ADVERTISEMENT
Friday, July 10, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मुकेश अंबानी का ऐलान इस साल दिवाली पर 5G सेवा का होगा आगाज

UB India News by UB India News
August 29, 2022
in कारोबार, खास खबर
0
मुकेश अंबानी का ऐलान इस साल दिवाली पर 5G सेवा का होगा आगाज
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries Limited) के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) इस साल  जिओ के ग्राहकों को एक बहुत बड़ा तोहफा देने जा रहे हैं. कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने आज ऐलान किया है कि इस साल दीवाली तक 5जी सेवाएं देश भर में रोल आउट हो जाएंगी. इसी के साथ रिलायंस जिओ देश की पहली टेलिकॉम कंपनी बन जाएगी जो भारतीय ग्राहकों के लिए 5जी सेवा लेकर आएगी. दरअसल रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani)आज कंपनी की 45वीं वार्षिक जनरल मीटिंग (45th Annual General Meeting of Reliance Industries Limited) में पहुंचे हैं. इस दौरान उन्होंने देश भर को 5जी सेवाओं के रोलआउट होने की जानकारी दी है.

100 मिलियन घरों को डिजिटली जुड़ने का मिलेगा मौका
गौरतलब है कि देश भर को इंटरनेट की 5जी सेवाओं का बेसब्री से इंतजार है. इसी के साथ 5जी इंटरनेट सेवा को एक नए युग की शुरुआत माना जा रहा है. जहां देशवासियों को डिजिटल रूप से जुड़ने का बेहतरीन अनुभव मिलेगा. मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani)ने कहा कि वे जिओ के माध्यम से 100 मिलियन घरों के लिए अगले दो महीनों में स्मार्ट होम सॉल्युशन और बेहतरीन डिटिजल अनुभव लेकर आएंगे.

RELATED POSTS

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

भारत की ऊर्जा सुरक्षा और महंगाई पर खतरा बढ़ा ………………………….

मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani)ने कहा कि जिओ 5जी की उच्चतम  कनेक्टिविटी के साथ अब किसी भी समय किसी भी जगह से किसी से व्यक्ति से कनेक्ट कर पाना आसान हो जाएगा. वहीं जिओ के ग्राहकों को ये सुविधा अफोर्डेबल रेट्स के साथ उपलब्ध करवाई जाएगी. ताकि हर यूजर इस सुविधा का लाभ ले सके .उन्होंने (Mukesh Ambani) कहा कि जिओ 5जी विश्व की सबसे एडवांस नेटवर्क में से एक होगा. यह 4जी सेवाओं पर निर्भर नहीं होगा.

दिसम्बर 2023 तक भारत के हर घर में होगी सुविधा 
मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि फिलहाल इस दिवाली तक कंपनी कुछ मुख्य शहरों को सुविधा उपलब्ध करवाएगा. जिसके बाद अगले साल 2023 तक जिओ की 5जी सेवाओं को भारत के हर घर पहुंचाना कंपनी का लक्ष्य होगा. इस नेटवर्क को देश भर में स्थापित करने के लिए कंपनी 2 लाख करोड़ रुपये की इंवेस्टमेंट भी करेगी.

  1. रिलायंस एजीएम 2014: इस एजीएम में 2015 से जियो को चरणबद्ध तरीके से लॉन्च करने की घोषणा की गई।
  2. ​रिलायंस एजीएम 2016: रिलायंस ने जियो उपभोक्ताओं के लिए वॉयस कॉल फ्री करने की घोषणा की।
  3. ​रिलायंस एजीएम 2017: जियोफोन इंडिया का इंटेलिजेंट स्मार्टफोन.. लाॅन्च करने की घोषणा की गई।
  4. ​रिलायंस एजीएम 2018: JioGigaFiber और JioPhone 2 की घोषणा की गई।
  5. ​रिलायंस एजीएम 2019: माइक्रोसॉफ्ट के साथ साझेदारी की घोषणा की गई। माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला मंच पर पर मौजूद रहे। JioFiber रोल-आउट की घोषण की गई।
  6. ​रिलायंस एजीएम 2020: गूगल पार्टनरशिप और जियो के पहले ‘एंड्रॉयड स्मार्टफोन’ की घोषणा की गई।
  7. ​रिलायंस एजीएम 2021: Jio Phone नेक्स्ट की घोषणा की गई। Google CEO सुंदर पिचाई मुकेश अंबानी के साथ मंच पर मौजूद रहे।

इन बड़ी घोषणाओं पर रहेगी निवेशकों की नजर

1. 5जी रोल-आउट

रिलायंस की एजीएम में मुकेश अंबानी देश में 5जी सेवा शुरू की तारीख का ऐलान कर  सकते हैं। रिलायंस जियो ने 5जी स्पेक्ट्रम की खरीद पर 11 अरब डाॅलर का निवेश किया है। ऐसे में कंपनी एयरटेल और आइडिया से आगे निकलते हुए 5जी सेवा शुरू करने की घोषणा कर सकती है। इस एजीमए में कंपनी 5जी सेवाओं की कुछ प्रमुख विशेषताओं की जानकारी दे सकती है।

2. नई कंपनियों को बाजार में लिस्टिंग

एजीएम में मुकेश अंबानी रिलायंस जियो और रिलायंस रिटेल को बाजार में सूचीबद्ध कराने का ऐलान कर सकते हैं। निवेशक लंबे समय से इन कंपनियों के आईपीओ का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में इसकी घोषणा एजीमए में होने की पूरी उम्मीद है। दोनों कंपनियां अपने-अपने क्षेत्र में बाजार की अग्रणी हैं और अपने प्रतिद्वंद्वियों पर एक मजबूत बढ़त के साथ हैं।

3. ग्रीन इनर्जी पर जोर

रिलायंस इंडस्ट्रीज ग्रीन इनर्जी पर जोर दे रही है। हाल ही में ग्रुप ने ग्रीन एनर्जी पर बड़ा निवेश करने की घोषण की है। इसके बारे में निवेशक और ब्योरा पाने की उम्मीद इस एजीएम से कर सकते हैं। मुकेश अंबानी इसके बारे में ज्यादा ब्योरा उपलब्ध करा सकते हैं।

4. नई पीढ़ी को कारोबार सौंपने की घोषणा

एजीएम में मुकेश अंबानी अपने बच्चों को कारोबार सौंपने की घोषणा कर सकते हैं। उनके तीन बच्चे – बेटी ईशा, बेटे आकाश और अनंत  पहले से ही समूह की नॉन-लिस्टेड विभिन्न फर्मों में  निदेशक हैं। हाल ही में आकाश अंबानी को रिलायंस जियो का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

by UB India News
July 10, 2026
0

प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्रा से जुड़े कार्यक्रम को लेकर सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि...

डिएगो गार्सिया पर हमले ने उड़ा दी US की नींद ………………

भारत की ऊर्जा सुरक्षा और महंगाई पर खतरा बढ़ा ………………………….

by UB India News
July 10, 2026
0

पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच जून में बड़ी मुश्किल से हुआ युद्धविराम जिस तरह से दोनों देशों...

शिव नित्य हैं, शाश्वत हैं, सर्वव्यापक हैं ……..

शिव नित्य हैं, शाश्वत हैं, सर्वव्यापक हैं ……..

by UB India News
July 10, 2026
0

श्री अमरनाथ धाम केवल एक तीर्थ नहीं, अपितु सनातन भारत की तप परंपरा, वैराग्य, आत्मशुद्धि और शिव तत्व की सजीव...

बंगाल में राज्यसभा की तीनों सीटें जीतेगी BJP !

बंगाल में राज्यसभा की तीनों सीटें जीतेगी BJP !

by UB India News
July 10, 2026
0

पश्चिम बंगाल से राज्यसभा की 3 सीटों पर 24 जुलाई को होने वाले उपचुनाव से पहले राज्य की राजनीति में...

बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,150 के पार

बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,150 के पार

by UB India News
July 10, 2026
0

शुक्रवार सुबह भारतीय शेयर बाजार में चौतरफा तेजी देखने को मिली, जिसने दलाल स्ट्रीट के निवेशकों को गदगद कर दिया...

Next Post

Best Grasp's Levels In Geographic Info Techniques

Best Grasp's Levels In Geographic Info Techniques

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend