ADVERTISEMENT
Sunday, July 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

दिल का दौरा पड़ने से सोनाली फोगाट का हुआ निधन ,परिवार को हत्या का शक

UB India News by UB India News
August 24, 2022
in खास खबर, दुर्घटना
0
दिल का दौरा पड़ने से सोनाली फोगाट का हुआ निधन ,परिवार को हत्या का शक
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता और टिक टॉक स्टार सोनाली फोगट (Sonali Phogat) का सोमवार 22 अगस्त को गोवा में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. सोनाली ने हरियाणा की आदमपुर सीट से बीजेपी नेता कुलदीप बिश्नोई के खिलाफ आखिरी चुनाव लड़ा था, जिसमें उन्हें मात मिली थी, वहीं पिछले सप्ताह कुलदीप बिश्नोई से उन्होंने उनके आवास पर जाकर मुलाकात भी की थी, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर देखने को मिली थीं. सोनाली फोगाट ने हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी का दामन थामा था. उन्होंने (Sonali Phogat)हिसार से कुलदीप बिश्नोई के खिलाफ चुनाव लड़ा था.

आपको बता दें कि अब कुलदीप बिश्नोई ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है, जिसके बाद आदमपुर सीट खाली है. सोनाली (Sonali Phogat) ने इस सीट पर फिर से टिकट की दावेदारी की थी. सोनाली फोगाट एक ऐक्‍ट्रेस और फेमस टिकटॉक स्‍टार भी रहीं हैं. इसके साथ ही वो बिग बॉस 14 में भी नजर आई थीं, जहां उन्होंने दर्शकों को एंटरटेंन करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी.

RELATED POSTS

मुंबई में आफत की बारिश!

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

बता दें, 2019 में हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले वह बीजेपी में शामिल हुई थीं. अब उनके (Sonali Phogat) निधन से उनके फैंस और उनके करीबी काफी परेशान हैं. लोग उनको (Sonali Phogat)सोशल मीडिया के जरिए उनके लिए शोक जाहिर कर रहे हैं.

सोनाली की बहन रूपेश का कहना है कि सोनाली ने खाने में गड़बड़ी होने की बात मां को बताई थी। कहा था कि इसका असर उसके शरीर पर पड़ रहा था। इसलिए परिवार को शक है कि उसकी हत्या की गई है। मामले की जांच CBI से कराई जानी चाहिए।

सोनाली की बहन ने बताया, ‘परसों ही बात हुई थी। वह बिल्कुल ठीक थी और अपने फार्म हाउस पर थी, लेकिन मां से बात करते हुए उसने कहा कि उसे अपना शरीर ठीक नहीं लगता। जैसे किसी ने कुछ कराया हो। कुछ गड़बड़ लग रही है। कल शाम को भी मां से सोनाली की इसी टॉपिक पर बात हुई। तब भी उसने कहा कि कोई साजिश रची जा रही है। सुबह मैसेज आया कि उसकी दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।’

सोनाली की जेठानी मनोज फोगाट ने बताया कि परसों वह घर आई थी। यहीं से वह किसी काम के सिलसिले में मुंबई और गोवा के लिए निकली थी। सोनाली की एक बेटी है, जो निजी स्कूल में हॉस्टल में रहती है।

कल हिसार में होगा अंतिम संस्कार

सोनाली की मौत की जानकारी मिलते ही भाई वतन ढाका और परिवार के अन्य सदस्य गोवा के लिए रवाना हो गए। कल हरियाणा के हिसार जिले के सोनाली फोगाट का अंतिम संस्कार किया जाएगा। सोनाली 22 से 25 तक गोवा टूर पर थीं। सोनाली की मौत की पुष्टि उसके भाई वतन ढाका ने ही की थी। सोनाली की एक बेटी है और उसकी पति संजय फोगाट की 2016 में रहस्यमय परिस्थतियों में मौत हो गई थी। वहीं टिक टॉक स्टार, बिग बॉस फेम सोनाली की इस मौत से उनके फैन्स स्तब्ध हैं।

ट्विटर-फेसबुक पर अपलोड की लास्ट फोटो

सोनाली फोगाट ने करीब 13 घंटे पहले 22 अगस्त की रात को अपने ट्विटर अकाउंट पर लास्ट DP लगाई थी। सोनाली ने फेसबुक अकाउंट पर भी अपनी फोटो अपलोड की थी। जिस पर सोनाली ने लिखा था कि दबंग लेडी, रियल बोस लेडी, ऑल रेडी स्माइल।​​​​​​​

CM मनोहर लाल ने जताया शोक
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सोनाली के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने लिखा कि भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट जी के आकस्मिक निधन का बेहद दुखद समाचार प्राप्त हुआ।

नवीन जयहिंद की जांच की मांग

आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता नवीन जयहिंद ने ट्वीट करे सोनाली की मौत की जांच की मांग मुख्यमंत्री मनोहर लाल से की है।

2019 का चुनाव भाजपा की टिकट पर लड़ा

​​​​​​​​​​​​​​सोनाली ने आदमपुर सीट से भाजपा की टिकट पर 2019 में विधानसभा लड़ा था, लेकिन वह हार गई थीं। इसके बाद सोनाली आदमपुर में सक्रिय रहीं। सोनाली को कुलदीप बिश्नोई ने हराया था।

2006 में एंकरिंग से की थी करियर की शुरुआत

सोनाली ने अपने करियर की शुरुआत साल 2006 में एंकरिंग से की थी। वह हिसार दूरदर्शन के लिए एंकरिंग करती थीं। दो साल बाद 2008 में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ले ली। सोनाली पंजाबी और हरियाणवी फिल्में, म्यूजिक वीडियोज कर चुकी थीं। उन्होंने साल 2019 में फिल्म छोरियां छोरों से कम नहीं होती में काम किया था। यह उनकी पहली फिल्म थी।

टीवी की दुनिया में कदम

सोनाली फोगाट का जन्म 21 सितंबर 1979 को हरियाणा के फतेहाबाद के भट्टू कलां में हुआ था। उनका घर हिसार में है। बता दें सोनाली फोगाट की शादी संजय फोगाट से हुई थी। उनकी एक यशोधरा नाम की बेटी है। पति के निधन के बाद सोनाली फोगाट ने टीवी की दुनिया में बतौर एंकर कदम रखा था। बता दें उन्होंने दूरदर्शन में सबसे पहले काम किया था। साल 2019 में वह एक वेब सीरीज द स्टोरी ऑफ बदमाशगढ़ में भी नजर आई थीं। वहीं 2019 में ही वह एक हरियाणवी म्यूजिक वीडियो बंदूक आली जाटनी में अभिनय किया था। साल 2020 में एक टीवी सीरियल अम्मा: एक मां जो लाखों के लिए बनी अम्मा में उन्होंने नवाज शाह की पत्नी का किरदार निभाया था।

बिग बॉस से मिला बड़ा फेम 

सोनाली सोशल मीडिया पर काफी फेमस हो चुकी थीं। लेकिन उन्हें ‘बिग बॉस 14’ में बतौर प्रतियोगी देखा गया। बता दें ‘बिग बॉस 14’ में वह वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में दिखाई दी थी। इस शो में टीवी एक्टर अली गोनी भी थे। जिस वजह से सोनाली हमेशा ट्रोल हुआ करती थी। बता दें सोनाली ने इस बात का खुलासा किया था की उनके दिल में अली गोनी के लिए फीलिंग्स हैं और वो उस फीलिंग्स का इजहार भी किया करती थी। एक बेटी की मां और 12 साल बड़ी होने के बावजूद अली गोनी के प्यार में पड़ने के कारण लोग उन्हें काफी ट्रोल करते थे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मुंबई में आफत की बारिश!

मुंबई में आफत की बारिश!

by UB India News
July 4, 2026
0

मुंबई में लगातार हो रही मॉनसून की बारिश की वजह से हाल बहुत ही खराब है. शनिवार को भी तेज...

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

by UB India News
July 4, 2026
0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 4 जुलाई, 2026 को नई दिल्ली में एक मीडिया संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित...

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारत के खिलाफ चीन-पाकिस्तान के एजेंडे का पर्दाफाश हो गया है। दरअसल, ईरान-अमेरिका जंग में 'मध्यस्थता' की बात पर भारत की तरफ...

विपक्ष के महिला सांसदों के प्रदर्शन के दौरान आखिर हुआ क्या था !

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा, कई अहम बिल हो सकते हैं पेश

by UB India News
July 4, 2026
0

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो रहा है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को...

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और  25 लाख का जुर्माना

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और 25 लाख का जुर्माना

by UB India News
July 4, 2026
0

गैर इरादतन हत्या के मामले में दोषी बिहार के साहेबगंज से बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली की राउज...

Next Post

The Way To Write A Conclusion For An Ap English Essay

What A Student Learns From Writing An Argumentative Essay

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend