ADVERTISEMENT
Wednesday, July 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

ग्रामीण विकास विभाग के इंजीनियर के ठिकानों पर छापेमारी, करोड़ों की संपत्ति बरामद

UB India News by UB India News
August 28, 2022
in किशनगंज, खास खबर, पटना
0
ग्रामीण विकास विभाग के इंजीनियर के ठिकानों पर छापेमारी, करोड़ों की संपत्ति बरामद
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में भ्रष्‍ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है. इसी क्रम में  एक बड़ी खबर सामने आ रही है. निगरानी विभाग की टीम ने एक इंजीनियर के ठिकानों पर एक साथ छापा मारा है. छापे को लेकर चौंकाने वाली तस्‍वीरें सामने आई हैं. आरोपी इंजीनियर के ठिकानों से बड़ी तादाद में भारतीय नोट बरामद किए गए हैं. इतीन बड़ी संख्‍या में भारतीय नोट देखकर निगरानी की टीम भी हतप्रभ रह गई. यह कोई पहला मौका नहीं है, जब बिहार में इस तरह के छापे मारे गए हैं. इससे पहले भी निगरानी विभाग की टीम भ्रष्‍ट अधिकारियों के खिलाफ छापेमारी कर चुकी है. बता दें कि बिहार में भ्रष्‍ट अधिकारियों के खिलाफ लगातार छापा मारने की कार्रवाई की जा रही है.

किशनगंज ग्रामीण कार्य विभाग में कार्यरत अभियंता संजय कुमार राय के किशनगंज स्थित तीन ठिकाने पर आय से अधिक संपत्ति मामले को लेकर शनिवार को निगरानी विभाग की छापेमारी की गई। वहीं एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के पटना में भी दो ठिकाने पर छापेमारी की जा रही है। निगरानी की 13 सदस्यीय टीम ने किशनगंज में अभियंता संजय कुमार राय के रूईधाशा स्थित आवास और उसके द्वारा रखे गए निजी इंजीनियर ओम प्रकाश यादव के लाइनपाड़ा आवास और कार्यालय के कैशियर खुर्रम सुल्तान के लाइनपाड़ा स्थित आवास पर छापेमारी की गई।

RELATED POSTS

राम मंदिर के नाम पर फर्जी रसीद ,गोपाल राव पर भी चढ़ावा चोरी की आंच!

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

छापेमारी में ग्रामीण कार्य विभाग के निजी इंजीनियर ओमप्रकाश के घर से करीब तीन करोड़ रुपये नकदी और विभाग के कैशियर के घर से करीब एक करोड़ रुपये नकदी बरामद हुआ है। कुल कितनी राशि है इसके लिए मशीन मंगाई जा रही है।

टीम का नेतृत्व कर रहे निगरानी के डीएसपी अरूण कुमार पासवान ने बताया कि किशनगंज ग्रामीण कार्य विभाग वन के अभियंता संजय कुमार राय और उनके द्वारा रखे गए निजी इंजीनियर ओम प्रकाश यादव और कैशियर खुर्रम सुल्तान के घर छापेमारी की गई। इस दौरान निजी इंजीनियर के घर से करीब तीन करोड़ रुपये नकदी और कैशियर के घर से करीब एक करोड़ रुपये नकदी बरामद हुई है।

कुल कितनी राशि है इसके लिए नोट गिनने की मशीन मंगाई जा रही है। उन्होंने बताया कि 26 अगस्त को निगरानी में कार्यपालक अभियंता संजय कुमार राय के विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया था। मामला दर्ज होने के बाद पटना स्थित उनके दो ठिकाने और किशनगंज में तीन ठिकाने पर छापेमारी की गई है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या है अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावे के गबन का पूरा मामला………………

राम मंदिर के नाम पर फर्जी रसीद ,गोपाल राव पर भी चढ़ावा चोरी की आंच!

by UB India News
July 8, 2026
0

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस ने आरोपियों से मंदिर की फर्जी चंदे की...

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

by UB India News
July 8, 2026
0

भारत के रक्षा क्षेत्र के लिए मंगलवार एक अहम दिन बनकर आया। दरअसल, इंडोनेशिया ने भारत से उसकी ब्रह्मोस मिसाइल...

मुनीर के मंसूबे नाकाम होंगे………………

मुनीर के मंसूबे नाकाम होंगे………………

by UB India News
July 8, 2026
0

पाकिस्तान एक बार फिर भारत के एक्शन से बौखला गया है. भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद सिंधु जल...

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

by UB India News
July 8, 2026
0

इंग्लैंड ने तीसरे टी-20 मैच में भारत को 125 रन से हरा दिया। यह टी-20 में भारत की सबसे बड़ी...

FIFA World Cup 2026 :क्या इजिप्ट के साथ हुई बेईमानी…

FIFA World Cup 2026 :क्या इजिप्ट के साथ हुई बेईमानी…

by UB India News
July 8, 2026
0

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अर्जेंटीना क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है, लेकिन राउंड ऑफ 16 में हुआ उनका मैच...

Next Post
लालू कभी भी दे सकते हैं नीतीश को झटका: सुशील मोदी

लालू कभी भी दे सकते हैं नीतीश को झटका: सुशील मोदी

भाजपा नेताओं की अवैध संपत्ति पर बुलड़ोजर चलायें नीतीशः अतुल

भाजपा नेताओं की अवैध संपत्ति पर बुलड़ोजर चलायें नीतीशः अतुल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend