ADVERTISEMENT
Monday, August 17, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

शाह की दो-टुक ,पाकिस्तान से बात नहीं

UB India News by UB India News
October 7, 2022
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर, संपादकीय
0

RELATED POSTS

बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत……..

कांग्रेस दफ्तर में पाप हुआ, सोनिया गांधी को कभी माफ नहीं करेगी जनता…

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

गृह मंत्री अमित शाह का पाकिस्तान से किसी भी तरह की बातचीत नहीं करने का फैसला सराहनीय भी है और साहसिक भी। अनुच्छेद ३७० निरस्त करने के (अगस्त २०१९) बाद पहली बार घाटी पहुंचे शाह ने बारामूला में आयोजित सभा में साफ तौर पर कहा कि पाकिस्तान से कोई भी बात नहीं होगी। शाह की रैली इस मायने में भी महत्वपूर्ण है कि तीन दशक बाद बारामुला में किसी गृहमंत्री ने पहली जनसभा को संबोधित किया। शाह का यह कहना महत्वपूर्ण है कि अगर बात ही करनी होगी तो कश्मीर की जनता से करना पसंद करूंगा। दरअसल‚ गृह मंत्री का इशारा घाटी के उन लोगों और राजनीतिक पार्टियों की तरफ था‚ जो बात–बात में पाकिस्तान से वार्ता की दलील देते हैं। गृह मंत्री का बयान यहां की सियासी पार्टियों के लिए भारी झटका है। कश्मीर में अमन की बहाली के लिए भाजपा और एकाध राजनीतिक दलों को छोड़़कर ज्यादातर पार्टियां पाकिस्तान को वार्ता की मेज पर देखना चाहती है और इसके लिए पैरवी करती है‚ जबकि भारत का रुख शुरू से ही साफ रहा है कि कश्मीर के मामले में उसे दूसरे किसी भी देश का दखल मंजूर नहीं है। बहरहाल‚ गृह मंत्री का यह कथन कि कश्मीर की बेहतरी के बारे में यहां की अवाम और केंद्र की सरकार ही सकारात्मक तरीके से सोच सकती है और उसे अंजाम दे सकती है। इसलिए ख्वामखा पाकिस्तान का नाम लेना कश्मीरियत और देश के साथ गद्दारी है। साफ है कि शाह यहां की जनता को यह संदेश दे गए कि यहां वर्षों तक शासन करने वाली पार्टियों ने सिर्फ अपना भला किया। अगर आपका भला कोई कर सकता है तो वह केंद्र में बैठी भाजपा की सरकार है। ज्ञातव्य है कि राज्य में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने हैं। उससे पहले हालात का जायजा और कश्मीरियों के मन की थाह लेने का इससे अच्छा मौका नहीं हो सकता था। गृहमंत्री ने युवा मन को यह कहकर झकझोरने की कोशिश की कि भारत की सरकार पाकिस्तान के बजाय यहां के युवाओं से संवाद करना पसंद करेगी। उन्हें रोजगार और अमन चाहिए न कि पाकिस्तान के भेजे और पोसे गए आतंकवादी। उम्मीद की जानी चाहिए कि गृहमंत्री का दौरा यहां के सुनहरे भविष्य को एक बार फिर उसी रूप में वापस लाने में सफल होगी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत……..

बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत……..

by UB India News
August 16, 2026
0

हसन महमूद और मेहदी हसन मिराज की घातक गेंदबाजी से बांग्लादेश ने पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट...

कांग्रेस दफ्तर में पाप हुआ, सोनिया गांधी को कभी माफ नहीं करेगी जनता…

कांग्रेस दफ्तर में पाप हुआ, सोनिया गांधी को कभी माफ नहीं करेगी जनता…

by UB India News
August 16, 2026
0

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वंदे मातरम् पर कांग्रेस पार्टी के रवैये पर सीधा हमला...

झारखंड में JPSC-JSSC धांधली पर आर-पार के मूड में अभ्यर्थी………

झारखंड में JPSC-JSSC धांधली पर आर-पार के मूड में अभ्यर्थी………

by UB India News
August 16, 2026
0

झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी की भर्ती परीक्षाओं में हुई कथित धांधली और अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का गुस्सा अब...

होर्मुज को लेकर आई अच्छी खबर, ईरान और ओमान के बीच पक्की हुई डील !

होर्मुज को लेकर आई अच्छी खबर, ईरान और ओमान के बीच पक्की हुई डील !

by UB India News
August 16, 2026
0

होर्मुज को लेकर ईरान और ओमान के बीच चल रही डील को लेकर अच्छी खबर आई है. बताया जा रहा...

पूरा क्यों नहीं गाया जाता था वंदे मातरम, किसने हटाए थे बाकी अंतरे?

पूरा क्यों नहीं गाया जाता था वंदे मातरम, किसने हटाए थे बाकी अंतरे?

by UB India News
August 16, 2026
0

बीते 15 अगस्त को देश ने अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया. इस दौरान पीएम मोदी से संबोधन से पहले राष्ट्रगीत...

Next Post
ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे का काम पूरा, कड़े पहरे में हुई गुंबद की जांच और वीडियोग्राफी

ज्ञानवापी सर्वे में मिले 'शिवलिंग' की कार्बन डेटिंग होगी या नहीं, फैसला आज

दिल्ली की आबकारी नीति को लेकर ED की बड़ी कार्रवाई, 35 जगहों पर मारी रेड

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend