गृह मंत्रालय में गुरुवार को आंतरिक सुरक्षा और जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) पर उच्च स्तरीय बैठक शुरू हुई है. गृहमंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) की अध्यक्षता में जारी इस बैठक में एनएसए अजीत डोभाल, केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला, सेना प्रमुख मनोज पांडे, जम्मू-कश्मीर एलजी मनोज सिन्हा के साथ रिसर्च एंड एनालिसिस विंग के प्रमुख सामंत गोयल, सीआरपीएफ डीडी कुलदीप सिंह ने बैठक में भाग लिया.
सूत्रों ने बताया कि इसमें जम्मू कश्मीर के विकास कार्यो और सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा होगी. हाल ही में हुए कश्मीरी पंडितों और गैर कश्मीरी लोगो पर हुए टारगेटेड किलिंग पर भी बात इस बैठक में होगी.







