ADVERTISEMENT
Tuesday, July 14, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

लुफ्थांसा के पायलटों की हड़ताल से कैंसिल हो गईं 800 फ्लाइट्स

UB India News by UB India News
September 3, 2022
in Lokshbha2024, परिवहन
0
लुफ्थांसा के पायलटों की हड़ताल से कैंसिल हो गईं 800 फ्लाइट्स
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

दुनिया की सबसे बड़ी एयरलाइंस में से एक जर्मनी की लुफ्थांसा एयरलाइंस के पायलट हड़ताल पर चले गए हैं। इसकी वजह से भारत से जर्मनी के साथ ही यूरोप और अमेरिका जाने वाले यात्रियों दिल्ली एयरपोर्ट पर अटक गए हैं। गुरुवार-शुक्रवार की दर्मयानी रात में दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर लुफ्थांसा के यात्रियों ने जमकर हंगामा किया।

खबर है कि जर्मन एयरलाइंस लुफ्थांसा के पायलटों ने सैलरी को लेकर एक दिन की हड़ताल कर दी है। इस वजह से दुनिया भर में लुफ्थांसा एयरलाइंस की 800 फ्लाइट्स कैंसिल करनी पड़ी हैं। एक जानकारी के अनुसार इसका असर दुनिया भर में लुफ्थांसा के करीब 1,30,000 यात्रियों पर पड़ा है, कई यात्री एयरपोर्ट पर अटक गए हैं।

RELATED POSTS

बिहार में होने जा रही यातायात क्रांति की शुरुआत ……………..

क्या भारत में भयंकर शॉर्टेज है बिचुमेन की !…………………

इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर हंगामा
दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर कल रात उस वक्त अफरातफरी मच गई जब एयरलाइंस के पायलटों ने उड़ान भरने से मना कर दिया। उस वक्त दिल्ली से जर्मनी के दो बड़े शहरों फ्रैंकफर्ट और ज्यूरिख के लिए उड़ानों को टेकऑफ करना था। लेकिन पायलटों के मना करने के बाद कई यात्रियों की टिकट रद्द हो गईं, जिसके बाद यात्रियों ने हंगामा खड़ा कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस, सीआईएसएफ के जवान और आईजीआई एयरपोर्ट प्रशासन मौके पर पहुंचा और स्थिति को संभाला।

वैकल्पिक उड़ान और रिफंड की मांग
आईजीआई एयरपोर्ट से फ्रैंकफर्ट और म्यूनिख जाने वाली 2 लुफ्थांसा उड़ानें रद्द होने के कारण यात्री अपने रिश्तेदारों के लिए पैसे या वैकल्पिक उड़ानों की मांग को लेकर टर्मिनल 3 पर रात 12 बजे डिपार्चर गेट नंबर 1 के सामने मेन रोड पर लगभग 150 लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसके कारण वहां ट्रैफिक भी स्लो हो गया।

5000 से अधिक पायलट हड़ताल पर
जर्मनी की प्रमुख एयरलाइंस लुफ्थांसा की पायलट यूनियन ने अपने 5,000 से अधिक पायलटों के हड़ताल पर जाने की घोषणा की । यूनियन 5.5 प्रतिशत के इंफ्रीमेंट की मांग की है। लुफ्थांसा को इस साल वेतन को लेकर सिक्योरिटी वर्कर्स और ग्राउंड स्टाफ की ओर से कई बार हड़ताल का सामना करना पड़ा है। एयरलाइन को जुलाई में जर्मनी की शक्तिशाली वर्डी यूनियन की ओर से बुलाए गए एक दिवसीय वाकआउट का सामना करना पड़ा, जिससे फ्रैंकफर्ट और म्यूनिख में घरेलू केंद्रों पर इसकी उड़ानें प्रभावित हुईं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में होने जा रही यातायात क्रांति की शुरुआत ……………..

बिहार में होने जा रही यातायात क्रांति की शुरुआत ……………..

by UB India News
July 14, 2026
0

पटना और उसके आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए एक बेहद राहत भरी खबर है। राजधानी पटना...

क्या भारत में भयंकर शॉर्टेज है बिचुमेन की !…………………

क्या भारत में भयंकर शॉर्टेज है बिचुमेन की !…………………

by UB India News
July 10, 2026
0

ईरान युद्ध फिर से शुरू होने का ख़तरा तो ख़बरों में बना ही हुआ है. एक और ख़बर है इससे...

पटना-गया रेलखंड पर आधी रात को चोरों ने काटा 35 मीटर हाईटेंशन तार, 3 घंटे ठप रहा रेल परिचालन

पटना-गया रेलखंड पर आधी रात को चोरों ने काटा 35 मीटर हाईटेंशन तार, 3 घंटे ठप रहा रेल परिचालन

by UB India News
July 10, 2026
0

पटना-गया रेलखंड पर जहानाबाद जिले में ऊंटा-मदारपुर के समीप चोरों द्वारा गुरुवार की सुबह डाउन लाइन में करीब 35 मीटर...

ई-रिक्शा को बंद करने वाले ऐप की छुट्टी, गूगल प्ले स्टोर से हटा BAT-BMS App, सरकार का एक्शन

ई-रिक्शा को बंद करने वाले ऐप की छुट्टी, गूगल प्ले स्टोर से हटा BAT-BMS App, सरकार का एक्शन

by UB India News
July 4, 2026
0

सरकार के निर्देश पर ई-रिक्शा को बंद करने वाले ऐप BAT BMS App को Google Play Store और Apple App...

पटना मेट्रो का हुआ विस्तार, अब भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक दौड़ेगी ट्रेन

पटना मेट्रो का हुआ विस्तार, अब भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक दौड़ेगी ट्रेन

by UB India News
July 3, 2026
0

आज से पटना के अंदर मेट्रो की शुरुआत हो गई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दो नए मेट्रो स्टेशन मलाही पकड़ी...

Next Post
NASA न्यू मून राॅकेट को लाॅन्च करने को तैयार

NASA न्यू मून राॅकेट को लाॅन्च करने को तैयार

अफगानिस्तान के हेरात में बड़ा फिदाइन हमला ,15 लोगों के मरने की खबर

अफगानिस्तान के हेरात में बड़ा फिदाइन हमला ,15 लोगों के मरने की खबर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend