ADVERTISEMENT
Tuesday, August 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार की राजनीति में जदयू की कमजोर स्थिति के जिम्मेदार कौन ?

UB India News by UB India News
October 12, 2022
in खास खबर, पटना, बिहार, ब्लॉग
0
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में होनेवाले गोपालगंज और मोकामा विधानसभा उपचुनाव में महागठबंधन की ओर से राजद ने अपना उम्मीदवार दिया है. अब जदयू ने ऐलान किया है कि वह महागठंबधन के उम्मीदवारों का पूर्ण समर्थन करेगा. जदयू ने यह भी साफ किया है कि मोकामा से बाहुबली पूर्व विधायक अंनत सिंह की पत्नी नीलम देवी की उम्मीदवारी पर मतभेद के बावजूद जदयू पूरा समर्थन देगा.

मद्य निषेध एवं निबंधन विभाग के मंत्री सुनील कुमार ने जदयू और अनंत सिंह के रिश्ते पर कहा कि किसी का निजी मतभेद हो सकता है, लेकिन गठबंधन धर्म का पालन सबसे जरूरी है. जदयू ने गोपालगंज और मोकामा सीट पर महागठंबधन के उम्मीदवारों की जीत का दावा किया. हालांकि सियासत के जानकार जदयू के इस समर्थन को पार्टी की मजबूरी मान रहे हैं और इसके लिए बिहार की राजनीति में जदयू की कमजोर स्थिति को जिम्मेदार बता रहे हैं.

RELATED POSTS

बीजेपी शासित बिहार, मप्र और गुजरात की दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर विधान सभा सीटों पर उपचुनाव के परिणामो के क्या है मायने ………..

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

दरअसल, सोमवार को ही राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने अपने बेटे व राज्य के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को बड़े फैसले लेने का अधिकार दिया और मंगलवार को बिहार विधानसभा उपचुनाव में मोकामा और गोपालगंज दोनों सीटों पर महागठबंधन की ओर से राजद ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी. महागठबंधन में जेडीयू एक बड़ी पार्टी है, लेकिन उसे एक भी सीट नहीं मिली.

बता दें कि राजद ने मोकामा विधानसभा क्षेत्र से बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी और गोपालगंज सीट से मोहन गुप्ता को अपना उम्मीदवार बनाया है. गोपालगंज राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव का गृह जिला है. जाहिर है सियासत के जानकार सवाल उठा रहे हैं कि क्या राजद से कम विधायकों की संख्या वाले जदयू के नीतीश कुमार को सीएम पद देने की कीमत इस तरह से वसूल रही है.

दरअसल, पिछले विधानसभा चुनाव को देखें तो यह सीट कांग्रेस के खाते में जानी चाहिए थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. अब तो कांग्रेस भी सरेंडर बोल गई है. कहा तो यही जा रहा है कि महागठबंधन में सबसे बड़ी पार्टी राजद है और यह सरकार भी नंबर के हिसाब से ही चल रही है. राजद ने राज्य को जेडीयू का सीएम (नीतीश कुमार) देकर पूरी कीमत वसूल की है और यह भी बता दिया है कि अब बिहार की राजनीति में जदयू से बड़ा कद राजद का है.

यहां यह भी बता दें कि मंगलवार को राजद दफ्तर में सहयोगी दलों की उपस्थिति में पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने महागठबंधन के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी. मांझी ने दावा किया कि महागठबंधन के सभी सात दलों ने सर्वसम्मति से इनके नाम पर मुहर लगाई. दोनों सीटों पर 3 नवंबर को चुनाव होने हैं जबकि 6 नवंबर को परिणाम आएगा.

सियासत के जानकार अपनी बातों को पुष्ट करने के पक्ष में एक और तर्क देते हैं कि कैसे बिहार की राजनीति में राजद ही अब जदयू का बड़ा भाई है? दरअसल, हाल में राजद के नई दिल्ली में आयोजित पार्टी के सम्मेलन में लालू यादव ने खुद कहा था कि उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कहा था कि मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद बिहार में राजकीय शोक घोषित करें और सीएम नीतीश ने उनकी बात मानी भी…..

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बीजेपी शासित बिहार, मप्र और गुजरात की दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर विधान सभा सीटों पर उपचुनाव के परिणामो के क्या है मायने ………..

बीजेपी शासित बिहार, मप्र और गुजरात की दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर विधान सभा सीटों पर उपचुनाव के परिणामो के क्या है मायने ………..

by UB India News
August 4, 2026
0

दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के परिणाम सामने आ चुके हैं. बिहार, मप्र और गुजरात की...

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

by UB India News
August 4, 2026
0

बिहार की राजनीति लंबे समय से राजद के हरे और भाजपा के भगवा रंग के इर्द-गिर्द घूमती रही है। अब,...

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 4, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

Next Post

पीएम मोदी को मिले 1200 तोहफों की नीलामी का आज आखिरी दिन, 50 लाख रुपए तक है कीमत

देश को चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात, PM मोदी कल ऊना में दिखाएंगे हरी झंडी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend