ADVERTISEMENT
Tuesday, July 7, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

धमाल नहीं भ्रष्टाचार करेंगे नीतीश-तेजस्वी :विजय सिन्हा

UB India News by UB India News
August 26, 2022
in पटना, भाजपा
0
धमाल नहीं भ्रष्टाचार करेंगे नीतीश-तेजस्वी :विजय सिन्हा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

आज बिहार विधानसभा के विशेष सत्र का समापन हो गया. शुक्रवार को जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा के नेतृत्व में पूरे विपक्ष ने समिति की रिपोर्ट सदन में पेश नहीं करने को लेकर काफी हंगामा किया. भाजपा के विधायकों का कहना था कि बिहार में घोटाले को दबाने के लिए कमिटी की रिपोर्ट सदन में पेश नहीं की जा रही. विशेष सत्र के समापन के बाद नेता प्रतिपक्ष ने सीएम नीतीश कुमार पर सीधा आरोप लगाया और कहा कि समिति की रिपोर्ट में सीएम नीतीश के सात निश्चय में बड़े स्तर पर घोटाले की बात है.

बिहार विधानसभा के समापन के बाद नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने प्रेस कांफ्रेंस कर नीतीश सरकार पर गंभीर आरोप लगाये. उन्होंने कहा कि सरकार के दबाव में सदन की कार्यसूची को बदला गया था. कार्य सूची में आए गए विषय को क्यों रोका गया? सरकार को जबाव देना चाहिए. कार्य सूची बदलने के पीछे मकसद था कि किसी तरह से आचार समिति और विशेष समिति की रिपोर्ट को सदन में पेश नहीं हो. क्यों कि बुधवार को जब सदन में रिपोर्ट पेश हो जाती तो नीतीश सरकार के भ्रष्टाचार की पोल खुल जाती.

RELATED POSTS

10 जुलाई को बिहार NDA की बड़ी बैठक ,

बांकीपुर उपचुनाव : आज से शुरू होगा नामांकन , 30 को होगा मतदान

बिहार विधानसभा में नेता विरोधी दल विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि कमिटि ने करोड़ों के घोटाले की रिपोर्ट दी है. इसे सदन को जानने का अधिकार है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि हम दोनों मिलकर धमाल करेंगे. इनका धमाल शुरू हो गया है. यह लोग भ्रष्टाचार का कमाल करेंगे. भ्रष्टाचार और घोटाला के संबंध के प्रतिवेदन को सदन पटल पर नहीं लाना इसका प्रारंभ है.

विजय सिन्हा ने सीधे तौर पर कहा कि इस रिपोर्ट में मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री का नाम है. विजय सिन्हा ने कहा कि जहां घोटाले हुए हैं वो सीएम नीतीश कुमार का ड्रीम प्रोजेक्ट हैं. सीएम नीतीश कुमार के सात निश्चय और श्रम संसाधन विभाग के अंदर कौशल विकास से जुड़ा मामला है. नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि आज बिहार विधानसभा में नए अध्यक्ष का चयन हुआ है. हम लोगों ने संवैधानिक पद का सम्मान किया है और अपना समर्थन दिया है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

सम्राट कैबिनेट का विस्तार 7 मई को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होगा, पीएम मोदी और अमित शाह की होगी मौजूदगी !

10 जुलाई को बिहार NDA की बड़ी बैठक ,

by UB India News
July 7, 2026
0

बिहार में संगठन और सरकार के बीच तालमेल को और मजबूत करने की कवायद तेज हो गई है. इसी कवायद...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित , 30 जुलाई को मतदान  3 अगस्त को होगी मतगणना……

बांकीपुर उपचुनाव : आज से शुरू होगा नामांकन , 30 को होगा मतदान

by UB India News
July 6, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की अधिसूचना सोमवार को जारी हो जाएगी। इसी के साथ जिले में आदर्श आचार संहिता और नामांकन...

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

by UB India News
July 6, 2026
0

दिवंगत केंद्रीय मंत्री डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति को स्थायी रूप से संजोने के लिए सम्राट सरकार ने एक...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

सम्राट सरकार बिहार के 5 शहरों के नाम बदलेगी ? …………..

by UB India News
July 6, 2026
0

सदगुरु पटना आए तो कहा कि इस शहर को पटना नहीं ‘पाटलिपुत्र’ कहिए। 'पाटली' एक फूल का नाम है और...

बिहार विधानसभा बजट सत्र का आज आखिरी दिन , CAG रिपोर्ट पर हंगामे के आसार………………..

दो दशक बाद बगैर नितीश होगा विधानमंडल सत्र ………………….

by UB India News
July 6, 2026
0

बिहार विधानमंडल का आगामी मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होकर 24 जुलाई तक चलेगा। इस संबंध में औपचारिक अधिसूचना...

Next Post
ठंडा दिया जाएगा… तेजस्वी के बयान पर नित्यानंद का पलटवार कहा – ठंडा तू करिए दे…

ठंडा दिया जाएगा... तेजस्वी के बयान पर नित्यानंद का पलटवार कहा - ठंडा तू करिए दे...

बिहार सबकुछ समझा देगा

बिहार सबकुछ समझा देगा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend