ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पंचतत्व में विलीन हुए राजू श्रीवास्तव, नम आंखों से लोगों ने दी आखिरी विदाई

UB India News by UB India News
September 23, 2022
in कलाकार विशेष, खास खबर, दुर्घटना
0
पंचतत्व में विलीन हुए राजू श्रीवास्तव, नम आंखों से लोगों ने दी आखिरी विदाई
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava) बीते दिन हमेशा-हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा (Raju Srivastava passes away) कह गए. जिसके बाद से उनके प्रशंसक लगातार श्रद्धांजलि दे रहे हैं. राजू ने भले प्राण त्याग दिए हैं, लेकिन फैंस उन्हें अपनी यादों (Raju Srivastava memories) में हमेशा जिंदा रखेंगे. बता दें कि राजू श्रीवास्तव का पार्थिव शरीर अंतिम क्रिया के लिए दिल्ली के निगमबोध घाट लाया गया था. जहां परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों की मौजूदगी में उनका शरीर पंचतत्वों में विलीन हुआ.

RELATED POSTS

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

घाट से लगातार तस्वीरें सामने आ रहीं हैं. जहां उनके प्रशंसक मौजूद हैं. सभी की आंखों में आंसू है. वहीं, उनकी पत्नी शिखा श्रीवास्तव (Raju Srivastava wife Shikha Srivastav) का रो-रोकर बुरा हाल है. लेजेंड को अंतिम विदाई देने के लिए तमाम दिग्गज भी मौके पर पहुंचे. जिनमें उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, कॉमेडियन सुरेंद्र शर्मा, मधुर भंडारकर, एहसान कुरैशी, सुनील पाल का नाम शामिल है.

लाइव अपडेट

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की अंतिम यात्रा दिल्ली के निगमबोध शमशान पहुंच गई है। अंतिम संस्कार की विधि भी शुरू हो चुकी है। कुछ ही देर में राजू का अंतिम संस्कार किया जाएगा। आज सुबह 9.30 बजे दिल्ली के दशरथपुर, द्वारिका से उनकी शवयात्रा शुरू हुई थी, ये राजू के भाई का घर है। इसमें बड़ी संख्या में राजू के फैंस भी शामिल हुए। अंतिम यात्रा में कॉमेडियन सुनील पॉल, एहसान कुरैशी सहित कई लोग शामिल हैं।

डेढ़ महीने से ज्यादा समय तक वेंटिलेटर पर रहने के बाद आखिरकार 21 सितंबर को 58 साल की उम्र में राजू का निधन हो गया। उनको 10 अगस्त को एक्सरसाइज करते हुए हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद से ही वो दिल्ली एम्स में 42 दिनों से एडमिट थे। इलाज के दौरान उनकी हालत स्थिर हुई। कल अचानक उनकी हालत फिर बिगड़ गई थी।

अंतिम यात्रा के लिए परिजनों के अलावा, कई रिश्तेदार, नेता और सेलिब्रिटीज भी राजू के घर पहुंचे। कल शाम से द्वारिका के दशरथपुर में उनकी अंतिम यात्रा की तैयारी चल रही थी।

राजू के निधन से पत्नी शिखा टूट गईं हैं, आखिरी विदाई देने निगमबोध शमशान जा रही हैं।
राजू के निधन से पत्नी शिखा टूट गईं हैं, आखिरी विदाई देने निगमबोध शमशान जा रही हैं।
डायरेक्टर मधुर भंडारकर राजू के अंतिम संस्कार में शामिल हुए।
डायरेक्टर मधुर भंडारकर राजू के अंतिम संस्कार में शामिल हुए।
राजू की अंतिम यात्रा में परिजनों और दोस्तों के अलावा बड़ी संख्या में फैंस भी शामिल हुए हैं।
राजू की अंतिम यात्रा में परिजनों और दोस्तों के अलावा बड़ी संख्या में फैंस भी शामिल हुए हैं।

जगह-जगह फैंस दे रहे हैं श्रद्धांजलि

राजू की अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में फैंस भी शामिल हुए। जगह-जगह राजू की पार्थिव देह ले जा रही एंबुलेंस पर फूल भी बरसाए गए। फैंस उन्हें नम आंखों से विदाई दी।

राजू की अंतिम यात्रा के लिए एंबुलेंस को सफेद फूलों से सजाया गया है। इसके आगे राजू का फोटो भी लगा हुआ है।
राजू की अंतिम यात्रा के लिए एंबुलेंस को सफेद फूलों से सजाया गया है। इसके आगे राजू का फोटो भी लगा हुआ है।
लोग श्मशान घाट पर राजू श्रीवास्तव अमर रहे के नारे लगा रहे हैं।
लोग श्मशान घाट पर राजू श्रीवास्तव अमर रहे के नारे लगा रहे हैं।

सेंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने पुरी बीच पर दी राजू को श्रद्धांजलि

उड़ीसा के फेमस सेंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने भी राजू को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने पुरी बीच पर आज राजू श्रीवास्तव के चित्र वाली कलाकृति बनाई। अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है – हंसाते-हंसाते रुला दिया। आप लाखों फैंस के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे। RIP राजू श्रीवास्तव।

Hasate Hasate Rula Diya…. You will live in the hearts of Millions. Tribute to comedy king #rajusrivastava #OmShanti.
My SandArt at Puri beach in Odisha. pic.twitter.com/ZTWI77jOIu

— Sudarsan Pattnaik (@sudarsansand) September 21, 2022

राजू के पार्थिव शरीर को कल द्वारका के पास दशरथपुरी ले जाया गया था। उनके छोटे भाई दीपू श्रीवास्तव और बड़े भाई सीपी श्रीवास्तव कल शाम दिल्ली पहुंच गए थे। राजू के फैमिली मेंबर ने इंडिया टुडे से बातचीत के दौरान बताया कि कल सुबह उनका बीपी एकदम लो हो गया, जिसके बाद उन्हें सीपीआर दिया गया लेकिन फिर उन्होंने रिस्पॉन्ड नहीं किया। परिजनों ने ये भी बताया कि राजू की तबीयत में सुधार हो रहा था और उनका वेंटिलेटर 2-3 दिन में हटाया जाना था। इसके साथ ही उनकी दवा की खुराक भी कम कर दी गई थी।

हॉस्पिटल से राजू के पार्थिव शरीर को दोपहर 1 बजे द्वारका के दशरथपुरी वाले घर ले जाया गया।
हॉस्पिटल से राजू के पार्थिव शरीर को दोपहर 1 बजे द्वारका के दशरथपुरी वाले घर ले जाया गया।

पत्नी शिखा ने कहा राजू को असली फाइटर

राजू के निधन के बाद उनकी पत्नी शिखा श्रीवास्तव का बयान सामने आया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि राजू ने बहुत हिम्मत से लड़ाई लड़ी। मुझे उम्मीद थी कि वो ठीक हो जाएंगे, मैं उनके जल्दी स्वस्थ होने की दुआ कर रही थी। मगर ऐसा नहीं हुआ। मैं यह कहना चाहूंगी कि वो एक असली फाइटर थे, जो आखिरी समय तक लड़े।

PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि
PM नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत फिल्म इंडस्ट्री की कई बड़े सेलेब्स जैसे अक्षय कुमार, अजय देवगन आदि ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर राजू श्रीवास्तव के निधन पर शोक व्यक्त किया है। 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

Next Post
NIA ने PFI के कई ठिकानों मारी छापेमारी, 100 से अधिक गिरफ्तार

NIA ने PFI के कई ठिकानों मारी छापेमारी, 100 से अधिक गिरफ्तार

यूएन में कश्मीर का राग अलापाने वाले तैयप एर्दोगन साइप्रस के मुद्दे पर बिलबिलाने क्यों लगे ……………

यूएन में कश्मीर का राग अलापाने वाले तैयप एर्दोगन साइप्रस के मुद्दे पर बिलबिलाने क्यों लगे ...............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend