ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पनबिजली समझौते से भारत नेपाल संबंधों में नये सिरे से गर्मजोशी आएगी.

UB India News by UB India News
August 22, 2022
in अन्तर्राष्ट्रीय, कारोबार, खास खबर
0
पनबिजली समझौते से भारत नेपाल संबंधों में नये सिरे से गर्मजोशी आएगी.

RELATED POSTS

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा, कई अहम बिल हो सकते हैं पेश

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

नेपाल ने एक पनबिजली परियोजना के निर्माण का ठेका वापस लेकर चीन को करारा झटका दिया है। चीन की चालों से आजिज आकर नेपाल ने परियोजना से हाथ पीछे खींच लिये। नेपाल के पश्चिम में बनने वाली इस परियोजना का निर्माण अब भारत की नेशनल हाइड्रो पावर कंपनी करेगी। विशेषज्ञों का आकलन है कि नेपाल की नदियों में ४२‚००० मेगावॉट बिजली पैदा करने की क्षमता है। फिलहाल यह १‚२०० मेगावॉट बिजली ही पैदा कर रहा है। नेपाल की जरूरत १‚७५० मेगावॉट है और से इसे पूरा करने के लिए वह ५५० मेगावॉट बिजली भारत से खरीदता है। एक अनुमान के अनुसार १३ अरब डॉलर का व्यापार घाटा झेल रहे नेपाल के लिए पनबिजली उत्पादन क्षेत्र एक बड़ी उम्मीद लेकर उभरा है। हाल में भारत की एनएचपीसी लिमिटेड के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए हैं। समझौता दो परियोजनाओं के लिए हुआ है‚ जो नेपाल के सुदूर पश्चिम में सेती नदी पर स्थित हैं‚ जिनमें पश्चिमी सेती (७५० मेगावॉट) और एसआर ६ (४५० मेगावॉट) शामिल हैं। पहले चीन की सबसे बड़ी हाइड्रो पावर कंपनी थ्री गोर्जेस इंटरनेशनल कॉर्प इन परियोजनाओं को बनाने वाली थी‚ लेकिन समझौते की शर्तों के कारण नेपाल ने यह समझौता रद्द कर दिया। इन्वेस्टमेंट बोर्ड नेपाल के अनुसार दशकों की देरी के बाद और ज्यादा अनिश्चितता झेलना संभव नहीं था। भारतीय कंपनी के साथ समझौते के अनेक फायदे हैं। पर्वतीय नदी घाटी इलाकों में परियोजनाएं विकसित करने के मामले में एनएचपीसी का रिकॉर्ड बहुत अच्छा है। नेपाल को उम्मीद है कि उसे भारतीय बाजार में बिजली की बिक्री सुनिश्चित करने में भी मदद मिलेगी। भारत और चीन‚ दोनों के लिए नेपाल की बड़़ी रणनीतिक अहमियत है। पिछले कुछ सालों में नेपाल ने चीन की बेल्ट एंड़ रोड इनिशिएटिव के तहत काफी समझौते किए हैं। फिलहाल सभी परियोजनाएं अधूरी हैं। इससे भारत में नेपाल के चीन के करीब जाने की संभावना से चिंता बढ़ø गई थी। इस कारण नेपाल को लेकर भारत की नीतियां लचीली हुई हैं। पिछले वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पांच बार नेपाल जा चुके हैं। उम्मीद करें कि पनबिजली समझौते से भारत नेपाल संबंधों में नये सिरे से गर्मजोशी आएगी। दोनों देशों में सदियों से मजबूत पारस्परिक संबंध हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारत के खिलाफ चीन-पाकिस्तान के एजेंडे का पर्दाफाश हो गया है। दरअसल, ईरान-अमेरिका जंग में 'मध्यस्थता' की बात पर भारत की तरफ...

विपक्ष के महिला सांसदों के प्रदर्शन के दौरान आखिर हुआ क्या था !

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा, कई अहम बिल हो सकते हैं पेश

by UB India News
July 4, 2026
0

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो रहा है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को...

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और  25 लाख का जुर्माना

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और 25 लाख का जुर्माना

by UB India News
July 4, 2026
0

गैर इरादतन हत्या के मामले में दोषी बिहार के साहेबगंज से बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली की राउज...

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने फूड और बेवरेज इंडस्ट्री के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है, जिससे...

पानी पीकर लोग मर रहे, यही अर्बन मॉडल……..

पटना के कोचिंग हब मुसल्लहपुर में राहुल गांधी करेंगे पैदल मार्च!

by UB India News
July 4, 2026
0

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आगामी 15 जुलाई को बिहार की राजधानी पटना आ रहे हैं।...

Next Post
आखिर , समाधान क्या है ?

आखिर , समाधान क्या है ?

बेल पर हैं बिहार के कृषि मंत्री, सुशील मोदी ने बताई 5 करोड़ के घोटाले की कहानी

बेल पर हैं बिहार के कृषि मंत्री, सुशील मोदी ने बताई 5 करोड़ के घोटाले की कहानी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend