ADVERTISEMENT
Thursday, July 16, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

दिल्‍ली में आज विपक्षी नेताओं की नब्‍ज टटोलेंगे नीतीश कुमार

UB India News by UB India News
September 7, 2022
in खास खबर, पटना, मुख्यमंत्री
0
दिल्‍ली में आज विपक्षी नेताओं की नब्‍ज टटोलेंगे नीतीश कुमार
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

देश में वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सुगबुगाहट अभी से शुरू हो गई है. भाजपा के खिलाफ विपक्षी पार्टियों को एकजुट करने की कवायद भी प्रारंभ हो गई है. इसी सिलसिले में हाल में ही NDA से नाता तोड़ कर विपक्षी खेमे में जाने वाले बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली पहुंचे हैं. सीएम नीतीश कुमार सोमवार को दिल्‍ली पहुंचे. मंगलवार को वह विपक्ष के कई दिग्‍गज नेताओं से मुलाकात करेंगे. सीएम नीतीश दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल से लेकर वामपंथी नेता सीताराम येचुरी, डी राजा तक से मुलाकात करेंगे. समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव और शरद पवार के संग भी उनकी बैठक हो सकती है. सीएम नीतीश के विभिन्‍न नेताओं से मुलाकात का पूरा शेड्यूल सामने आ चुका है.

दिल्‍ली प्रवास के दौरान बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के लिए मंगलवार का दिन काफी व्‍यस्‍त रहने वाला है. बिहार के सीएम सुबह 11:30 बजे माकपा के महासचिव और वरिष्‍ठ नेता सीताराम येचुरी से मुलाकात करेंगे. यह मुलाकात माकपा के पार्टी ऑफिस में ही होगी. इसके तकरीबन 1 घंटे बाद वह भाकपा के वरिष्‍ठ नेता और पार्टी महासचिव डी राजा से दोपहर बाद तकरीबन 12:15 बजे मिलेंगे. बातचीत के एजेंडे के बारे में नहीं बताया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में विपक्षी दलों को एकजुट करने के प्रयास पर विचार-विमर्श होगा. इसी सिलसिले में सीएम नीतीश कुमार शाम को 4 बजे ओमप्रकाश चौटाला से भी मुलाकात करेंगे.

RELATED POSTS

विदेश मंत्री एस. जयशंकर की ब्रसेल्स यात्रा के क्या है मायने …………….

रथ यात्रा से PDA को साधेंगे अखिलेश यादव…………..

सीएम अरविंद केजरीवाल से भी मिलेंगे नीतीश
बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार इस दौरान दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भी मुलाकात करेंगे. दोनों मुख्‍यमंत्रियों के बीच दोपहर बाद 1:30 बजे मुलाकात होगी. बताया जा रहा है कि इसके अलावा सीएम नीतीश समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव और राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता शरद पवार से भी मिल सकते हैं. बता दें कि नीतीश कुमार ने इससे पहले सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कर्नाटक के पूर्व मुख्‍यमंत्री एचडी कुमारास्‍वामी से मुलाकात कर विपक्षी एकजुटता के मसले पर बातचीत की थी.

विपक्षी दलों को एकजुट करने की कोशिश
विपक्षी पार्टियों को एकजुट करने की कोशिशों के तहत सीएम नीतीश दिल्‍ली पहुंचे हैं. वह लोकसभा चुनाव से पहले ज्‍यादा से ज्‍यादा विपक्षी पार्टियों को एक खेमे में लाने की कवायद में जुटे हैं, ताकि भाजपा के सामने कड़ी चुनौती पेश की जा सके. इसी सिलसिले में वह सोमवार को कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी से तकरीबन 50 मिनट तक बातचीत की.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

विदेश मंत्री एस. जयशंकर  की ब्रसेल्स यात्रा के क्या है मायने …………….

विदेश मंत्री एस. जयशंकर की ब्रसेल्स यात्रा के क्या है मायने …………….

by UB India News
July 16, 2026
0

भारत और यूरोपीय संघ (European Union-EU) के बीच रिश्ते लगातार नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहे हैं. इसी कड़ी में विदेश...

‘संयम की पाठशाला’ में बिजी हैं अखिलेश यादव…………..

रथ यात्रा से PDA को साधेंगे अखिलेश यादव…………..

by UB India News
July 16, 2026
0

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव सितंबर 2026 से उत्तर प्रदेश में ‘समाजवादी PDA रथ यात्रा’ शुरू करने की तैयारी में...

संविधान संशोधन, परिसीमन बिल का विरोध करेगी कांग्रेस…………..

संविधान संशोधन, परिसीमन बिल का विरोध करेगी कांग्रेस…………..

by UB India News
July 16, 2026
0

संसद के मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने अपनी रणनीति साफ कर दी है. पार्टी की पार्लियामेंट्री स्ट्रेटजी कमेटी की...

डोनाल्ड ट्रंप के मनमाने फैसलों के यूरोप ने बड़ा कदम उठाया………………..

डोनाल्ड ट्रंप के मनमाने फैसलों के यूरोप ने बड़ा कदम उठाया………………..

by UB India News
July 16, 2026
0

दुनिया की दो महाशक्तियों अमेरिका और रूस ने बीते कई दशकों से अलग-अलग देशों के सुरक्षा मानक तय करने में...

फीफा विश्वकप में 24 साल बाद इंग्लैंड-अर्जेंटीना आमने-सामने…..

फीफा विश्वकप में 24 साल बाद इंग्लैंड-अर्जेंटीना आमने-सामने…..

by UB India News
July 16, 2026
0

फीफा विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में फुटबॉल जगत की सबसे चर्चित प्रतिद्वंद्विताओं में से एक फिर देखने को...

Next Post
कभी एनडीए के सहयोगी रहे नितीश कुमार ने मोदी सरकार के खिलाफ जोरदार मोर्चा खोल रखा है……….

कभी एनडीए के सहयोगी रहे नितीश कुमार ने मोदी सरकार के खिलाफ जोरदार मोर्चा खोल रखा है..........

किंग्सवे से राजपथ, अब कर्तव्य पथ… चुन-चुनकर अंग्रेजों की परछाई से निकल रहा भारत………..

किंग्सवे से राजपथ, अब कर्तव्य पथ... चुन-चुनकर अंग्रेजों की परछाई से निकल रहा भारत...........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend