ADVERTISEMENT
Wednesday, July 22, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मेरा फैसला स्पष्ट है, कोई कंफ्यूजन नहीं… कांग्रेस अध्यक्ष पद के सवाल पर किस ओर इशारा कर रहे हैं राहुल गांधी?

UB India News by UB India News
September 11, 2022
in विपक्ष
0
मेरा फैसला स्पष्ट है, कोई कंफ्यूजन नहीं… कांग्रेस अध्यक्ष पद के सवाल पर किस ओर इशारा कर रहे हैं राहुल गांधी?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कांग्रेस अध्यक्ष पद के सस्पेंस के बीच राहुल गांधी ने नया ट्विस्ट जोड़ दिया है। शुक्रवार को तमिलनाडु के नागरकोइल में राहुल गांधी ने कहा कि अगर वह अध्यक्ष चुनाव के लिए नॉमिनेशन फाइल नहीं करते हैं तो उनसे कारण पूछा जा सकता है। राहुल गांधी ने यह भी कहा कि वह अपने फैसले को लेकर स्पष्ट हैं और कोई कंफ्यूजन नहीं हैं।

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए राहुल गांधी से कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इनकार करने की वजह पूछी गई। इस पर राहुल गांधी ने कहा, ‘मैं पार्टी अध्यक्ष बनूंगा या नहीं, यह अध्यक्ष पद के चुनाव के साथ स्पष्ट हो जाएगा। इसलिए तब तक इंतजार कीजिए। अगर मैं चुनाव नहीं लड़ता हूं तो तब आप पूछिएगा कि मैं क्यों नहीं उतरा। मैं जवाब दूंगा.. मेरा फैसला स्पष्ट है।’

RELATED POSTS

‘पीएम आवास के बाहर भीड़ लेकर तो हम पहुंचे थे’ , सपा और कांग्रेस में तू-तू-मैं-मैं!……………….

डोरी से बंधे हाथ, गुस्सैल चेहरा, पुलिस लेने आई तो जमीन पर लेट गए; PM आवास के बाहर दिखा राहुल गांधी का संघर्ष

राहुल के जवाब से बढ़ीं अटकलें
राहुल गांधी ने बाद में कहा, ‘मेरे दिमाग में स्पष्ट है कि मैं क्या करने जा रहा हूं। कोई कंफ्यूजन नहीं है।’ दोबारा कांग्रेस नेतृत्व संभालने पर कोई आधिकारिक बयान न देते हुए राहुल गांधी की प्रतिक्रियाओं ने चुनाव से पहले अटकलों को हवा दे दी है। गौरतलब है कि 24 सितंबर को कांग्रेस का अध्यक्ष पद का चुनाव होगा।

क्या अध्यक्ष पद से इनकार कर देंगे राहुल?
पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के अनुसार, राहुल गांधी का यह कहना कि वह अपने फैसले को स्पष्ट है और कोई कंफ्यूजन नहीं है, इस ओर इशारा करता है कि वह नेतृत्व से स्पष्ट रूप इनकार कर सकते हैं हालांकि वह पार्टी के नेताओं के आग्रह पर भी विचार कर सकते हैं जिन्होंने राहुल गांधी को अध्यक्ष पद के लिए उपयुक्त बताया है।

कांग्रेस के पास क्या हैं विकल्प?
कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर सस्पेंस अभी कुछ दिन और रहने वाला है। अगर राहुल गांधी इनकार कर देते हैं और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जयपुर से दिल्ली शिफ्ट होने के लिए शर्तों पर गतिरोध पैदा होता है तो आपात स्थिति के लिए पार्टी हाईकमान ने कुछ विकल्प भी तैयार किए हैं। एआईसीसी जनरल सेक्रेटरी मुकुल वासनिक को विकल्प के रूप में देखा जा रहा है। उनके अलावा मल्लिकार्जुन खड़गे भी दूसरा ऑप्शन हो सकते हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘पीएम आवास के बाहर भीड़ लेकर तो हम पहुंचे थे’ , सपा और कांग्रेस में तू-तू-मैं-मैं!……………….

‘पीएम आवास के बाहर भीड़ लेकर तो हम पहुंचे थे’ , सपा और कांग्रेस में तू-तू-मैं-मैं!……………….

by UB India News
July 22, 2026
0

लोकसभा की कार्यवाही बुधवार सुबह शुरू होने के कुछ ही मिनटों बाद, विपक्ष के हंगामे के कारण पहले सदन को...

डोरी से बंधे हाथ, गुस्सैल चेहरा, पुलिस लेने आई तो जमीन पर लेट गए; PM आवास के बाहर दिखा राहुल गांधी का संघर्ष

डोरी से बंधे हाथ, गुस्सैल चेहरा, पुलिस लेने आई तो जमीन पर लेट गए; PM आवास के बाहर दिखा राहुल गांधी का संघर्ष

by UB India News
July 22, 2026
0

दिल्ली में NEET छात्रों पर सोमवार को हुए लाठीचार्ज के मामले में कांग्रेस पीएम आवास के सामने बड़ा प्रदर्शन किया....

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

by UB India News
July 4, 2026
0

देश में चुनावी प्रक्रिया को लेकर 23 विपक्षी दलों ने CJI सूर्यकांत और सुप्रीम कोर्ट के अन्य जजों को पत्र...

भारत के कितने विमान गिरे? ये बयान राहुल गांधी की गले की फांस बना! …………..

भारत के कितने विमान गिरे? ये बयान राहुल गांधी की गले की फांस बना! …………..

by UB India News
June 25, 2026
0

पाकिस्तान का ऑपरेशन सिंदूर के दौरान राफेल विमानों को मार गिराने का दावा झूठा साबित हुआ है. भारतीय वायुसेना के एक दस्तावेज...

भारत में राजनीति फैमिली बिजनेस बन गई है…………….

थरूर एक बार फिर अपनी ही पार्टी के निशाने पर क्यों आ गए…………………….

by UB India News
June 22, 2026
0

कांग्रेस सांसद शशि थरूर अपने बयान के कारण एक बार फिर अपनी ही पार्टी के निशाने पर आ गए हैं।...

Next Post
पितृपक्ष आज से, पहले दिन अगस्त्य ऋषि का तर्पण

पितृपक्ष आज से, पहले दिन अगस्त्य ऋषि का तर्पण

उत्तराखंड में सीमा पर बादल फटा, पिथौरागढ़ और नेपाल में भारी तबाही

उत्तराखंड में सीमा पर बादल फटा, पिथौरागढ़ और नेपाल में भारी तबाही

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend