ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

विष्णुपद मंदिर में नीतीश कुमार के साथ दिखे इसराइल मंसूरी , मचा बवाल, फल्‍गु नदी के जल से किया गया शुद्धिकरण

UB India News by UB India News
August 24, 2022
in अध्यात्म, गया
0
पितृपक्ष मेले में श्रद्धालुओं के लिए बेहतर तैयारी रखेंः नीतीश
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार सरकार में मुस्लिम समुदाय से आने वाले एक मंत्री के मंदिर में प्रवेश ने सियासत गरमा दी है. दरअसल, बिहार के सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री मोहम्मद इसराइल मंसूरी ने गया के विष्‍णुपद मंदिर में सोमवार को सीएम नीतीश कुमार से साथ प्रवेश किया था. उनके मंदिर में प्रवेश करने और पूजा के दौरान वहां मौजूद रहने के कारण यह मामला तूल पकड़ने लगा है. इस घटना के बाद मंदिर को फल्गु नदी के जल से धोया गया और शुद्धिकरण किया गया, साथ ही भगवान विष्‍णु को भोग लगाया गया.

इस मामले में जब विष्णुपद मंदिर प्रबंध कारिणी के अध्यक्ष शंभू लाल विट्ठल से बात की गई तो उन्होंने साफ तौर से कहा कि यह पूरी तरह से गलत हुआ है. यहां परंपरा को तोड़ा गया है. यहां बड़े-बड़े बोर्ड में लिखा हुआ है कि अहिंदू (जो हिन्‍दू नहीं हैं) का प्रवेश निषेध है, फिर भी मंदिर के गर्भ गृह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री मोहम्मद मंसूरी का प्रवेश करना पूरी तरह से गलत है. विट्ठल ने कहा कि इसराइल मंसूरी मंदिर में प्रवेश करने को लेकर खुद के सौभाग्य की बात कह रहे हैं, लेकिन उन्हें माफी मांगनी चाहिए.

RELATED POSTS

चंदा चोरी विवाद के बीच राम मंदिर ट्रस्ट की 6 जुलाई को अहम बैठक, इस्तीफों पर विचार, सुधार व्यवस्था पर होगा मंथन

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

इस मामले के तूल पकड़ने के बाद भाजपा नेता ने बिहार के प्रौद्योगिकी मंत्री से इस्तीफे की मांग की है. विष्णुपद मंदिर विवाद पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि मंत्री ने हिंदू धर्म का अपमान किया है. हिंदुओं को नीतीश कुमार ने अपमानित किया है. मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार को मालूम है विष्णुपद मंदिर में गैर हिंदुओ के जाने पर प्रतिबंध है. उन्‍होंन सवाल उठाया कि क्या नीतीश कुमार मक्का में हिंदुओ को लेकर जाएंगे? संजय जायसवाल ने कहा कि हर समाज और धर्म का एक नियम होता है, उसका पालन सभी को करना चाहिए. नीतीश कुमार ईश्वर के नाम पर शपथ नहीं लेते हैं, वो सत्य निष्ठा के नाम पर शपथ लेते हैं.

संजय जायसवाल ने कहा कि इस घटना के लिए नीतीश कुमार सार्वजनिक रूप से माफी मांगें. बीजेपी विधानसभा से लेकर सड़क तक नीतीश कुमार के खिलाफ आंदोलन करेगी. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इस मामले में कहा कि विष्णुपद मंदिर में मुस्लिम मंत्री का जो प्रवेश हुआ है, यह बहुत दुखद है. यह ना पाकिस्तान है और ना बांग्लादेश है. गिरिराज सिंह ने कहा कि गया हिंदुस्तान का अंग है. जब बिहार में शरिया कानून से स्कूल चल रहे हों, जब आतंकवादियों का स्लीपर सेल बन रहा हो ऐसे में कोई हिंदू धर्म के मंदिरों के साथ ऐसा व्यवहार एक परंपरा लगता है, जो हिंदुओं को बर्दाश्त नहीं. ये घटना हिंदुओं का अपमान है.

इस घटना को लेकर हिंदू संगठनों ने भी विरोध जताया है. विश्व हिंदू परिषद प्रांत प्रवर्तन प्रमुख और धर्म प्रसार विभाग केअध्यक्ष प्रेम कुमार टाइयां ने कहा कि यह पूरी तरह से गलत हुआ है, विष्णुपद मंदिर में आहिंदू प्रवेश निषेध के बावजूद गया जिला के प्रभारी मंत्री सह प्रदेश के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री इसराइल मंसूरी द्वारा विष्णुपद मंदिर में सीएम नीतीश कुमार के साथ प्रवेश करना बहुत ही गलत है. प्रेमनाथ टाइयां ने कहा कि सरकार को इसको लेकर माफी मांगनी चाहिए, नहीं तो मुकदमा दायर किया जा सकता है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने अपने पद से दिया इस्तीफा…………….

चंदा चोरी विवाद के बीच राम मंदिर ट्रस्ट की 6 जुलाई को अहम बैठक, इस्तीफों पर विचार, सुधार व्यवस्था पर होगा मंथन

by UB India News
July 4, 2026
0

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही...

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

by UB India News
July 3, 2026
0

पर्यटन सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को मुख्य सचिवालय स्थित पर्यटन विभाग कार्यालय में 30 जुलाई-28 अगस्त के...

ये महापाप है, जो भी दोषी हों उन्हें सख्त से सख्त सजा मिले…………….

ये महापाप है, जो भी दोषी हों उन्हें सख्त से सख्त सजा मिले…………….

by UB India News
July 4, 2026
0

अयोध्या के राम मंदिर में हुए चढ़ावा चोरी मामले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने पहली बार बयान जारी किया...

चंपत राय जाएंगे जेल, मैं पीएम मोदी के संपर्क में………….

चंपत राय जाएंगे जेल, मैं पीएम मोदी के संपर्क में………….

by UB India News
July 4, 2026
0

अयोध्या में चंदा चोरी मामले में तेजी से जांच चल रही है. जांच कर रही एसआईटी टीम ने मंदिर परिसर...

अमरनाथ यात्रा आज से, 4800 यात्रियों का पहला जत्था कश्मीर पहुंचा

अमरनाथ यात्रा आज से, 4800 यात्रियों का पहला जत्था कश्मीर पहुंचा

by UB India News
July 4, 2026
0

अमरनाथ यात्रा आज से शुरू हो गई है। 4800 यात्रियों का पहला जत्था शुक्रवार को कश्मीर पहुंचा गया है। यह...

Next Post
बिहार के दोनों सदन में कौन होगा नेता प्रतिपक्ष , आज भाजपा दफ्तर में बैठक

बिहार के दोनों सदन में कौन होगा नेता प्रतिपक्ष , आज भाजपा दफ्तर में बैठक

कांग्रेस का आत्मघात……..

कांग्रेस का आत्मघात........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend