ADVERTISEMENT
Thursday, July 23, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नीतीश कुमार की बात को कौन गंभीरता से लेगा :प्रशांत किशोर

UB India News by UB India News
September 11, 2022
in Lokshbha2024, अन्य विपक्ष, पटना
0
नीतीश कुमार की बात को कौन गंभीरता से लेगा :प्रशांत किशोर
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रशांत किशोर ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार को एक बार फिर से निशाने पर लिया है. प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार के पिछले दिनों हुए दिल्ली दौरे पर कहा कि ‘नीतीश जी की बात को कौन गंभीरता से लेगा. वो तो खुद दो महीने पहले भाजपा के साथ थे. अगर वो प्रयास कर रहे हैं और सभी को जोड़ पाते हैं तो अच्छा है, लेकिन जितना हमारा अनुभव है. इन सब बैठक से कुछ निकलता नहीं है.’ पीके ने कहा कि ‘ये ठीक है कि नीतीश कुमार पीएम का चेहरा हैं, लेकिन संविधान के मुताबिक हर आदमी पीएम पद का दावेदार हो सकता है.’

पीके ने कहा कि ‘नीतीश जी पहले सरकार चला रहे थे. पहले तो वो एनडीए में थे. अब सरकार बदली है, लेकिन सीएम तो नीतीश जी हैं, लेकिन मुझे सरकार को लेकर किसी बड़े वर्ग में कोई उत्साह नहीं दिखता है. बहुत सारे मुददों पर बात करनी हैं.’ अलग-अलग नेताओं से मुलाकात पर प्रशांत किशोर ने कहा कि ‘मैं इन सबको बहुत गंभीरता से नहीं लेता हूं. प्रशांत किशोर ने कहा कि दलों और पार्टियों के साथ आने से नया नहीं हो सकता. दिल्ली में बैठकर मुलाकात करने से कुछ खास होगा. ऐसा मुझे नहीं लगता है. अच्छा वो है जो सबको साथ ला सके.’ पीके ने कहा कि ‘मैं तो सब चीज से निकल गया हूं. मैंने मई में ही इसका ऐलान किया था, उसके बाद से बिहार के बाहर नहीं जा पाता हूं. जो मेरी सोच है, वो आपके सामने है.’

RELATED POSTS

जंतर मंतर से दूर… बांकीपुर उपचुनाव में छात्रों का सहारा ले रहे प्रशांत किशोर, क्या दिखेगा असर?

छात्रों को राम मंद‍िर नहीं, नौकरी चाह‍िए’…………….

प्रशांत किशोर ने कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा के संबंध में कहा कि ‘जब तक आप जनता की बात नहीं करेंगे, जनता से नहीं जुड़ेंगे तब तक ये संभव नहीं है. दूर से जो समझ आता है, जो यात्रा का उद्देश्य है, भाजपा जो काम कर रही है या नहीं कर रही है, उसके बारे में जनता बता रही है. वो राज्य होने चाहिए थे जहां भाजपा मजबूत है, लेकिन ये यात्रा वहां हो रही है, जहां भाजपा ज्यादा ताकतवर नहीं है. आप जनता के बीच जाते हैं तो फायदा तो होगा ही होगा, कितना होगा उसके बारे में नहीं बता सकता हूं. पीके ने कहा कि ये एक लंबा प्रयास है, भाजपा के खिलाफ लोगों के बीच में जाने का.’

प्रशांत किशोर ने कहा कि ‘एक बात साफ कर सकता हूं कि ये नहीं होगा कि एक तरफ 7 विपक्षी दल हों और एक तरफ भाजपा हो. जो भी होगा उसके बारे में अभी बताया नहीं जा सकता है.’ उन्होंने कहा कि ‘हम तो कुछ कर ही नहीं रहे हैं फिर ए टीम और बी टीम होने से क्या फर्क होता है. आप अपना काम करिए हम अपना काम करेंगे.’

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

जंतर मंतर से दूर… बांकीपुर उपचुनाव में छात्रों का सहारा ले रहे प्रशांत किशोर, क्या दिखेगा असर?

जंतर मंतर से दूर… बांकीपुर उपचुनाव में छात्रों का सहारा ले रहे प्रशांत किशोर, क्या दिखेगा असर?

by UB India News
July 23, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है. बड़ी संख्या में लोग जुटने लगे हैं....

छात्रों को राम मंद‍िर नहीं, नौकरी चाह‍िए’…………….

छात्रों को राम मंद‍िर नहीं, नौकरी चाह‍िए’…………….

by UB India News
July 23, 2026
0

बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना...

ऐसे लोगों को जेल में होना चाहिए…………

क्या सरकार की मंशा सचमुच पेपर लीक माफिया को सजा दिलाने की है,……………

by UB India News
July 23, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले में जारी प्रदर्शन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कहा है कि जांच...

पटना में चार साल बाद ऐसे उपद्रव की जवाब तलाश रही सरकार …………

पटना में चार साल बाद ऐसे उपद्रव की जवाब तलाश रही सरकार …………

by UB India News
July 23, 2026
0

दिल्ली में प्रदर्शन की आग 22 जुलाई को पटना भी पहुंच गई। यहां पर ऐसा प्रदर्शन होगा, इसका अंदाजा किसी...

बांकीपुर में सरकार को सबक सिखाइए……….

बांकीपुर में सरकार को सबक सिखाइए……….

by UB India News
July 23, 2026
0

बिहार में बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है। बीजेपी इसे नाक की लड़ाई बना चुकी है। ये सीट बीजेपी...

Next Post
बिहार में BA की परीक्षा दे रहे महेंद्र सिंह धोनी व PM नरेंद्र मोदी! सामने आए हैरान करने वाले एडमिट कार्ड

बिहार में BA की परीक्षा दे रहे महेंद्र सिंह धोनी व PM नरेंद्र मोदी! सामने आए हैरान करने वाले एडमिट कार्ड

केजरीवाल के हर मंत्रालय में भ्रष्टाचार और वसूली हुई’:बीजेपी

केजरीवाल के हर मंत्रालय में भ्रष्टाचार और वसूली हुई':बीजेपी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend