ADVERTISEMENT
Wednesday, July 15, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

एलटीसी घोटाला मामले में दोषी पाए गए राजद विधायक अनिल सहनी की विधायकी जाएगी!

UB India News by UB India News
September 5, 2022
in खास खबर, पटना, राजद
0
एलटीसी घोटाला मामले में दोषी पाए गए राजद विधायक अनिल सहनी की विधायकी जाएगी!
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

RJD को एक और धक्का लगा है। मुजफ्फरपुर के कुढ़नी से विधायक अनिल सहनी को सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने एलटीसी घोटाले में शनिवार को 3 साल की सजा सुनाई।बता दें कि इससे पहले मोकामा के विधायक अनंत सिंह को सजा होने के बाद उनकी विधायकी जा चुकी है। राजद कोटे से मंत्री बने अनंत सिंह के खास कार्तिक कुमार को मंत्री पद छोड़ना पड़ा, वे अब फरार चल रहे।

29 अगस्त को दोषी करार

RELATED POSTS

PM मोदी ने 2022 में… रूस-यूक्रेन युद्ध पर इस देश के नेता ने किया बड़ा खुलासा

संविधान संशोधन बिल से पहले अमित शाह का ‘ऑपरेशन 2/3’!

कोर्ट ने सहनी को 29 अगस्त को दोषी करार दिया था। सीबीआई ने बिना किसी यात्रा के भत्ते के भुगतान के लिए जाली ई टिकट और फर्जी बोडिंग पास मामले में दोषी करार दिया था। यह 23.71 लाख की धोखाधड़ी का मामला है। सहनी तब जदयू से राज्य सभा के सदस्य थे। अभी वे राजद के विधायक हैं।

21 अगस्त 2013 को मामला दर्ज

इस एलटीसी घोटाले के मामले में 21 अक्टूबर 2013 को सीबीआई ने मामला दर्ज किया था। उन पर दो लाख रुपए का अर्थदंड भी लगाया गया है। कोर्ट से उन्हें जमानत मिल गई है। लेकिन सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार 2 साल से अधिक की सजा होने पर सदस्यता खत्म हो जाती है।

अनिल सहनी पर 23.71 लाख की धोखाधड़ी का मामला है।
अनिल सहनी पर 23.71 लाख की धोखाधड़ी का मामला है।

3 सितंबर को दोषसिद्ध

अब आगे बिहार विधान सभा से उन्हें दोषसिद्धि की तिथि 3 सितंबर से विधान सभा की सदस्यता से हटाया जाएगा। बता दें कि अभी राजद के विधायकों की संख्या 79 है। उनको हटाए जाने के बाद यह संख्या घटकर 78 हो जाएगी। हालांकि राजद इसके बाद भी सबसे बड़ी पार्टी राज्य में बनी रहेगी। दूसरी सबसे बड़ी पार्टी भाजपा के विधायकों की संख्या 76 है। विधान सभा में रिक्त सीट बढ़कर तीन हो जाएगी। भाजपा के सुबाष सिंह के निधन से दूसरी सीट रिक्त हुई है। पहली सीट अनंत सिंह को सजा से रिक्त है। अनिल सहनी अगले छह साल तक चुनाव भी नहीं लड़ पाएंगे।

राजद और जदयू दोनों चुप हैं- प्रेमरंजन पटेल, भाजपा प्रवक्ता

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने कहा है कि अनिल सहनी जब नीतीश कुमार की पार्टी जदयू के राज्य सभा सदस्य थे तब यह आरोप लगा था। बिना यात्रा किए यात्रा भत्ता संसद से लेने का आरोप था। सीबीआई ने जांच की है। जदयू ने उन्हें पार्टी से निकाला था लेकिन राजद ने भ्रष्टाचारी को ही लाकर टिकट देकर विधायक बनाया। आज आरोप साबित हो गया फिर भी राजद ने पार्टी से नहीं निकाला है। जदयू और राजद दोनों मिलकर भ्रष्टाचार को छिपाने में लगे हैं। इस मामले में जदयू भी चुप है।

अभी बिहार विधान सभा में पार्टियों स्थिति
राजद- 79
भाजपा- 76
जदयू- 45,
कांग्रेस- 19
माले- 12,
हम- 4
सीपीआई- 2
सीपीएम- 2,
एआईएमआईएम- 1
निर्दलीय- 1
रिक्त-2

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

PM मोदी ने 2022 में… रूस-यूक्रेन युद्ध पर इस देश के नेता ने किया बड़ा खुलासा

PM मोदी ने 2022 में… रूस-यूक्रेन युद्ध पर इस देश के नेता ने किया बड़ा खुलासा

by UB India News
July 15, 2026
0

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच पोलैंड ने बड़ा खुलासा किया है. पोलैंड के उप विदेश मंत्री व्लादिस्लाव थियोफिल बार्टीशेव्स्की ने प्रधानमंत्री नरेंद्र...

संविधान संशोधन बिल से पहले अमित शाह का ‘ऑपरेशन 2/3’!

संविधान संशोधन बिल से पहले अमित शाह का ‘ऑपरेशन 2/3’!

by UB India News
July 15, 2026
0

देश की राजनीति में इन दिनों एक बड़ा मुद्दा छाया हुआ है, वह है संविधान संशोधन विधेयक को दो-तिहाई बहुमत...

नीरा नदी के किनारे क्या करने गए थे शरद पवार! …………….

NDA में आएंगे शरद पवार? परिसीमन पर मोदी सरकार के साथ ………

by UB India News
July 15, 2026
0

संसद के आगामी मॉनसून सत्र में केंद्र सरकार द्वारा परिसीमन बिल लाए जाने की संभावना है। इस बीच, ये चर्चा...

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

by UB India News
July 15, 2026
0

पश्चिम बंगाल में सरकार बदलने के बाद अब वहां पर कई चीजें बदलती जा रही हैं. कई पुरानी व्यवस्था खत्म...

पंजाब कांग्रेस की लड़ाई दिल्ली तक पहुंची ………………….

पंजाब कांग्रेस की लड़ाई दिल्ली तक पहुंची ………………….

by UB India News
July 15, 2026
0

पंजाब कांग्रेस में कलह जारी है। चुनाव से पहले कलेश को खत्म करने के लिए कांग्रेस हाईकमान अब एक्टिव हो...

Next Post
कांग्रेस को हमने अपने खून-पसीने से बनाया-गुलाम

कांग्रेस को हमने अपने खून-पसीने से बनाया-गुलाम

दिल्ली में कांग्रेस की हल्ला बोल रैली आज

दिल्ली में कांग्रेस की हल्ला बोल रैली आज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend