ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 : अबतक 6 गोल्ड समेत कुल 20 मेडल ,8वें दिन से दिखेगा पहलवानों का जलवा

UB India News by UB India News
August 6, 2022
in Lokshbha2024, खेल
0
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 : अबतक 6 गोल्ड समेत कुल 20 मेडल ,8वें दिन से दिखेगा पहलवानों का जलवा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बर्मिंघम में जारी 22वें राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। 28 जुलाई से शुरू हुए इन खेलों में भारतीय खिलाड़ी अपनी पूरी ताकत लगाते नजर आ रहे हैं। भारतीय खिलाड़ियों ने जहां कई खेलों में इतिहास रचा है तो कई जगह पर उन्हें निराशा भी हाथ लगी है। अभी तक वेटलिफ्टरों का बोलबाला रहा है और उन्होंने कुल 10 पदक जीते हैं। जबकि भारत के खाते में शुरू के 7 दिन में कुल 20 पदक आए हैं। इसमें छह गोल्ड, सात सिल्वर और सात ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। हालांकि सफर अभी बाकी है और भारत के कई बड़े इवेंट और खिलाड़ी अपनी शुरुआत करने के इंतजार में हैं। बता दें कि इस बार के राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन 28 जुलाई से लेकर आठ अगस्त तक होगा। इसमें दुनियाभर के करीब 72 देश हिस्सा ले रहे हैं। भारत की तरफ से इसमें 213 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का सातवां दिन भारत के लिए शानदार रहा। खास तौर से भारतीय मुक्केबाजों की बॉक्सिंग रिंग में धूम रही और कुल सात पदक पक्के हो गए। वहीं भारत के पुरुष हॉकी टीम भी पूल में टॉपर रही और अंतिम चार में अपनी जगह पक्की कर ली है। हिमा दास 200 मीटर दौड़ में अपनी हीट में शीर्ष पर रहकर सेमीफाइनल में पहुंच गईं। वहीं टेबल टेनिस, स्क्वाश, पैरा टेबल टेनिस के लीग मैचों में दिग्गज खिलाड़ियों ने अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन किया जबकि पावरलिफ्टिंग में निराशा हाथ लगी।

RELATED POSTS

कॉमनवेल्थ गेम्स में बिहार के झंडू कुमार का दिखा दम……………..

राष्ट्रमंडल खेलों के दूसरे दिन कौन-कौन से भारतीय खिलाड़ी उतरेंगे?

लॉन बॉल में भारत के सामने अंग्रेजों की चुनौती

महिला लॉन बॉल के पेयर्स इवेंट के क्वार्टरफाइनल मुकाबले में आमने-सामने हैं भारत और इंग्लैंड। भारत की तरफ से लवली चौबे और नयनमोनी सैकिया इंग्लैंड की सोफी टोल्चार्ड और एमी फरोहिन का सामना कर रही हैं। इससे पहले महिलाओं की चार सदस्यीय भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को फाइनल में हराकर गोल्ड मेडल जीता था।

पीएम मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पैरा खिलाड़ी सुधीर को राष्ट्रमंडल खेलों के पैरा पावरलिफ्टिंग में स्वर्ण पदक जीतने पर शुक्रवार को बधाई दी और उनके प्रदर्शन में निरंतरता की सराहना की। उन्होंने पुरुषों की लंबी कूद में रजत पदक जीतने के लिए मुरली श्रीशंकर की भी सराहना की और कहा कि दशकों बाद भारत ने इस स्पर्धा में पदक हासिल किया। श्रीशंकर ने गुरुवार को लंबी कूद में रजत पदक जीता जो बर्मिंघम खेलों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भारत का दूसरा पदक है।

मुक्केबाजी में पदकों की संख्या में इजाफा जारी:
कॉमनवेल्थ गेम्स की मुक्केबाजी प्रतिस्पर्धा में भारत के पदकों की संख्या में इजाफा होना जारी है और अब सागर अहलावत ,अमित पंघाल , जैसमीन अपने वर्ग की स्पर्धा के सेमीफाइनल में पहुंच गए। हरियाणा के 22 साल के सागर ने पुरूषों के सुपर हेवीवेट (+92 किग्रा) वर्ग के क्वार्टरफाइनल में सेशेल्स के केडी इवांस एग्नेस पर 5-0 की जीत से मुक्केबाजी रिंग में भारत के छह पदक पक्के कर दिए।

इससे पहले गोल्ड कोस्ट में पिछले चरण के रजत पदक विजेता पंघाल ने फ्लाईवेट (48-51 किग्रा) क्वार्टर फाइनल में स्कॉटलैंड के लेनोन मुलीगन के खिलाफ सर्वसम्मत फैसले में जीत दर्ज की। फिर जैसमीन ने महिलाओं के लाइटवेट (60 किग्रा) वर्ग के क्वार्टर फाइनल में न्यूजीलैंड की ट्राय गार्टन को 4-1 के विभाजित फैसले में हराया। इससे पहले विश्व चैम्पियन निकहत जरीन, नीतू गंघास और मुहम्मद हुसामुद्दीन सेमीफाइनल में पहुंच चुके हैं।

एथलेटिक्स में हिमा और मंजू बाला चमकी:
भारत की स्टार फर्राटा धाविका हिमा दास 200 मीटर स्पर्धा में अपनी हीट में 23.42 सेकेंड का समय निकालकर पहले स्थान पर रहीं जिससे उन्होंने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया। वहीं महिलाओं की हैमर थ्रो स्पर्धा में भारत की मंजू बाला ने फाइनल में प्रवेश किया जबकि हमवतन सरिता सिंह ऐसा करने में विफल रहीं।

टेबल टेनिस में दिग्गजों की जीत का सिलसिला जारी:
भारत के स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी साथियान ज्ञानशेखरन और मनिका बत्रा तथा अनुभवी अचंता शरत कमल और श्रीजा अकुला की जोड़ी ने मिश्रित युगल टेबल टेनिस स्पर्धा में अपने मुकाबले जीतकर प्री क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया जबकि सानिल शेट्टी और रीथ टेनिसन की जोड़ी हारकर बाहर हो गई। साथियान और मनिका ने राउंड 32 में सेशेल्स के क्रेया मिक और सिनोन लौरा की जोड़ी को 3-0 (11-1, 11-3, 11-1) से पराजित किया।

अब शु्क्रवार को प्री क्वार्टरफाइनल में इनका सामना नाईजीरिया के ओलाजिडे ओमोटायो और अजोके ओजोमू की जोड़ी से होगा। शरत कमल और श्रीजा अकुला की जोड़ी भी राउंड 32 मुकाबले में जीत दर्ज करने में सफल रही। उन्होंने उत्तरी आयरलैंड के ओवेन कैथकार्ट और सोफी अर्ली की जोड़ी को 3-0 (11-7, 11-8, 11-9) से हराया। भारतीय जोड़ी अब मलेशिया के ची फेंग लियोंग और यिंग हो की जोड़ी से भिड़ेगी। पर शेट्टी ओर टेनिस की भारतीय जोड़ी को राउंड 64 के मुकाबले में मलेशिया के वोंग कि शेन और टी आई जिन की जोड़ी से 6-11 10-12 13-11 11-8 8-11 से हार मिली।

पावरलिफ्टिंग में मिली निराशा:
भारत की मनप्रीत कौर और सकीना खातून पावर लिफ्टिंग स्पर्धा के महिला लाइटवेट फाइनल में चौथे और पांचवें स्थान पर रहते हुए पदक से चूक गईं जबकि पुरुष लाइटवेट फाइनल में परमजीत कुमार तीनों प्रयासों में विफल रहने के बाद अंतिम स्थान पर रहे। मनप्रीत ने अपने पहले प्रयास में 87 और दूसरे प्रयास में 88 किग्रा वजन उठाया लेकिन तीसरे प्रयास में 90 किग्रा वजन उठाने में नाकाम रहीं। मनप्रीत को 89.6 अंक मिले।

पैरा टेबल टेनिस में मिला जुला दिन :
तोक्यो पैरालम्पिक की रजत पदक विजेता भाविनाबेन पटेल समेत भारत के तीन पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने अपने अपने मुकाबले जीते। भाविना ने महिला एकल क्लास तीन से पांच के मुकाबले में फीजी की लातू अकानिसी को 21 . 6, 21 . 5, 19 . 6 से मात दी। वहीं सोनल बेन पटेल ने इसी श्रेणी में नाइजीरिया की चिनेन्ये ओबेयुरा को 8 . 11, 11 . 5, 11 . 7, 11 . 5 से हराया।

वहीं बेबी शाहना रवि महिला एकल क्लास छह से दस के मुकाबले में आस्ट्रेलिया की कियान यांग से 4 . 11, 4 . 11, 4 . 11 से हार गई । पुरूष एकल क्लास तीन से पांच में भारत के राज अरविंदन अलागार ने इंग्लैंड के डैन बुलेन को 11 . 5, 11 . 2, 9 . 11, 11 . 2 से हराया।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

कॉमनवेल्थ गेम्स में बिहार के झंडू कुमार का दिखा दम……………..

कॉमनवेल्थ गेम्स में बिहार के झंडू कुमार का दिखा दम……………..

by UB India News
July 26, 2026
0

राष्ट्रमंडल खेल (ग्लासगो 2026) की पैरा पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में बिहार के लाल झंडू कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य...

राष्ट्रमंडल खेलों के दूसरे दिन कौन-कौन से भारतीय खिलाड़ी उतरेंगे?

राष्ट्रमंडल खेलों के दूसरे दिन कौन-कौन से भारतीय खिलाड़ी उतरेंगे?

by UB India News
July 25, 2026
0

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पहले दिन शानदार शुरुआत करने के बाद अब भारतीय दल की नजर दूसरे दिन अपने पदकों...

आज स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का होगा आगाज …………..

आज स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का होगा आगाज …………..

by UB India News
July 24, 2026
0

स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में गुरुवार (23 जुलाई) से कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आगाज हो रहा है। करीब 3,000 खिलाड़ी 74...

स्पेन बना फीफा वर्ल्ड कप 2026 का चैंपियन….

स्पेन बना फीफा वर्ल्ड कप 2026 का चैंपियन….

by UB India News
July 21, 2026
0

स्पेन ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतकर एक बार फिर दुनिया की सबसे बड़ी फुटबॉल ट्रॉफी अपने नाम...

भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया …………..

आज भारत-इंग्लैंड के बीच होगी कांटे की टक्कर

by UB India News
July 20, 2026
0

भारत बनाम इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मैच लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा. सीरीज का पहला मैच भारत...

Next Post
महंगाई, बेरोजगारी तो बहाना, मकसद ED को डराना और परिवार को बचाना

महंगाई, बेरोजगारी तो बहाना, मकसद ED को डराना और परिवार को बचाना

CM ममता बनर्जी ने PM नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

CM ममता बनर्जी ने PM नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend