ADVERTISEMENT
Saturday, July 11, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

एनसीआरबी की वार्षिक रपट सार्वजनिक , अपराध के आंकड़े चिंतित करने वाले

UB India News by UB India News
September 1, 2022
in अपराध, खास खबर
0
एनसीआरबी की वार्षिक रपट सार्वजनिक , अपराध के आंकड़े चिंतित करने वाले
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राष्ट्रीय अपराध अभिलेख ब्यूरो (एनसीआरबी) ने अपनी वार्षिक रपट सार्वजनिक कर दी है। अपराध के आंकड़े चिंतित करने वाले हैं। दरअसल‚ भारत जैसे देश में जहां लोक कल्याणकारी सरकार की अवधारणा है‚ वहां एक साल में 42004 दिहाड़ी मजदूरों की आत्महत्या निश्चित ही चिंता का सबब है। सनद रहे कि यह आंकड़ा वर्ष 2021 का है‚ जब पूरा देश कोरोना के खौफ में जी रहा था।

यह देश वह मंजर कभी नहीं भूलेगा जब प्रवासी मजदूर सड़क मार्ग से पैदल ही अपने गांवों में वापस लौट रहे थे। इसका प्रमाण तो इसी मंजर ने दे दिया था कि कोरोना के कारण पूरे देश में तालाबंदी का शिकार यदि कोई वर्ग होगा तो यही मजदूर वर्ग होगा। इसकी वजहें भी हैं। इन वजहों पर चर्चा आगे करते हैं। पहले तो एनसीआरबी द्वारा जारी किए गए आंकड़ों की भयावहता के दूसरे आयामों को देखें ताकि समग्रता में बात की जा सके। एनसीआरबी की रपट कहती है कि वर्ष २०२० की तुलना में वर्ष २०२१ में खुदकुशी करने की घटनाओं में ७.१७ फीसद की वृद्धि हुई है। यह संख्या एक लाख ५३ हजार ५२ है। इसमें ११.५२ फीसद पेशेवर रहे। ये पेशेवर कौन थे‚ इसका अनुमान लगाना मुश्किल नहीं है। ये पेशेवर भी मजदूर वर्ग के ही हैं‚ जिन्हें संगठित मजदूर की हैसियत हासिल है‚ लेकिन कोरोना महामारी के दौरान अफरातफरी के माहौल में बहुराष्ट्रीय कंपनियों ने भी व्यापक स्तर पर छंटनी की। इसके कारण लोगों में डिप्रेशन बढ़ा‚ कई लोग गंभीर बीमारियों से ग्रसित हुए। कई तो असमय काल–कवलित हो गए। फिलहाल एनसीआरबी की रपट इसके प्रमाण देती है।

RELATED POSTS

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

रही बात बेरोजगारों की तो वर्ष २०२० में १५ हजार ६५२ बेरोजगार युवाओं ने खुदकुशी की। हालांकि एनसीआरबी का दावा है कि बेरोजगारों की संख्या में कमी आई है‚ और वर्ष २०२१ में खुदकुशी करने वाले बेरोजगारों की संख्या १३ हजार ७१४ रही। इस आंकड़े में कमी की एक बड़ी वजह यह भी रही कि इस बार एनसीआरबी ने ९ श्रेणियां निर्धारित की थीं। इनमें विद्यार्थी‚ पेशेवर/वेतनभोगी‚ दिहाड़ी मजदूर‚ सेवानिवृत्त‚ बेरोजगार‚ स्वरोजगार‚ गृहिणी‚ किसान और अन्य शामिल रहे। खैर‚ आंकड़ों के परे स्थिति की भयावहता को समझने का प्रयास करते हैं। चूंकि ये आंकड़े कोरोना काल के हैं‚ इसलिए यह तो मानना ही पड़ेगा कि कोरोना महामारी ने हमारे देश की अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान पहुंचाया है‚ और इसका असर उस वर्ग पर सबसे अधिक पड़ा है‚ जो वंचित रहा है। इनमें दिहाड़ी मजदूरों की स्थिति दूसरी है। यह भी उल्लेखनीय है कि बड़ी संख्या में लोग कोरोना महामारी के कारण भी मारे गए। इनमें भी उनकी संख्या अधिक रही जो प्रवासी मजदूर थे। चूंकि केंद्र सरकार ने पहले ही कह रखा है कि उसके पास मृतकों के बारे में सटीक आंकड़े़ नहीं हैं‚ तो यह तो साफ है कि बीमारी के कारण और खुदकुशी करने वाले मजदूरों की संख्या एनसीआरबी के आंकड़ों से अधिक ही होगी। असल में मजदूरों का वर्गीकरण दो तरह से करने का रिवाज है। एक संगठित क्षेत्र के मजदूर और दूसरा असंगठित क्षेत्र के मजदूर। संगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए देश में श्रम कानून तय हैं‚ लेकिन असंगठित क्षेत्र के मजदूर अनाथ मजदूर माने जाते हैं। इनके लिए श्रम कानून लगभग बेमानी होते हैं।

दिहाड़ी मजदूरों की सामाजिक पृष्ठभूमि पर गौर किया जाना भी आवश्यक है। इनमें अधिकांश दलित‚ पिछड़े और आदिवासी समुदायों के होते हैं। ये गांवों से शहरों में कमाने के लिए जाते हैं। इसकी वजह यह कि गांवों में अब पहले जैसे रोजगार के साधन नहीं रहे। इन वर्गों में भूमिहीनता बड़ा सवाल रही है। ऐसे में इनके पास जीवन–यापन के लिए कोई और विकल्प नहीं होता। हालांकि देश में ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना भी है‚ जिसके तहत ग्रामीण मजदूरों को गांवों में ही कम–से–कम १०० दिनों का रोजगार देने का प्रावधान है। यह भी व्यवस्था है कि कि यदि सरकार रोजगार नहीं दे पाती है‚ तो मजदूरों को मुआवजा पाने का अधिकार है‚ लेकिन यह केवल कागजी बात है।

हकीकत यह है कि आज पूरे देश में मनरेगा योजना को विफल किया जा चुका है। आश्चर्यजनक तथ्य है कि वर्ष २०२०–२१ और वर्ष २०२१–२२ में मनरेगा के तहत आवंटन में करीब ३५ फीसद तक कमी की गई जबकि मनरेगा ने कोरोना महामारी के वक्त दिहाड़़ी मजदूरों की आर्थिकी को मजबूती दी थी। खुदकुशी के आंकड़े सरकार पर सवाल उठाते हैं। सवाल इसलिए भी कि जिस तरह के दावे कोरोना काल के दौरान केंद्र के स्तर पर किए गए या फिर राज्यों की सरकारों द्वारा किए गए‚ वे पूरे नहीं हो सके। मगर इससे भी बड़ा सवाल समाज की संवेदनशीलता का है। दरअसल‚ हुआ यह कि कोरोना काल के दौरान लोगों ने अपना निजी काम भी ठप कर दिया। बड़ी संख्या में लोगों ने मजदूरों को उनकी मजदूरी का भुगतान नहीं किया। इस तरह की असंवेदनशीलता व्यापक स्तर पर पूरे देश में देखने को मिली। बहरहाल‚ खुदकुशी के मसले पर आंकड़ों से इतर जाकर भी विचार किए जाने की आवश्यकता है कि श्रमिकों का वह वर्ग जो हर तरह से उपेक्षित है‚ उसके लिए ठोस उपाय किए जाएं। यह इसलिए भी आवश्यक है क्योंकि देश में खेती पर निर्भरता तेजी से घटती जा रही है (मानसून की अनिश्चितता ने आशंका को गहरा किया है) और लोग विनिर्माण व सेवा क्षेत्र की ओर आशा भरी निगाहों से देख रहे हैं।

सरकार को श्रमिकों के संबंध में अपनी नीति पर पुनर्विचार करना चाहिए ताकि दिहाड़ी मजदूरों को जान देने की नौबत न आए। यह तभी संभव है जब केंद्र सरकार दिहाड़ी मजदूरों को मजदूर मानेगी और उनके लिए भी श्रमिक कानूनों को प्रभावी बनाएगी। उन्हें भी उसी तरह का संरक्षण मिले‚ जिस तरह का संरक्षण संगठित क्षेत्र के मजदूरों को प्राप्त है। रही बात प्रक्रिया तय करने की तो देश में संसद है। संसद को तत्परता से इस मसले पर विचार करना चाहिए। आखिर‚ वह भी तो सत्ता का अभिन्न हिस्सा है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

by UB India News
July 11, 2026
0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में छठे प्रोजेक्ट 17ए स्वदेशी स्टील्थ...

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

by UB India News
July 11, 2026
0

नरोत्तम मिश्रा मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दिग्गज नेताओं में गिने जाते रहे हैं. शिवराज सिंह चौहान...

विधानसभा चुनाव :  BJP ने असम के लिए 88 और केरल के लिए 39 उम्मीदवारों का ऐलान………..

बांकीपुर को लेकर बीजेपी इतना अव्यवस्थित क्यों है ! …

by UB India News
July 11, 2026
0

बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी ने अपने पहले उम्मीदवार अभिषेक बंटी (पिता का चारा घोटाले में नाम होने...

पटना में पूर्व मुखिया संजय यादव की हत्या पर भारी बवाल…………

पटना में पूर्व मुखिया संजय यादव की हत्या पर भारी बवाल…………

by UB India News
July 10, 2026
0

पूर्व मुखिया संजय यादव की अपराधियों ने हत्या कर उनके शव को बिहटा थानाक्षेत्र के राघोपुर गांव के बधार स्थित...

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

by UB India News
July 10, 2026
0

प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्रा से जुड़े कार्यक्रम को लेकर सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि...

Next Post
अंकिता हत्याकांड: किस हद तक संवेदनहीन हो चुका है हमारा सिस्टम

अंकिता हत्याकांड: किस हद तक संवेदनहीन हो चुका है हमारा सिस्टम

2024 के रण में PM मोदी के सामने नीतीश और ममता में विपक्ष का असली रणबांकुर कौन?

2024 के रण में PM मोदी के सामने नीतीश और ममता में विपक्ष का असली रणबांकुर कौन?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend