ADVERTISEMENT
Monday, August 17, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

दिल्ली की आबकारी नीति को लेकर ED की बड़ी कार्रवाई, 35 जगहों पर मारी रेड

UB India News by UB India News
October 7, 2022
in कारोबार, खास खबर, दिल्ली
0
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

द‍िल्‍ली की नई आबकारी नीति को लेकर ईडी (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है. वह देश में 35 अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही है. इस दौरान कई गिरफ्तारियां होने की संभावना बनी हुई है. इससे पहले दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास और दफ्तर पर सीबाईआई की छापेमारी पड़ चुकी है. अब ईडी इस मामले से जुड़े लोगों और सबूत एकत्र करने के लिए यहां पर छापेमारी कर रही है. ईडी ने आज द‍िल्‍ली, पंजाब और आंध्र प्रदेश के करीब 35 जगहों पर रेड मारी है. इस दौरान ईडी ने मनी लांड्रिंग का केस भी दर्ज किया था. ईडी ने शराब कारोबारी समीर महेंद्रू को भी गिरफ्त में लिया था.

आबमारी नीति में अनियमिताओं को लेकर आरोपी विजय नायर को 20 अक्टूबर 2022 तक न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है. इससे पहले उनकी न्यायिक हिरासत छह अक्टूबर तक थी. नायर आप के संचार प्रभारी हैं. आबकारी नीति में उनकी भूमिका के लिए उन्हें गिरफ्तार किया गया था.

RELATED POSTS

बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत……..

कांग्रेस दफ्तर में पाप हुआ, सोनिया गांधी को कभी माफ नहीं करेगी जनता…

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने गुरुवार को इस मामले से जड़े दो आरोपी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजे जाने का आदेश दिया. इवेंट कंपनी ओनली मच लाउडर के पूर्व सीईओ और विजय नायर को हिरासत में लिया गया. आबकारी नीति में दोनों की भूमिका संद्गिध पाई गई है.

दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार की नई आबकारी निति में कथ‍ित घोटाले और मनी लॉन्‍ड्र‍िंग मामले को लेकर सीबीआई और ईडी की ताबड़तोड़ कार्रवाई चल रही है. इस मामले में द‍िल्‍ली के ड‍िप्‍टी सीएम और आबकारी मंत्री मनीष स‍िसोद‍िया के आवास और ऑफ‍िसों पर कई बार छापेमारी की गई है. इन सभी छापेमारी की कार्रवाई पर द‍िल्‍ली के सीएम अरव‍िंद केजरीवाल ने एक बार फ‍िर सवाल खड़े क‍िए हैं. केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि ‘तीन माह में सीबीआई और प्रवर्तन न‍िदेशालय की ओर से 500 से ज्‍यादा छापेमारी की गई हैं, वो भी मनीष स‍िसोद‍िया के ख‍िलाफ सबूत ढूंढ़ने के ल‍िए.’

द‍िल्‍ली के सीएम अरव‍िंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, ‘500 से ज़्यादा रेड, 3 महीनों से CBI/ED के 300 से ज्‍यादा अधिकारी 24 घंटे लगे हुए हैं- एक मनीष सिसोदिया के खि‍लाफ सबूत ढूँढ़ने के लिए. कुछ नहीं मिल रहा, क्योंकि कुछ किया ही नहीं. अपनी गंदी राजनीति के लिए इतने अधिकारियों का समय बर्बाद किया जा रहा है. ऐसे देश कैसे तरक्‍की करेगा?’

बताते चलें क‍ि शुक्रवार को ईडी की ओर से आबकारी नीत‍ि में कथ‍ित घोटाले और मनी लॉन्‍ड्र‍िंग से जुड़े मामलों में सबूत जुटाने के मकसद से छापेमारी की जा रही है. ईडी की टीम ने आज शुक्रवार को द‍िल्‍ली, पंजाब, एनसीआर और आंध्र प्रदेश आद‍ि में करीब 35 जगहों पर छापेमारी की है. मामले में ईडी ने मनी लांड्रिंग का मामला दर्ज किया है. वहीं शराब कारोबारी समीर महेंद्रू को भी गिरफ्तार किया गया था. ईडी व‍िजय नायर को भी ग‍िरफ्तार कर चुकी है, जोक‍ि 20 अक्‍टूबर तक न्‍याय‍िक ह‍िरासत में भेजे गए हैं.

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने गुरुवार को इवेंट कंपनी ओनली मच लाउडर (OML) के पूर्व सीईओ और आम आदमी पार्टी (AAP) के वर्तमान संचार प्रभारी विजय नायर को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजे जाने का आदेश दिया. जांच एजेंसी ने दिल्ली सरकार की आबकारी नीति में हुए भ्रष्टाचार में विजय नायर की संलिप्तता पाए जाने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया था.

बताते चलें कि नई आबकारी नीति (Delhi Excise Policy Scam) में कथ‍ित घोटाले को लेकर सीबीआई ने ग‍िरफ्तार किए गए विजय नायर की सात दिन की रिमांड मांगी थी, लेकिन स्पेशल जज एमके नागपाल की कोर्ट ने सिर्फ पांच दिन की रिमांड दी. सीबीआई ने चार द‍िन की कस्‍टोड‍ियल र‍िमांड और मांगी थी.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत……..

बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत……..

by UB India News
August 16, 2026
0

हसन महमूद और मेहदी हसन मिराज की घातक गेंदबाजी से बांग्लादेश ने पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट...

कांग्रेस दफ्तर में पाप हुआ, सोनिया गांधी को कभी माफ नहीं करेगी जनता…

कांग्रेस दफ्तर में पाप हुआ, सोनिया गांधी को कभी माफ नहीं करेगी जनता…

by UB India News
August 16, 2026
0

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वंदे मातरम् पर कांग्रेस पार्टी के रवैये पर सीधा हमला...

झारखंड में JPSC-JSSC धांधली पर आर-पार के मूड में अभ्यर्थी………

झारखंड में JPSC-JSSC धांधली पर आर-पार के मूड में अभ्यर्थी………

by UB India News
August 16, 2026
0

झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी की भर्ती परीक्षाओं में हुई कथित धांधली और अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का गुस्सा अब...

होर्मुज को लेकर आई अच्छी खबर, ईरान और ओमान के बीच पक्की हुई डील !

होर्मुज को लेकर आई अच्छी खबर, ईरान और ओमान के बीच पक्की हुई डील !

by UB India News
August 16, 2026
0

होर्मुज को लेकर ईरान और ओमान के बीच चल रही डील को लेकर अच्छी खबर आई है. बताया जा रहा...

पूरा क्यों नहीं गाया जाता था वंदे मातरम, किसने हटाए थे बाकी अंतरे?

पूरा क्यों नहीं गाया जाता था वंदे मातरम, किसने हटाए थे बाकी अंतरे?

by UB India News
August 16, 2026
0

बीते 15 अगस्त को देश ने अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया. इस दौरान पीएम मोदी से संबोधन से पहले राष्ट्रगीत...

Next Post

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को एक महीना पूरा, अबतक करीब 700 किलोमीटर की यात्रा कर चुके हैं राहुल गांधी

बेलारूस के मानवाधिकार अधिवक्ता एलेस बियालियात्स्की को मिला 2022 का नोबेल शांति पुरस्कार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend