गर्भ में है‚ मगर पूरे प्रकरण से क्रिकेट के दीवाने जरूर निराशा हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर………

अगर आरोप इतने गंभीर थे, तो सीबीआई ने अब तक स्वतः संज्ञान लेते हुए कोई कार्रवाई क्यों नहीं की…

by UB India News
August 17, 2026
0

आय से अधिक संपत्ति मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल राहत मिली है.  राहुल गांधी...

24 घंटे में खुद ही सामने आ गए दिमागी नक्सली………………

24 घंटे में खुद ही सामने आ गए दिमागी नक्सली………………

by UB India News
August 17, 2026
0

पी. चिदंबरम ने खुद को 'दिमागी नक्सली' बताया था. जिस पर बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस...

‘ईरान-अमेरिका के बीच शांति समझौता…………..

अमेरिका-ईरान की 60 दिन की डील आज खत्म, अब क्या होगा?

by UB India News
August 17, 2026
0

मिडिल ईस्ट में जारी जंग को खत्म करने के लिए ईरान और अमेरिका के बीच जो अंतरिम समझौता (MoU) हुआ...

भारतीय बैंकिंग सेक्टर में आने वाले समय में देखने को मिल सकते है बड़े बदलाव ……………

भारतीय बैंकिंग सेक्टर में आने वाले समय में देखने को मिल सकते है बड़े बदलाव ……………

by UB India News
August 17, 2026
0

भारत को 2047 तक विकसित देश बनाने के लक्ष्य के बीच सरकार अब बैंकिंग सेक्टर में बड़े सुधारों की तैयारी...

राहुल गांधी ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, आंदोलन कर रहे छात्रों के प्रतिनिधियों से खुद मिलने की अपील की…………….

राहुल गांधी ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, आंदोलन कर रहे छात्रों के प्रतिनिधियों से खुद मिलने की अपील की…………….

by UB India News
August 17, 2026
0

झारखंड में छात्र आंदोलन जारी है. स्टूडेंट्स बड़े पैमाने पर भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी का आरोप लगा रहे हैं. इस...

Next Post

आरोपों में उलझी जांच....

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा साइबर क्राइम का मामला, भ्रष्ट IPS की मदद के बाद क्यों हुआ शक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend