ADVERTISEMENT
Thursday, August 6, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बेतिया में बेखौफ अपराधियों ने की फायरिंग, फायरिंग में 4 लोगों को लगी गोली.

UB India News by UB India News
October 14, 2022
in अपराध, खास खबर, पश्चिम चंपारण
0
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बेतिया में गुरुवार को अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। इसमें 4 लोगों को गोली लगी है। 2 की हालत गंभीर है। मामला योगापट्टी थाना क्षेत्र के गोलाघाट डुमरी पंचायत के अहिरौली गांव का है। सुबह 9 बजे 3 बदमाश वार्ड सदस्य के घर में घुस गए और गोलियां चलाने लगे। इसमें वार्ड सदस्य सहित 2 लोग घायल हो गए हैं।

बिहार के बेतिया जिले में हुई फायरिंग कांड से पूरा इलाका सन्न है। इस कांड को अंजाम देकर भाग रहे अपराधियों में से एक को गांव वालों ने धर दबोचा। आरोपी लड़के को गांव वालों ने पकड़ कर धुन दिया। इस दौरान उसके कपड़े तक फाड़ डाले गए। मौके पर पकड़े गए युवक ने खुद का नाम रंजीत कुमार बताया है। इस कांड को बेतिया के योगापट्टी थाना इलाके में अंजाम दिया गया। कांड को अंजाम देकर भाग रहे आरोपियों में से एक इसी दौरान लोगों के हत्थे चढ़ गया, उसने जो खुलासा किया वो जानकर कोई भी हिल जाएगा। उसने घटना के पीछे जो वजह बताई वो थी 10 साल के बच्चे के इंतकाम की आग।

RELATED POSTS

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

अवैध संबंध के चक्कर में शूटआउट
इस कांड में पकड़े गए युवक के कबूलनामे का वीडियो हमारे पास है, लेकिन हम उसे आपको नहीं दिखा सकते। क्योंकि इस वीडियो में काफी अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया है। वीडियो में ग्रामीण युवक से उसका नाम पूछते हैं तो वो अपना नाम रंजीत कुमार बताता है। रंजीत का कहना है कि वो लपटही गांव का रहने वाला है। यहां वो विजय को गोली मारने आया था क्योंकि घायल विजय का अवैध संबंध उसकी मां के साथ था। कुछ साल पहले विजय रंजीत की मां को भगा ले गया था, इसके बाद उसकी मां की लाश मिली। तब वो 10 साल का बच्चा था। जब रंजीत बड़ा हुआ तो बदला लेने के लिए उसने विजय की हत्या की प्लानिंग की और उसके घर में घुसकर दनादन गोलियां दाग दीं।

ये है पूरा मामला
मिली जानकारी के मुताबिक, घटना बेतिया के योगापट्टी थाना क्षेत्र के गोलाघाट डुमरी के अहिरौली गांव की है। यहां हथियारबंद तीन अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए सात लोगों को गोली मार दी। गोली लगने से सभी घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। मिल रही जानकारी के अनुसार, तीन की संख्या में बदमाशों ने अहरौली गांव निवासी राजा बाबू पटेल के घर में घुसकर जमकर फायरिंग की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद पुलिस ने पकड़े गए आरोपी रंजीत कुमार को अपने कब्जे में ले लिया।

फायरिंग में घायल हुए राजाबाबू पटेल ने बताया कि गोलीबारी की ये घटना डुमरी पंचायत के अहिरौली गांव में हुई है। उन्होंने बताया कि धायं-धायं फायरिंग के बाद आरोपी भागने लगा तो गांव वाले उसे पकड़ने के लिए दौड़े। पता नहीं पकड़ाया कि नहीं पकड़ में आया। कुछ लोग हमारे घर के बगल में थे वो बैठाकर हमें अस्पताल ले आए। हमें पता लगा है कि तीन-चार लोगों को गोली लगी है।

इधर, ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए फायरिंग कर भाग रहे एक अपराधी को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और छानबीन में जुट गई। ग्रामीणों एक अपराधी को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने इसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

घटना के बाद लोगों की भीड़।
घटना के बाद लोगों की भीड़।

पुलिस का कहना है कि बेतिया सदर डीएसपी मुकुल परिमल पांडे सहित आधा दर्जन थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए इलाके में सर्च अभियान चला रही है। इधर मामले में बेतिया एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने कहा कि पारिवारिक विवाद में गोलीबारी हुई है। इसमें 4 लोगों को गोली लगी है। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से हथियार भी बरामद किया गया है। पूछताछ कर मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

by UB India News
August 5, 2026
0

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मानसून सत्र के...

मुख्य चुनाव आयुक्त चयन प्रक्रिया से CJI सूर्यकांत नाराज क्यों?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

by UB India News
August 5, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को एक याचिकाकर्ता ने कहा कि अगर छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को किसी...

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बिहार में आपातकालीन पुलिस सेवा डायल-112 को और अधिक हाईटेक बनाने की तैयारी है। अब मुख्यालय स्तर से डायल-112 की...

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

Next Post

9 वर्ष बाद न्याय की जीत......

उपेक्षित न रह जाएं बड़े़ सवाल.........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend