ADVERTISEMENT
Monday, July 6, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

15 घंटे छापेमारी, CRPF की टीम पर हमला

UB India News by UB India News
August 27, 2022
in Lokshbha2024, अपराध, मधुबनी
0
15 घंटे छापेमारी, CRPF की टीम पर हमला

RELATED POSTS

पाकिस्तान को आतंकवाद पर नरमी की उम्मीद नहीं करनी चाहिए…………

मुजफ्फरपुर में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार विधानसभा में बुधवार को जहां महागठबंधन की सरकार के सामने बहुमत साबित करने की चुनौती थी, वहीं दूसरी ओर बुधवार को ही सुबह-सुबह आरजेडी के कई नेताओं के ठिकानों पर सीबीआई की दबिश से सनसनी फैल गई. आरजेडी के राज्यसभा सांसद डॉ फैयाज अहमद के मधुबनी स्थित आवास के अलावा कई और ठिकानों पर सीबीआई की टीम सुबह करीब 7 बजे पहुंची जिसके बाद देर रात तक छापेमारी हुई.

बिहार के मधुबनी में आरजेडी के राज्यसभा सांसद डॉ फैयाज अहमद (RJD Rajya Sabha MP Dr Fayaz Ahmed) के आवास पर बुधवार को काफी देर तक सीबीआई की छापेमारी जारी रही. छापेमारी को लेकर सांसद के समर्थकों ने जमकर बवाल मचाया है. इस दौरान सीआरपीएफ के जवानों पर जमकर पथराव किया गया. साथ ही सुरक्षा में आए सीआरपीएफ जवानों के बसों के शीशे तोड़ दिए. बचाव में जवानों ने भी लाठीचार्ज किया है.ये भी पढ़ेंः RJD नेताओं के ठिकाने पर CBI का छापा.. 200 से ज्यादा जमीन के डीड मिले.. 20 किलो से ज्यादा सोना..मधुबनी में सीआरपीएफ जवानों पर पत्थरबाजीबना रहा तनावपूर्ण माहौलः सांसद फैयाज अहमद के घर पर सीबीआई की जांच के (CBI raids in Madhubani ) दौरान माहौल काफी तनावपूर्ण बन गया था. सांसद के समर्थकों ने छापेमारी का विरोध किया और सुरक्षा में आए सीआरपीएफ जवानों से भिड़ गए. जब सीआरपीएफ ने बचाव में लाठी चार्ज किया तो आक्रोशित समर्थक तितर-बितर हुए. इसके बाद भी आक्रोशित समर्थक नहीं माने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह का पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी की.
पथराव में सीआरपीएफ के कुछ जवान घायलः सांसद के समर्थकों की ओर से सीआरपीएफ जवानों पर पथराव के दौरान कुछ जवान घायल हो भी गए. इसके बाद जवानों ने हवाई फायरिंग के लिए राइफल भी कॉक की (बचाव में फायरिंग की तैयारी). उसी दौरान सांसद फैयाज अहमद घर ने घर से बाहर निकल कर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की. इसके बाद स्थिति नियंत्रण में आ सकी. जवानों पर पथराव के बाद सदर एसडीपीओ और एसडीएम भी मौके पर पहुंचे और समर्थकों से शांति की अपील की.सांसद के समझाने पर माने समर्थकः समर्थकों को समझाने के क्रम में बाहर निकले सांसद डॉ फैयाज अहमद ने मीडिया से कहा सीबीआई की जांच में कुछ नहीं मिला है. मैंने सहयोग किया और हमलोगों को सहयोग करने की जरूरत भी है. वह अपना काम कर रहे थे. डॉ फैयाज अहमद कई शिक्षण संस्थान के मालिक हैं. इनके ठिकाने पर आय से अधिक संपत्ति को लेकर छापेमारी की. इस मामले को लेकर किसी भी प्रकार के बयान देने से अधिकारी बचते नजर आए. अब देखना है सीबीआई की छापेमारी में क्या सामने आता है.
”जांच एक प्रक्रिया है. सीबीआई अफसरों ने जांच की, लेकिन मेरे यहां कुछ नहीं मिला. मैंने जांच में सहयोग किया और भी हम सबलोग को जांच में सहयोग करना चाहिए” – डॉ फैयाज, राज्यसभा सांसद, आरजेडी

 मधुबनी में स्टेडियम रोड स्थित फैयाज अहमद के आवास पर जांच एजेंसी के पहुंचने की खबर फैलते ही महागठबंधन के तमाम दलों के कार्यकर्ताओं की भीड़ आरजेडी सांसद के आवास के बाहर जमा हो गई.

मधुबनी में स्टेडियम रोड स्थित फैयाज अहमद के आवास पर जांच एजेंसी के पहुंचने की खबर फैलते ही महागठबंधन के तमाम दलों के कार्यकर्ताओं की भीड़ आरजेडी सांसद के आवास के बाहर जमा हो गई.

 फैयाज अहमद के ठिकानों पर सीबीआई की कार्रवाई बुधवार रात के करीब साढ़े दस बजे तक चली...इस दौरान फैयाज अहमद के आवास के बाहर महागठबंधन के कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ नारेबाजी करती रही है,वहीं सड़क पर आगजनी कर सीबीआई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी लगातार जारी रहा.

फैयाज अहमद के ठिकानों पर सीबीआई की कार्रवाई बुधवार रात के करीब साढ़े दस बजे तक चली…इस दौरान फैयाज अहमद के आवास के बाहर महागठबंधन के कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ नारेबाजी करती रही है,वहीं सड़क पर आगजनी कर सीबीआई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी लगातार जारी रहा.

 इस दौरान कुछ ग्रामीणों के द्वारा पत्थरबाजी भी की गई,जिसमें सीआरपीएफ की बस का कांच क्षतिग्रस्त हो गया. हालांकि उग्र विरोध प्रदर्शन और आगजनी की जानकारी मिलने पर फैयाज अहमद खुद घर से बाहर निकलकर अपने समर्थकों से शांति बनाए रखने और जांच एजेंसी का सहयोग करने की अपील की.

 इसके बाद ग्रामीण शांत हुए. मीडिया के पूछने पर फैयाज अहमद ने कहा कि सब कुछ ठीक है हमलोगों ने जांच में पूरा सहयोग किया.

इसके बाद ग्रामीण शांत हुए. मीडिया के पूछने पर फैयाज अहमद ने कहा कि सब कुछ ठीक है हमलोगों ने जांच में पूरा सहयोग किया.

 आरजेडी सांसद ने ये भी कहा कि जांच एजेंसी की कार्रवाई लगभग पूरी हो चुकी है और उनके ठिकानों से सीबीआई को कुछ भी नहीं मिला है.

आरजेडी सांसद ने ये भी कहा कि जांच एजेंसी की कार्रवाई लगभग पूरी हो चुकी है और उनके ठिकानों से सीबीआई को कुछ भी नहीं मिला है

 फैयाज अहमद के ठिकानों पर हुई छापेमारी के संबंध में जांच एजेंसियों की ओर से फिलहाल किसी तरह की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है.

फैयाज अहमद के ठिकानों पर हुई छापेमारी के संबंध में जांच एजेंसियों की ओर से फिलहाल किसी तरह की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पाकिस्तान को आतंकवाद पर नरमी की उम्मीद नहीं करनी चाहिए…………

पाकिस्तान को आतंकवाद पर नरमी की उम्मीद नहीं करनी चाहिए…………

by UB India News
July 5, 2026
0

केंद्र सरकार ने गैर-कानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम यानी यूएपीए के तहत पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में रह रहे...

मुजफ्फरपुर में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

मुजफ्फरपुर में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

by UB India News
July 5, 2026
0

बिहार का मुजफ्फरपुर शनिवार सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा. यहां एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर...

गुजरात एटीएस ने जैश के लिए काम करने वाले 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार …………….

गुजरात एटीएस ने जैश के लिए काम करने वाले 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

पाकिस्तान अभी भी भारत के खिलाफ आतंकी साजिश को अंजाम देने की फिराक में रहता है. उसका आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद...

भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में जगदीशपुर एसडीएम की Inside Story……………

भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में जगदीशपुर एसडीएम की Inside Story……………

by UB India News
June 28, 2026
0

बिलौटी मौजा की जिस जमीन पर जवइनियां गांव के बाढ़ विस्थापितों को बसाया जा रहा है, वहां विकास के लिए...

भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर की न्यायिक जांच शुरू

भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर की न्यायिक जांच शुरू

by UB India News
June 26, 2026
0

भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर की न्यायिक जांच शुरू हो गई है। गुरुवार सुबह रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा अपनी...

Next Post
जातीय समीकरण के साथ नीतीश को जवाब देने के लिए दोनों सदनों में भाजपा ने बनाई रणनीति

जातीय समीकरण के साथ नीतीश को जवाब देने के लिए दोनों सदनों में भाजपा ने बनाई रणनीति

धार्मिक उन्माद और कट्टरता फैलाने वालों के लिए  कोई जगह नहीं………

धार्मिक उन्माद और कट्टरता फैलाने वालों के लिए कोई जगह नहीं.........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend