ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को वोटिंग, एक चरण में चुनाव

UB India News by UB India News
October 15, 2022
in प्रदेश
0
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

हिमाचल प्रदेश और गुजरात के विधानसभा चुनावों का बिगुल बज चुका है। हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की कुल 68 सीटों पर चुनाव होना है। भारतीय चुनाव आयोग ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इलेक्शन कमिशन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषणा की कि हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को वोटिंग होगी। चुनाव आयोग ने बताया कि पूरे हिमाचल में एक चरण में चुनाव कराए जाएंगे।

12 नवंबर को चुनाव 8 दिसंबर को नतीजे

RELATED POSTS

गुजरात में बाढ़ का कहर!

तीन मांगों पर लिखित आश्वासन के बाद सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल 27वें दिन खत्म , संकटमोचक कैसे बन गए JP नड्डा?

हिमाचल प्रदेश में चुनावों की तारीख का ऐलान होते ही पूरे राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में एलान किया कि हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और इस चुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे। आयोग ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में इस बार भी एक चरण में चुनाव होगा।

17 से 25 अक्टूबर तक नामांकन की तारीख
हिमाचल के विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन भरने की तारीख 17 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक निर्धारित की गई है और 29 अक्टूबर तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। आयोग ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में 68 विधानसभा सीटों के लिए 55 लाख से अधिक वोटर मतदान के पात्र हैं। इस चुनाव में 1.86 लाख पहली बार मतदान करेंगे जबकि, 1.22 लाख लोग 80 से अधिक आयु वर्ग के हैं।

घर जाकर मतदान कराएंगे निर्वाचन अधिकारी
चुनाव आयोग ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि 80 साल से ज्यादा उम्र के लोग, दिव्यांग या कोविड पॉजिटिव लोगों से एक फॉर्म भरवाया जाएगा। आयोग ने कहा कि अगर ऐसे लोग पोलिंग बूथ पर नहीं आ सकते हैं तो निर्वाचन अधिकारी और कर्मी उनके घर पर जाकर मतदान करवाएंगे। KYC ऐप पर अपने कैंडिडेट के आपराधिक रिकॉर्ड के बारे में मतदाता जान सकते हैं। C Vigil ऐप पर मतदाता चुनाव के दौरान किसी तरह की गड़बड़ी की शिकायत खुद से कर सकते हैं।

नामांकन के दिन तक वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने की सुविधा
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव आयोग ने कहा कि जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं, वहां नामांकन के दिन तक वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाया जा सकता है। चुनाव आयोग ने कहा कि 80 साल के बुजुर्गों को खास सुविधा दी जायेगी और शांतिपूर्वक चुनाव कराना लक्ष्य लक्ष्य रहेगा। बता दें कि साल 2017 में हिमाचल विधानसभा की 68 सीटों के लिए हुए चुनाव में बीजेपी ने 68 में से 44 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

हिमाचल की 44 सीटों पर बीजेपी का कब्जा
आपको बता दें कि साल 2017 में हिमाचल प्रदेश में एक चरण में चुनाव हुए थे। 9 नवंबर 2017 को सभी 68 सीटों पर वोट डाले गए थे और 18 दिसंबर को वोटों की गिनती हुई थी। उस चुनाव में बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिला थी। बीजेपी ने तब 44 सीटों पर कब्जा किया था जबकि कांग्रेस 21 सीटों पर ही सिमट गई थी। बाकी तीन सीटें अन्य के खाते में गई थी। हिमाचल में विधानसभा का कार्यकाल इसी साल नवंबर में खत्म हो रहा है।

अभी चुनाव आयोग (EC) ने गुजरात विधानसभा चुनावों को लेकर तारीखों का ऐलान नहीं किया है. इस साल के अंत तक यहां चुनाव होने का अनुमान है. मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा ‘हम चुनाव में लोगों की भागीदारी को बढ़ाना चाहते हैं. हम चुनाव के जरिए महिला सशक्तिकरण को दिखाने का प्रयास कर रहे हैं.’

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 25, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

तीन मांगों पर लिखित आश्वासन के बाद सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल 27वें दिन खत्म , संकटमोचक कैसे बन गए JP नड्डा?

तीन मांगों पर लिखित आश्वासन के बाद सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल 27वें दिन खत्म , संकटमोचक कैसे बन गए JP नड्डा?

by UB India News
July 25, 2026
0

NEET पेपर लीक के खिलाफ 27 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक ने गुरुवार देर रात अपना अनशन...

आंदोलन, परीक्षा व्यवस्था और युवाओं के भविष्य पर कुछ गंभीर प्रश्न…….

जंतर-मंतर पर इंटरनेट बंद, अबतक कितनी FIR, आंदोलन के 34वें दिन आगे क्या?

by UB India News
July 23, 2026
0

मई 2026 में छात्रों ने नीट पेपर लीक के मुद्दे पर आवाज उठाई, जिसके बाद देश के युवाओं में सरकार...

अनंतनाग के लाल चौक पर आतंकी हमले की आशंका………………..

अनंतनाग के लाल चौक पर आतंकी हमले की आशंका………………..

by UB India News
July 22, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में बुधवार को सदिग्ध आतंकवादियों ने पुलिस दल पर हमला कर दिया। घटना को लेकर अधिकारियों ने...

दंगा-हिंसा, हत्या के प्रयास… उपद्रवियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज, FIR में कौन-कौन सी धाराएं?

दंगा-हिंसा, हत्या के प्रयास… उपद्रवियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज, FIR में कौन-कौन सी धाराएं?

by UB India News
July 22, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने सोमवार (20 जुलाई) को पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग...

Next Post
ज्ञानवापी विवाद : कोर्ट में आज पेश नहीं होगा रिपोर्ट

ज्ञानवापी में मिले 'शिवलिंग' की कार्बन डेटिंग नहीं होगी

छठ घाट के निरीक्षण के दौरान नीतीश की नौका जेपी सेतु के खंभे से टकराई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend