ADVERTISEMENT
Thursday, July 23, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विपक्षी एकता मिशन में असम की जनता साथ है : राजीव रंजन

जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना, (गुवाहाटी/दिल्ली), 11 सितम्बर

UB India News by UB India News
September 11, 2022
in जदयू, पटना
0
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विपक्षी एकता  मिशन में असम की जनता साथ है  : राजीव रंजन
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

असम के गुवाहाटी स्थित कला क्षेत्र सभागार में जनता दल (यूनाइटेड) द्वारा आयोजित बैठक को रविवार को सम्बोधित करते हुए जदयू राष्ट्रीय सचिव एवं असम के प्रभारी राजीव रंजन प्रसाद ने सम्पूर्ण राष्ट्र में विपक्ष की व्यापक गोलबंदी के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कालजयी पहल की सराहना करते हुए इसे समय की माँग बताया है।

उन्होंने असम की पार्टी इकाई का आह्वान करते हुए राष्ट्रव्यापी मुहिम का हिस्सा बनने की अपील करते हुए भाजपा शासित असम में व्याप्त भ्रष्टाचार, ठेकों में अनियमितता, समाज को बाँटने की चेष्टा एवं बढती बेरोजगारी पर जमकर प्रहार किया। असम जो कभी संस्कृति, अध्यात्म एवं ज्ञान की भूमि के रूप में जाना जाता रहा है, आज वहाँ सत्ता के शीर्ष पर बैठे राजनेता धार्मिक उन्माद एवं बेईमानी का पाठ पढ़ा रहे हैं।

RELATED POSTS

जंतर मंतर से दूर… बांकीपुर उपचुनाव में छात्रों का सहारा ले रहे प्रशांत किशोर, क्या दिखेगा असर?

छात्रों को राम मंद‍िर नहीं, नौकरी चाह‍िए’…………….

श्री प्रसाद ने केन्द्र में नरेन्द्र मोदी की सरकार पर जनता से किए गए वायदे को पूरा नहीं करने के बजाय चंद बड़े उद्योगपतियों के लिए खुलकर काम करने का आरोप लगाते हुए पूछा है कि 2014 लोकसभा चुनाव में प्रति वर्ष दो करोड़ नौकरी, सबको पंद्रह लाख रुपए एवं अच्छे दिन लाने के वायदे का क्या हुआ?

बैठक की अध्यक्षता करते हुए असम प्रदेश जदयू के संयोजक परेश नाथ ने अपर असम, लोअर असम, बोडोलैंड, करबी ओंगलोंग समेत सभी क्षेत्रों में पार्टी की सम्भावनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला ।

श्री राजीव रंजन ने उक्त अवसर पर आज विधिवत असम में सदस्यता अभियान का शुभारम्भ किया।

उक्त अवसर पर दिबिकेश मौल्ली बौज बरुआ, शेख़ रशिदूर रहमान, पुलिन चेटिया, क़ाज़ी नतिब अहमद, रंजय कुमार ब्रह्मो, तसलीमा नसरिन, सुनील देवनाथ, शमशुल आलम, आफताब चौधरी, मोनी सिंह, बरनाली सेकिया, बिप्लब बानी बोरगोराई, रकीबुल अहमद, अब्दुस सलाम चौधरी, गौतम पॉल सहित अन्य नेताओं ने भी बैठक को सम्बोधित किया।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

जंतर मंतर से दूर… बांकीपुर उपचुनाव में छात्रों का सहारा ले रहे प्रशांत किशोर, क्या दिखेगा असर?

जंतर मंतर से दूर… बांकीपुर उपचुनाव में छात्रों का सहारा ले रहे प्रशांत किशोर, क्या दिखेगा असर?

by UB India News
July 23, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है. बड़ी संख्या में लोग जुटने लगे हैं....

छात्रों को राम मंद‍िर नहीं, नौकरी चाह‍िए’…………….

छात्रों को राम मंद‍िर नहीं, नौकरी चाह‍िए’…………….

by UB India News
July 23, 2026
0

बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना...

ऐसे लोगों को जेल में होना चाहिए…………

क्या सरकार की मंशा सचमुच पेपर लीक माफिया को सजा दिलाने की है,……………

by UB India News
July 23, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले में जारी प्रदर्शन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कहा है कि जांच...

पटना में चार साल बाद ऐसे उपद्रव की जवाब तलाश रही सरकार …………

पटना में चार साल बाद ऐसे उपद्रव की जवाब तलाश रही सरकार …………

by UB India News
July 23, 2026
0

दिल्ली में प्रदर्शन की आग 22 जुलाई को पटना भी पहुंच गई। यहां पर ऐसा प्रदर्शन होगा, इसका अंदाजा किसी...

बांकीपुर में सरकार को सबक सिखाइए……….

बांकीपुर में सरकार को सबक सिखाइए……….

by UB India News
July 23, 2026
0

बिहार में बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है। बीजेपी इसे नाक की लड़ाई बना चुकी है। ये सीट बीजेपी...

Next Post
किसानों की मदद को रखें तैयारीः नीतीश

किसानों की मदद को रखें तैयारीः नीतीश

विपक्ष में हर दल का अपना राग

विपक्ष में हर दल का अपना राग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend