ADVERTISEMENT
Wednesday, July 15, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

संयुक्त सोवियत संघ के आखिरी राष्ट्रपति रहे मिखाइल गोर्बाचेव का निधन, 91 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

UB India News by UB India News
September 1, 2022
in Lokshbha2024, अन्तर्राष्ट्रीय
0
संयुक्त सोवियत संघ के आखिरी राष्ट्रपति रहे मिखाइल गोर्बाचेव का निधन, 91 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पूर्व सोवियत नेता मिखाइल गोर्बाचेव का 91 साल की उम्र में निधन हो गया है। रूसी न्यूज एजेंसी स्पुतनिक ने हॉस्पिटल के हवाले से बताया है कि गोर्बाचेव कुछ गंभीर बीमारियों से पीड़ित थे और लंबे समय से उनका इलाज चल रहा था। 30-31 अगस्त की दरम्यानी रात उन्होंने आखिरी सांस ली। गोर्बाचेव (Mikhail Gorbachev) इसलिए भी प्रसिद्ध थे क्योंकि उन्होंने अमेरिका के साथ सोवियत संघ के चल रहे शीत युद्ध को खत्म करवाया था। वह संयुक्त सोवियत संघ के आखिरी राष्ट्रपति थे।

पुतिन और बोरिस जॉनसन ने जताया शोक
मिली जानकारी के मुताबिक, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोवियत नेता के निधन पर दुख जताया है। वहीं ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने भी उनके निधन पर दुख जताया और कहा कि मिखाइल गोर्बाचेव (Mikhail Gorbachev) की मृत्यु के बारे में सुनकर वह दुखी हैं।

RELATED POSTS

होर्मुज में आज से अमेरिकी नाकाबंदी शुरू………

ईरान जंग में कूद पड़े हूती विद्रोही ,5 घंटे तक 6 शहरों में बरसा बारूद,ईरान बोला- मार गिराया US का MQ-1

सोवियत संघ के प्रभावशाली नेता थे मिखाइल
मिखाइल सोवियत संघ के बड़े प्रभावशाली नेता थे। उन्हें कम्यूनिस्ट शासन में सुधार का बीड़ा उठाने के लिए भी जाना जाता है। वह चाहते थे कि सोवियत सरकार लोकतांत्रिक तरीके से चले, जिसमें आम जनता के पास आजादी हो। उन्होंने अभिव्यक्ति की आजादी की नीति का समर्थन किया था, जिस पर पहले के शासन में नियम सख्त थे। गोर्बाचेव (Mikhail Gorbachev) का जन्म 2 मार्च 1931 को एक गरीब फैमिली में हुआ था। उन्होंने मास्को में कानून की पढ़ाई की थी और फिर कम्युनिस्ट पार्टी में अपना भविष्य बनाया। वह साल 1985 में सोवियत संघ के नए नेता चुने गए थे। 1989 से 1990 तक उन्होंने सुप्रीम सोवियत के अध्यक्ष के रूप में सेवाएं दीं।

पेरेस्रोइका समर्थक थे मिखाइल
मिखाइल (Mikhail Gorbachev) पेरेस्रोइका समर्थक थे। पेरेस्रोइका का मतलब होता है- आर्थिक पुनर्गठन। ये वो दौर था जब सोवियत संघ को मंदी और जरूरी वस्तुओं की कमी का सामना करना पड़ा था। ऐसे में पेरेस्रोइका की बहुत जरूरत थी। मिखाइल ने उस दौर में मीडिया और कला को सांस्कृतिक आजादी दी थी और कम्यूनिस्ट पार्टी की पकड़ ढीली करने के लिए कई अहम फैसले लिए। गोर्बाचेव को इस बात का भी क्रेडिट दिया जाता है कि उन्होंने अमेरिका के साथ परमाणु निरस्त्रीकरण समझौते को लागू करवाया और इसीलिए उन्हें नोबेल पुरस्कार भी दिया गया था।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

होर्मुज में आज से अमेरिकी नाकाबंदी शुरू………

होर्मुज में आज से अमेरिकी नाकाबंदी शुरू………

by UB India News
July 14, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच होर्मुज को लेकर फिर विवाद शुरू हो गया है। दोनों देश होर्मुज में जहाजों को...

ईरान जंग में कूद पड़े हूती विद्रोही ,5 घंटे तक 6 शहरों में बरसा बारूद,ईरान बोला- मार गिराया US का MQ-1

ईरान जंग में कूद पड़े हूती विद्रोही ,5 घंटे तक 6 शहरों में बरसा बारूद,ईरान बोला- मार गिराया US का MQ-1

by UB India News
July 14, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. ताजा घटनाक्रम में अमेरिका ने ईरान के कई...

डिएगो गार्सिया पर हमले ने उड़ा दी US की नींद ………………

नाक का सवाल क्यों बन गया है होर्मुज स्ट्रेट !…………..

by UB India News
July 13, 2026
0

अमेरिका और ईरान ने 19 जून, 2026 को स्विट्जरलैंड में 14-सूत्रीय समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर दस्तखत किए थे. इसके बाद...

नेपाल में 100 रुपये वाले नए नियम पर क्यों मचा है बवाल……………

भारत और नेपाल में सुस्ता विवाद क्या है?

by UB India News
July 13, 2026
0

भारत और नेपाल के बीच सुस्ता क्षेत्र को लेकर चला आ रहा तनाव एक बार फिर गहराने लगा है। हाल...

ईरान ने अमेरिका पर समझौते के उल्लंघन का आरोप लगाया, अमेरिका ने दी धमकी…………….

ईरान ने अमेरिका पर समझौते के उल्लंघन का आरोप लगाया, अमेरिका ने दी धमकी…………….

by UB India News
July 14, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम टूट चुका है और लगातार पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ रहा है। होर्मुज में...

Next Post
सीमांचल में क्या करने आ रहे हैं अमित शाह?

सीमांचल में क्या करने आ रहे हैं अमित शाह?

तीन साल तक सबसे तेज अर्थव्यवस्था वाला देश रहेगा भारतः सुशील मोदी

केसीआर–नीतीश मुलाकात विपक्षी एकता का ताजा कॉमेडी शोः मोदी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend