ADVERTISEMENT
Wednesday, August 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सोशल मीडि़या पर नकेल…..

UB India News by UB India News
August 1, 2022
in खास खबर, मीडिया, संपादकीय
0
सोशल मीडि़या पर नकेल…..

RELATED POSTS

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जैसी कि रवायत बन गई है सोशल मीडि़या के लिए किसी का भी अपमान करना आम बात है। चाहे वह किसी भी कद का हो‚ लिंग‚ धर्म‚ जाति‚ रंग‚ नस्ल‚ उम्र‚ शारीरिक विशेषताएं तो मानो उनके लिए अपमान करने के लिए सबसे मुफीद बातें हैं। लेकिन केरल हाईकोर्ट ने सोशल मीडि़या को उसकी सही जगह दिखाने का काम किया है। एक मामले की सुनवाई करते हुए व्यवस्था दी है कि अनुसूचित जाति–जनजाति के किसी सदस्य के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई अपमानजनक टिप्पणी पर भी एससी–एसटी एक्ट के प्रावधान लागू होंगे। समाज का यह वर्ग अपनी आवाज उठाने तक से वंचित रहता है। किसी अन्याय का प्रतिकार तो दूर की बात है। हाईकोर्ट ने एक यूट्यूबर की अग्रिम जमानत याचिका खारिज करते हुए दूरगामी महत्व का यह फैसला सुनाया है। यूट्यूबर ने अनुसूचित जनजाति की एक महिला के खिलाफ उसके पति और ससुर के इंटरव्यू में अपमानजनक टिप्पणी की थी। इंटरव्यू को सोशल मीडिया साइट यूट्यूब और फेसबुक पर अपलोड कर दिया गया था। हाईकोर्ट ने व्यवस्था दी कि ‘इंटरनेट के माध्यम से व्यक्तियों की डिजिटल उपस्थिति ने ‘सार्वजनिक दृष्टिकोण’ (अधिनियम में) शब्द की अवधारणा और अर्थ में बदलाव किया है।’ डिजिटल युग में पीडि़त की अपमानजनक सामग्री तक होती है‚ माना जाना चाहिए कि आपत्तिजनक टिप्पणी उसकी उपस्थिति में की गई है। सोशल मीडिया पर कोई सामग्री अपलोड की जाती है‚ तो उसे कोई भी कहीं देख और सुन सकता है। हाईकोर्ट ने मामले में मलयालम यूट्यूब चैनल ट्रू टीवी के प्रबंध निदेशक की अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया‚ जिसने अनुसूचित जनजाति की महिला कर्मचारी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी के साथ सामग्री प्रसारित की थी। गिरफ्तारी के डर से यूट्यूबर ने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत की मांग की थी। उसकी दलील थी कि पीडि़त महिला इंटरव्यू के समय मौजूद नहीं थी और इसलिए एससी–एसटी अधिनियम के प्रावधान लागू नहीं होते। हाईकोर्ट ने यह दलील नहीं मानी। कहा कि साक्षात्कार में आरोपी ने पीडि़त को एसटी के रूप में संदÌभत किया और साफ है कि वह जानता था कि वह अनुसूचित जनजाति की सदस्य है। उम्मीद है कि अब सोशल मीडि़या वाले सुधरेंगे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

by UB India News
August 5, 2026
0

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मानसून सत्र के...

मुख्य चुनाव आयुक्त चयन प्रक्रिया से CJI सूर्यकांत नाराज क्यों?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

by UB India News
August 5, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को एक याचिकाकर्ता ने कहा कि अगर छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को किसी...

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 4, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

Next Post
समुद्री सुरक्षा को मजबूती देगा ‘विक्रांत’…

समुद्री सुरक्षा को मजबूती देगा ‘विक्रांत'...

पांच वर्षों की सुखद ‘उड़़ान‘ यात्रा……….

पांच वर्षों की सुखद 'उड़़ान‘ यात्रा..........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend