ADVERTISEMENT
Wednesday, July 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

एशिया कप: भारत का बहूत कुछ दाव पर ……..

UB India News by UB India News
August 27, 2022
in क्रिकेट, खास खबर
0
एशिया कप: भारत का बहूत कुछ दाव पर ……..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट प्रतिद्वंद्विता में पहले जैसा करंट तो नहीं दिखता है। पर दोनों के मुकाबले का बेसब्री से इंतजार अभी भी किया जाता है। यही वजह है कि भारत और पाकिस्तान के क्रिकेटप्रेमियों को ही नहीं बल्कि सारे जहान के क्रिकेट प्रेमियों को दोनों देशों के बीच २८ अगस्त को खेले जाने वाले एशिया कप मुकाबले का इंतजार है। दोनों देशों के मुकाबले में भले ही अब मर–मिटने वाला अंदाज नहीं दिखता पर यह जरूर है कि आज भी दोनों में से कोई भी टीम हारना पसंद नहीं करती है और दोनों का यही रुख मुकाबले की रोमांचकता को बढ़ाता रहा है। यही कारण है कि चाहे आईसीसी हो या एशियाई क्रिकेट महासंघ दोनों ही इन मुकाबलों की लोकप्रियता को भुनाने में नहीं चूकते हैं।

संयुक्त अरब अमीरात में २७ अगस्त से ११ सितम्बर तक होने वाले एशिया कप में भारत और पाकिस्तान को एक ग्रुप में रखने का परिणाम यह है कि यह है कि दोनों परंपरागत प्रतिद्वंद्वी इसमें तीन बार आमन–सामने हो सकते हैं। इस बार फॉर्मेट यह है कि दोनों ग्रुपों की टॉप दो टीमें सुपर फोर में स्थान बनाएंगी‚ जिसमें भारत और पाकिस्तान दोनों के पहुंचने की उम्मीद की ही जा सकती है। सुपर फोर की टॉप दो टीमों के बीच फाइनल खेला जाना है। वैसे इस टूर्नामेंट में श्रीलंका‚ अफगानिस्तान और बांग्लादेश की भी मजबूत टीमें हैं‚ इसलिए कोई भी टीम फाइनल में पहुंचने का माद्दा रखती है। पर भारत और पाकिस्तान के बीच दो मुकाबले तो तय ही लगते हैं। अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में पाकिस्तान के मुकाबले भारतीय टीम पिछले काफी समय से बेहतर प्रदर्शन करती रही है। एशिया कप में भारत का रिकॉर्ड़ भी बेहतर है। दोनों देशों के बीच अब तक खेले गए १४ मैचों में से आठ बार भारत और पांच बार पाकिस्तान जीता है और एक में कोई परिणाम नहीं निकला‚ लेकिन पिछले साल टी–२० विश्व कप में पाकिस्तान ने भारत को १० विकेट से शिकस्त देकर यह भरोसा तो बना लिया है कि वह अपनी इस परंपरागत प्रतिद्वंद्वी को फतह करने का माद्दा रखती है। पर शेन वाटसन को भारत के इस विश्व कप को जीतने की बेहतर संभावनाएं लगती हैं। इसकी वजह वह पिछले साल हुए टी–२० विश्व कप के बाद से भारत ने खेले २४ टी–२० मैचों में से १९ जीता है। पाकिस्तान को विश्व कप के बाद से बहुत मैच खेलने को नहीं मिले हैं और उन्होंने सात ही मैच खेले हैं‚ जिसमें से सिर्फ एक ऑस्ट्रेलिया के हाथों हारा है। वह इस साल तो बहुत ही कम टी–२० मैच खेली है। भारत की निगाहें लगातर तीसरी बार एशिया कप जीतने पर रहेंगी। भारत असल में ढांचागत सुविधाओं के मामले में एशिया के बाकी सभी देशों से बहुत आगे है और उसने पिछले एक–डे़ढ़ दशक में ऐसी छवि बनाई है कि दुनिया की हर दिग्गज टीम भारत से खेलना चाहती है। इसकी वजह शायद भारत के साथ खेलने से बोर्ड़ों की अच्छी–खासी कमाई होना है। यह स्थिति अन्य टीमों की कतई नहीं है। इसलिए बाकी टीमों को भारत की तरह खेलने के ज्यादा मौके नहीं मिलते हैं। इसके अलावा भारत में आईपीएल के आयोजन की वजह से प्रतिभाओं की भी भरमार रहती है। यही वजह है कि भारतीय टीम एक साथ दो टीमें भी दौरे पर भेजने लगी है। इन सब कारणों से भारत अन्य टीमों के मुकाबले आगे नजर आता है। फिर भी पाकिस्तान के अलावा श्रीलंका‚ अफगानिस्तान और बांग्लादेश अपना दिन होने पर चौंकाने का माद्दा तो रखते ही हैं।

RELATED POSTS

ट्रंप की नीतियां अमेरिकी संस्थापक सिद्धांतों के विपरीत …………..

राष्ट्रपति मैक्रों के होटल के बाहर धमाके, 18 घायल

भारतीय क्रिकेट प्रेमी जिस उत्सुकता से पाकिस्तान के साथ मुकाबले का इंतजार कर रहे हैं‚ उतनी ही उनकी उत्सुकता स्टार खिलाड़़ी विराट कोहली के बल्ले से रनों की आग उगलते देखने की भी है। असल में विराट कोहली काफी लंबे समय से रंगत से दूर बने हुए हैं। सभी विशेषज्ञ मानते हैं कि उन्हें रंगत में आने के लिए सिर्फ एक अच्छी पारी का इंतजार है। पर सवाल यह है कि वह पारी आएगी कब। वह यदि इसमें भी रंगत नहीं पाते हैं तो इस साल १६ अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया में होने वाले विश्व कप में खेलने की उनकी संभावनाएं कम हो सकती हैं। वैसे विराट का पाकिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड़ शानदार है। उन्होंने सात टी–२० मैचों में ७७.७५ के औसत से ३११ रन बनाए हैं‚ जिसमें तीन अर्द्धशतक शामिल हैं। दोनों देशों के बीच पिछले साल टी–२० विश्व कप में विराट को सस्ते में निकालने वाले शाहीन शाह आफरीदी के चोटिल होकर बाहर होने का फायदा मिल सकता है। विराट कोहली के एशिया कप में रंगत पाते ही भारत की साल आखिर में टी–२० विश्व कप में भाग लेने वाली टीम को भी अंतिम रूप मिल जाएगा। इसके बाद भारत को ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी–२० सीरीजों से अपनी तैयारियों को मापने का मौका मिल जाएगा। इस मुकाबले में दोनों टीमों के स्ट्राइक गेंदबाज बुमराह और शाहीन की अनुपस्थिति में बाकी गेंदबाजों के प्रदर्शन पर बहुत कुछ निर्भर रहने वाला है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण की बड़ी बातें ……………..

ट्रंप की नीतियां अमेरिकी संस्थापक सिद्धांतों के विपरीत …………..

by UB India News
July 7, 2026
0

अमेरिका ने 4 जुलाई को अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मनाई। पेंसिलवेनिया और न्यूयार्क जैसे तेरह राज्यों के प्रतिनिधियों ने...

राष्ट्रपति मैक्रों के होटल के बाहर धमाके, 18 घायल

राष्ट्रपति मैक्रों के होटल के बाहर धमाके, 18 घायल

by UB India News
July 7, 2026
0

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों सीरिया के ऐतिहासिक दौरे पर हैं। उनके दौरे के बीच ही सीरिया की राजधानी दमिश्क...

लोकसभा के स्पीकर को क्या कभी हटाया गया?

मानसून सत्र से पहले एक्शन में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला…………..

by UB India News
July 7, 2026
0

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला संसद के आगामी मानसून सत्र की शुरुआत से पहले तृणमूल कांग्रेस (TMC) और शिवसेना (UBT) में हुई बगावत...

क्या चंपत राय को उनका अहंकार ले डूबा?

क्या चंपत राय को उनका अहंकार ले डूबा?

by UB India News
July 7, 2026
0

राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय और अनिल मिश्रा की छुट्टी हो गई। चंपत राय की जगह कृष्ण मोहन को...

वायनाड क्यों बन गया ‘कब्रिस्तान’?

वायनाड क्यों बन गया ‘कब्रिस्तान’?

by UB India News
July 7, 2026
0

7 जुलाई 2026 सुबह... केरल के वायनाड जिले के मेप्पाडी के पास कल्लाडी में मीनाक्षी ब्रिज के नजदीक अचानक धरती...

Next Post
तेजस्वी सीबीआई को चुनौती और चेतावनी दोनों दे रहे हैं…………

तेजस्वी सीबीआई को चुनौती और चेतावनी दोनों दे रहे हैं............

आज से दो दिनी गुजरात दौरे पर PM मोदी , साबरमती रिवर फ्रंट पर खादी उत्सव में करेंगे शिरकत

आज से दो दिनी गुजरात दौरे पर PM मोदी , साबरमती रिवर फ्रंट पर खादी उत्सव में करेंगे शिरकत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend