पटना में गंगा नदी में 50 लोगों से भरी 2 नाव की टक्कर हो गई, जिसमें दोनों नाव पानी में पलट गईं। नावों पर सभी लोग नदी में गिर गए। हालांकि, इनमें से ज्यादातर लोगों को नदी से निकाला जा चुका है, 8 से 10 लोग अब भी लापता हैं। SDRF की टीम उनकी तलाश में लगी हुई है। गंगा के तेज बहाव के चलते दोनों नाव का बैलेंस बिगड़ने से ये हादसा हुआ।
दानापुर के शाहपुर में दाउदपुर के रहने वाले लगभग 55 लोग नाव हादसा के शिकार हो गए. हादसे के शिकार 10 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं. कुछ लोग घास के सहारे गंगा नदी से बाहर निकलने में सफल रहे तो कुछ लोगों को स्थानीय निवासियों ने नाव के सहारे बचाया. NDRF की टीम हादसे में लापता हुए लोगों की तलाश में जुटी है.

इधर, मनेर सीओ (सर्किल ऑफिसर) ने बताया है कि रविवार शाम 5.30 बजे शाहपुर थाना क्षेत्र के शेरपुर घाट पर हुआ। 2 नाव आपस में टकरा गई। इसमें करीब 50 लोग सवार थे। 40-42 लोग सुरक्षित बाहर आ गए। 8 से 10 लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
नाव से चारा लेकर लौट रहे थे सभी लोग
सूचना मिलते ही SDRF की एक नाव और ग्रामीणों की दो नाव लेकर बीच गंगा में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया, जो देर रात तक चलता रहा। शाहपुर थाना क्षेत्र के दाऊद पुर के रहने वाले करीब 50 लोग नाव से जानवरों का चारा लेकर लौट रहे थे। इस बीच शेरपुर घाट के नजदीक गंगा में अचानक पानी के तेज बहाव के चलते दोनों नाव टकरा गईं।

अभी तक एक भी शव नहीं मिला
गांव के लोगों ने शाहपुर थाना पहुंचकर पुलिस से इस मामले में मदद मांगी, जिसके बाद शाहपुर थाना प्रभारी ने SDRF और गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। फिलहाल किसी लापता शख्स का शव नहीं मिला है।


कौन-कौन हैं लापता
शाहपुर थाना प्रभारी शब्बीर आलम ने बताया कि नाव पर लगभग 50 लोग सवार थे। इस हादसे में 8 से 10 लोग लापता हुए हैं। पुलिस ने कुछ लोगों की लिस्ट जारी की है।
1. रामाधार राम 65 वर्ष
2. कंचन देवी 35 वर्ष
3. भोला कुमारी 12 वर्ष
4. आरती कुमारी 14 वर्ष
5. कुमकुम देवी
6. विनोद राय
7. छोटू राम
8. महेश राम







